Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
थ्रेडिंग के बाद चेहरे पर हो गए मुहांसे तो इन टिप्स से हटाएं
अक्सर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए आईब्रोज को शेप देने के लिए थ्रेडिंग का सहायता लेती है। महिलाएं आज से ही नहीं सदियों से खुद को सुंदर दिखाने के लिए थ्रेडिंग का सहायता लेती आई थी। थ्रेडिंग आईब्रो के आसपास और चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने का एक शानदार तरीका है।
थ्रेडिंग लगभग सभी प्रकार की त्वचा पर की जाती है, चाहे आपकी त्वचा संवदेनशील ही क्यों न हो। वैक्सिंग जैसे विकल्प की तुलना में थ्रेडिंग एक बेहतर विकल्प है क्योंकि यह त्वचा की परत को दूर नहीं कभी-कभी खासकर संवदेनशील त्वचा पर थ्रेडिंग करवाने के बाद पिंपल्स, चकत्ते या त्वचा में लालिमा आ जाती है। अगर आपकी भी यहीं समस्या है तो यहां दिये उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

थ्रेडि़ग के बाद पिंपल से बचने के उपाय
- थ्रेडिंग करवाने से पहले चेहरे को धोकर अच्छे से पोंछ लें।
- त्वचा को गुनगुने पानी से धोने पर ज्यादा फायदा होता है। इससे थ्रेडिंग करवाते समय दर्द कम होगा और आप फ्रेश फील करेगी।
- फिर एक कॉटन का साफ कपड़ा लेकर अपने चेहरे को हल्के हाथों से पोंछ लें। क्योंकि रगड़कर पोंछने से आपकी त्वचा ड्राई हो सकती है।
- अब घरेलू टोनर लगाकर अपने चेहरे को हल्का नम कर दें। दाने वाली त्वचा के लिए विच हेजल जडी़ बूटी से बना टोनर अच्छा रहता है।
- आप चाहें तो दालचीनी की चाय को टोनर के रूप में लगा सकते हैं।
- अब पार्लर में जाकर थ्रेडि़ंग करवाने के बाद फिर टोनर को आईब्रो पर लगाकर बर्फ लगाएं।
- इससे आपको जलन और संक्रमण नहीं होता है।
- अगर आप अपना चेहरा धोना चाहती हैं तो गुलाब जल से धोयें।
- यह प्राकृतिक जल, आईब्रो पर लगने वाले कट को सही कर देता है और दाने व पिंपल भी सही हो जाते हैं।

जलन से बचने के लिए ये करें

थ्रेडिंग वाली जगह को न छूएं
थ्रेडिंग करवाने के बाद 12 से 24 घंटे के बीच थ्रेडि़ग वाले हिस्से को न छुएं। ऐसा करने से वहां पिंपल्स, चकत्ते या जलन पैदा हो सकती है।

कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट यूज न करें
अपने चेहरे पर थ्रेडिंग करवाने के बाद, उस हिस्से में कम से कम 12 घंटे की अवधि के दौरान एसिड की मौजूदगी वाले सुगांधित कॉस्मेटिक उत्पाद जैसे क्लींजर और मॉश्चराइचर न लगाएं । क्योंकि यह एसिडिक उत्पाद त्वचा की बाहरी परत को हटा देते हैं। बाल हटाने के बाद इन्हें इस्तेमाल करने से प्रतिकूल प्रतिक्रिया हो सकती है, खासकर अगर आपकी संवेदनशील त्वचा है तो।

स्टीम न ले
थ्रेडिंग के तुरंत बाद आपकी स्किन के आसपास सूजन सी आ जाती है, उस समय बहुत ही सेंसेटिव होती है, इसलिए किसी भी प्रकार के स्टीम ट्रीटमेंट से बचें।
थ्रेडिंग करवाने के बाद 12 से 24 घंटे के बीच थ्रेडि़ग वाले हिस्से को न छुएं। ऐसा करने से वहां पिंपल्स, चकत्ते या जलन पैदा हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
