Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इन हिस्सों पर कभी न भूलें सनस्क्रीन लगाना
अक्सर हम सिर्फ चेहरे पर, खासकर गालों वाले हिस्से पर सनस्क्रीन लगा लेते हैं और चल देते हैं। जबकि ये गलत है। गर्मियों में दिनों में विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखना चाहिए!
गर्मियां आ गई और अब आपकी चिंता शुरू हो गई होगी कि आप किस प्रकार अपने आपको कूल रखें और धूप से कैसे बचें। कई लोगों को इस मौसम में सनबर्न की खास समस्या हो जाती है ऐसे में उन्हें अपनी केयर रखने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
हम सभी को पता है कि धूप में यूवी किरणों होती हैं जो शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और त्वचा को बदतर बना देती हैं। इससे बचने के लिए आपको उन हिस्सों को कवर करना पड़ता है जहां धूप लगती है। वैसे सबसे अच्छा उपाय सनस्क्रीन लगाना होता है।
कॉस्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अक्सर यहीं होती है कि आप जब भी बाहर जाएं तब सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। डॉक्टर्स का मानना है कि इन किरणों के शरीर पर प्रभाव इतने खराब होते हैं कि व्यक्ति को कैंसर तक हो सकता है।
अक्सर हम सिर्फ चेहरे पर, खासकर गालों वाले हिस्से पर सनस्क्रीन लगा लेते हैं और चल देते हैं। जबकि ये गलत है। गर्मियों में दिनों में विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखना चाहिए और शरीर के इन हिस्सों पर सनस्क्रीन को जरूरत अप्लाई करना चाहिए:

1. होंठ -
आपके होंठ, शरीर का काफी नाज़ुक हिस्सा होता है। इन्हें यूवी किरणों से बचाने के लिए आपको इस पर सनस्क्रीन लगाना चाहिए। इससे लिप्स, सन डैमेज नहीं होंगे।

2. कान -
धूप में कानों पर कोई ध्यान नहीं देता है। लेकिन कान भी आपके ही शरीर का हिस्सा हैं ऐसे में इनकी देखभाल भी जरूरी है। अपने कानों पर बाहरी ओर से सनस्क्रीन अवश्य लगाएं। इससे ये हानिकारक किरणों से सुरक्षित रहेंगे।

3. कंधे-
चाहें आपने स्लीवलेस कपड़े पहने हों या नहीं, आपको कंधे वाले हिस्से पर सनस्क्रीन अवश्य लगाना चाहिए। इस हिस्से को इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आप स्विमसूट पहनती हैं तो इस हिस्से में विशेष रूप से लगाएं।

4. पैरों की ऊपरी त्वचा पर -
पैरों की ऊपरी त्वचा, सैंडल आदि पहनने पर सबसे ज्यादा धूप के सम्पर्क में आते हैं। आप इन पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। बाद में आपको मोजे भी पहन लेने चाहिए ताकि टैनिंग न हो।

5.पलकें-
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पलकों पर यूवी रे का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है और इनसे ही स्कीन कैंसर होने का खतरा होता है। ऐसे में आप अपनी आईलिड पर भी सनस्क्रीन को जरूर लगाएं।

6. स्कैल्प -
अपने स्कैल्प को सुरक्षित करने के लिए आपको इस पर सनस्क्रीन को लगाना चाहिए। ऐसा न करने पर धूप से रूखा और इरीटेशन पैदा करने वाला हो जाता है। आप चाहें तो सनस्क्रीन को लगाने के बाद हैट या स्कार्फ का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

7. कोहनी -
कोहनी, हाथ का मिडिल प्वाइंट होता है जहां लोग अक्सर सनस्क्रीन को अच्छे से अप्लाई करना भूल जाते हैं। आप इस हिस्से पर सनस्क्रीन को जरूर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
