Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मियों में ऐसे रखे चेहरे को Pimples Free
इस आर्टिकल के जरिए बता रहे है कैसे गर्मियों में मुहांसों की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
गर्मी का मौसम आया कि नहीं चेहरे ऑयली होने लगता है। गर्मियों के दौरान तेज धूप के कारण अधिकांश लोगों के चेहरे पर मुहांसे से निकल आते हैं, इसलिए फाइबर युक्त भोजन ग्रहण करें और नियमित रूप से अच्छी तरह से चेहरे की सफाई करें।
इस आर्टिकल के जरिए बता रहे है कैसे गर्मियों में मुहांसों की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

ऑयल फ्री फूड खाएं
चिकनाई व वसा युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन नहीं करें। आइसक्रीम, चॉकलेट, केक और पिज्जा के सेवन से समस्या बढ़ सकती है। चीनी और रिफाइंड आटे से बने खाद्य पदार्थ नहीं खाएं।

रेशेदार फल खाएं
कब्ज बढ़ाने वाले भोज्य पदार्थो का सेवन नहीं करें। रेशेदार और सिट्रस वाले फलों, खरबूजे, अंकुरित अनाज के सेवन से पेट साफ रहता है और मुहांसे होने की संभावना कम रहती है।

स्क्रब करें
गर्मियों के दौरान अधिक मात्रा में धूल और गंदगी चेहरे पर जम जाती है, इसलिए रोजाना चेहरे को सौम्य और नीम युक्त फेसवॉश से धुलना नहीं भूलें। चेहरे के रोम छिद्रों को खोलने के लिए सप्ताह में एक दिन स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें। पानी भी खूब पिएं।

जेल मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें
गर्मियों में जेल वाला मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें, ताकि ज्यादा चिकनाई से मुहांसे नहीं निकल सकें।
रेटिनॉल, ग्लाइकोलकि एसिड और बेंजोइल पेरोक्साइड युक्त क्रीम या लोशन गर्मियों के दौरान मुहांसे रोकने में मददगार होते हैं। इन तीनो में से कोई भी इंग्रीडिएंट युक्त नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें।

त्वचा विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें
अगर आपको लगता है कि मुहांसों पर काबू पाना आपके बस के बाहर है तो किसी त्वचा विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें।
मुहांसों का गंभीरता का आकलन करने के बाद चिकित्सक आपका सही इलाज कर सकते हैं, नॉन इंवेजिव वीनस विवा लेजर ट्रीटमेंट भी मुहांसों को रोकने में मददगार होता है।



Click it and Unblock the Notifications
