Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्किन को बना है बेदाग और सुंदर तो ऐसे प्रयोग करें गाजर
गाजर में त्वचा को फिर से जवां और तरोताज़ा बनाने वाले विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।
गाजर में त्वचा को फिर से जवां और तरोताज़ा बनाने वाले विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। ये विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स कई तरह से आपकी स्किन को फायदा पहुंचाते हैं।
आज Boldsky पर हम आपको त्वचा को रेजुनवेट करने और त्वचा की अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गाजर के असरकारी घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं। ये प्राकृतिक तरीके 100 प्रतिशत नैचुरल, सुरक्षित, सस्ते और सबसे जरूरी असरकारी हैं।
आप इन्हें अपने घर पर अपनी आवश्यकतानुसार अपनी किचन की सामग्रियों के साथ प्रयोग कर सकती हैं।
तो गाजर के इन असरकारी तरीकों से अपनी त्वाचा की देखभाल कर उसे स्वस्थ और सुंदर बनाने में बिलकुल भी देरी न करें। आइए जानते हैं इन प्राकृतिक तरीकों के बारे में।
नोट : इनमें से कोई भी नुस्खा अपने चेहरे पर अपनाने से पहले एक बार स्किन पैच टैस्ट जरूर कर लें। इससे आपको ये पता चल जाएगा कि ये पैक आपकी त्वचा को सूट भी करेगा या नहीं। अगर थोड़ी-सी भी जलन या कुछ असहज महसूस हो तो इसे अपने चेहरे पर ना लगाएं।

शहद के साथ गाजर का प्रयोग
आधी गाजर को पीसकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इन दोनों चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब चेहरे पर जहां एक्ने और दाग-धब्बे हो रहे हैं वहां पर इस मिश्रण को हल्के हाथों से लगाएं। इस मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। त्वचा संबंधी सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए इसका प्रयोग सप्ताह में एक बार जरूर करें।

सफेद अंडे के साथ गाजर
सफेद अंडे को एक कटोरे में डालें और उसमें दो चम्मच घिसी हुई गाजर डालें। इन दोनों चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गले पर लगाएं। 15 मिनट के लिए इसे सूखने के लिए छोड़ दें और इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। अब लाइट किन टोनर चेहरे पर लगाएं। ये रेजुनवेटिंग मास्क आपको सप्ताह में एक बार जरूर लगाना है।

गुलाब जल के साथ गाजर
आधी गाजर को पीसकर उसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। साफ पानी से चेहरा धोएं और इस होममेड मास्क को इस मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इसके सूखने पर चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ये मास्क आपकी त्वचा को खुश्क और रूखी होने से बचाता है। आपको से मास्क दो सप्ताह में एक बार लगाना है।

नींबू के रस के साथ गाजर
स्किन को रेजुनवेट करने का ये भी सबसे असरदार तरीका है। एक चम्मच नीबू के रस में पिसी हुई थोड़ी-सी गाजर मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गले पर लगाएं। 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम पाने के लिए इस मिश्रण को एक महीने में दो बार लगाएं।

बेसन, छाछ और गाजर
एक चम्मच बेसन, एक चम्मच छाछ और एक चम्मच पिसी हुई गाजर लें। इन तीनों चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस होममेड मास्क को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। चेहरे को साफ कपड़े से पोंछने के बाद मॉश्चराइज़र लगाएं। महीने में एक बार इस मास्क को लगाने से आपकी स्किन फिर से चमकदार और तरोताज़ा दिखने लगेगी।

एवोकैडो और ऑलिव ऑयल के साथ गाजर
एक एवोकैडो को घिसकर उसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच गाजर का जूस मिलाएं। इस मास्क से हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें और इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर ही लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। महीने में एक बार इस मास्क को लगाने से आपकी स्किन फिर से चमकदार और तरोताज़ा दिखने लगेगी।

लैवेंडर ऑयल के साथ गाजर
आधी गाजर को पीसकर उसमें एक चम्मच लैवेंडर ऑयल मिलाएं। अब आराम से इस मास्क को अपने चेहरे और गले पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। त्वचा में जान डालने के लिए इस होममेड मास्क को सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी के साथ गाजर
ब्लैंडर में गाजर डालकर उसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब इसमें से एक चम्मच गाजर का जूस नें और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में मिला दें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर गलाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए इस होममेड मास्क को महीने में एक बार जरूर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
