Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
आपको फेशियल कितनी बार करवाना चाहिए?
यदि आपकी त्वचा ऑयली नहीं है और उसे साफ़ करवाने की आवश्यकता नहीं है तो महीने में एक बार फेशियल करवाना पर्याप्त है। यदि आप इसे अधिक करवाते हैं तो आपकी त्वचा संवेदी हो जाती है।
आपको फेशियल कितनी बार करवाना चाहिए यह कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे आपकी त्वचा के प्रकार, त्वचा की स्थिति, त्वचा की देखभाल का उद्देश्य, आपका बजट या आप कहाँ रहते हैं।
जो लोग अपनी त्वचा की अच्छी देखभाल करना चाहते हैं उन्हें महीने में एक बार फेशियल करवाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि त्वचा भी जीवित अंग होती है और त्वचा को डर्मिस (त्वचा की आंतरिक सतह) से ऊपरी सतह या एपिडर्मिस तक आने में 30 दिन लग जाते हैं जहाँ आकर वह निकल जाती है, मर जाती है या झड जाती है।
प्रोफेशनल फेशियल त्वचा की एक्सफोलिएशन प्रक्रिया को उत्तेजित करता है जिससे स्किन अधिक टोन और जवान दिखती है। त्वचा की देखभाल करने वाले विशेषज्ञ आपको त्वचा की देखभाल के तरीके भी बताते हैं जहाँ वे उच्च गुणवत्ता के उत्पादों जो पेप्टाइड से बने होते हैं, का उपयोग करते हैं जिससे आपकी त्वचा सुंदर दिखती है।
दवाईयों की दुकानों में मिलने वाले स्किन प्रोडक्ट्स में अक्सर बहुत सारे केमिकल्स मिले हुए होते हैं जिससे आपकी त्वचा अच्छी तो दिखती है परन्तु इन उत्पादों से आपकी त्वचा को पोषण नहीं मिलता।
वे कारक जो यह निर्धारित करते हैं कि आपको फेशियल कितनी बार करवाना चाहिए

त्वचा का प्रकार:
आपको कितनी बार फेशियल करवाना चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी त्वचा किस प्रकार की है - सामान्य, मिश्रित, शुष्क या तैलीय। यदि आपकी त्वचा तैलीय है और आपको मुंहासों, ब्लैकहैड्स और बंद रोम छिद्रों की समस्या है तो आपको महीने में कम से कम एक बार फेशियल अवश्य करवाना चाहिए, शायद बहुत नियमित तौर पर जब तक यह समस्या कम नहीं हो जाती। जैसे जैसे आपकी त्वचा में सुधार आता है वैसे वैसे आप फेशियल के अंतराल को बढ़ा सकते हैं जब तक आपकी त्वचा पूरी तरह साफ़ न हो जाए। यदि आपकी त्वचा सामान्य, मिश्र और शुष्क है तो महीने में एक बार फेशियल करवाना चाहिए। जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है उन्हें दो महीने में एक बार फेशियल करवाना चाहिए।

त्वचा की स्थिति:
त्वचा की स्थिति वह होती है जो फेशियल के समय ब्यूटीशियन महसूस करती है - शुष्क, डिहाईड्रेट, लालिमा, ब्लैकहैड्स, बेजान त्वचा आदि। यदि आपको मुंहासे, ब्लैकहैड्स या व्हाइटहैड्स की समस्या है और आप इससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो आपको नियमित अंतराल पर यहाँ आना चाहिए। यदि यहाँ पर उपलब्ध उपचारों जैसे पिल्स या लाइट थेरेपी से आपकी त्वचा को फायदा होता है तो आपको अक्सर यहाँ आना चाहिए। यह शेड्यूल आपकी सौन्दर्य विशेषज्ञ निर्धारित कर सकती हैं।

त्वचा की देखभाल का लक्ष्य
यदि आप चाहती हैं कि जीवन भर आपके त्वचा सुंदर रहे तो जीवन में जल्द से जल्द एक अच्छी सौन्दर्य विशेषज्ञ को ढूंढिए, त्वचा के लिए अच्छी दिनचर्या निर्धारित करें और उसका पालन करें। वह आपको आपकी त्वचा के अनुसार उत्पाद बताएगी और जैसे जैसे आपकी त्वचा बदलती है वह उन उत्पादों को बदलने की सलाह भी देगी।

उम्र क्या है आपकी
जवान लोग जिन्हें मुंहासे आदि की समस्या नहीं है उन्हें बहुत कम फेशियल करवाना चाहिए क्योंकि उनकी त्वचा प्राकृतिक रूप से नई कोशिकाओं का तीव्र गति से निर्माण करती है। जब आप जवान होती हैं तो आपकी प्राथमिकता त्वचा की अच्छी तरह देखभाल करना होना चाहिए, त्वचा को ब्लैकहैड्स आदि से मुक्त रखें और मुंहासों से निपटने के तरीके भी ढूंढ कर रखें। जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है वैसे वैसे कोलेजन के विकास को उत्तेजित करने के लिए आपको त्वचा की देखभाल में कुछ परिवर्तन करना पड़ता है। आपकी त्वचा को विभिन्न प्रकार के उपचारों जैसे पिल्स, लाइट थेरेपी, माइक्रोडर्माब्रासायन आदि से फायदा हो सकता है जिसमें त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटा दिया जाता है और नई कोशिकाओं के विकास को उत्तेजित किया जाता है।

आप कहाँ रहते हैं
शहरी भागों में प्रदूषण अधिक होता है जिससे आपकी त्वचा अधिक गंदी होती है। अत: आपको महीने में एक बार फेशियल अवश्य करवाना चाहिए।

क्या टू मेनी फेशियल जैसी भी कोई चीज़ है?
जी हाँ, यदि आप कुछ ही सप्ताह में बहुत अधिक फेशियल करवाते हैं तो आपकी त्वचा अतिसंदीप्त हो जाती है जिसे त्वचा का संवेदीकरण कहा जाता है। कभी कभी बेईमान सौन्दर्य विशेषज्ञ आपको बहुत अधिक बार फेशियल करवाने की सलाह देते हैं ताकि वे अधिक पैसा कम सकें। यदि आपकी त्वचा ऑयली नहीं है और उसे साफ़ करवाने की आवश्यकता नहीं है तो महीने में एक बार फेशियल करवाना पर्याप्त है। यदि आप इसे अधिक करवाते हैं तो आपकी त्वचा संवेदी हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
