Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
12 तरह के घरेलू फेस पैक जो चेहरे पर कर दे जादू, आजमा कर देंखे
1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद में 2 चम्मच गुलाब जाल मिलाएं। अब इसमें ताज़े गुलाब की पत्तियां डालकर पीस लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
सदियों से भारतीय महिलाएं घरेलू नुस्खों को आज़माकर अपनी खूबसूरती को बरकरार रखती आ रही हैं। यही वजह है कि साठ की उम्र में भी उनकी त्वचा जवा नज़र आती है।
नेचुरल पैक बनाने के लिए बेहतर होगा कि आप रसोई में उपलब्ध सामग्री का ही इस्तेमाल करें। घर पर बनाए गए पैक को आप रोज या हर दूसरे दिन लगा सकते हैं। इन पैक से आपको केवल लाभ होंगे।

1. दही, शहद और गुलाब जल का पैक
1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद में 2 चम्मच गुलाब जाल मिलाएं। अब इसमें ताज़े गुलाब की पत्तियां डालकर पीस लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें।

2 मुलतानी मिट्टी और घृतकुमारी का पैक
यह पैक मुंहासों से निजात दिलाता है। 3 चम्मच मुलतानी मिट्टी में 2 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच घृतकुमारी और थोडा सा नींबू का रस मिलाएं। जब लेप पूरी तरह सूख जाए तब चेहरा धो लें। चेहरे पर थोडा मोइस्चराइजर लगाएं।

3 केले का पैक
गले केलों को फेंकने के बजाय आप उनका एक पैक तैयार करें। मसले हुए केले में 1 चम्मच शहद और थोडा सा नींबू का रस मिलाएं। अब पैक में 1 चम्मच चीनी मिलाकर उससे चेहरे की मालिश करें। पैक को 15 मिनट के लिए रहने दें। यह पैक त्वचा से डेट स्किन सेल्स को हटाता था तथा त्वचा की रंगत को निखारते हुए उसे कोमल बनाता है।

4. नींबू और गुलाब जल
यह सबसे आसान और सरल पैक है। 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच ग्लिसरीन, 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच बेसन मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

5. कॉफी और शहद
कॉफी और शहद से बनने वाले मास्क को आप स्क्रब और पैक, दोनों रूपों में इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 चम्मच कॉफी में 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कॉफी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं तथा कॉफी डेट स्किन को हटाती है। जबकि शहद त्वचा को मुलायम बनाता है। आप इस पैक को स्टोर भी कर सकते हैं।

6. संतरे के छिलकों का पैक
संतरे के छिलकों को सूखाकर पीस लें। अब इस चुरे में 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर लेप तैयार करें। लेप को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। यह लेप दाग धब्बों से छुटकारा दिलाएगा।

7. घृतकुमारी का पैक
यदि आप कोमल और खिली हुई त्वचा पाना चाहती हैं तो रोज रात में अपने चेहरे पर घृतकुमारी के जेल को लगाएं। गर्मियों में यह लेप आपकी त्वचा को ठंडक प्रदान करता है तथा त्वचा की रंगत को निखारता है।

8. अंडे और बादाम का पैक
अंडे में प्रोटीन होता है तो बादाम में विटामिन ई और आपकी त्वचा को इन दोनों पोषक तत्वों की जरूरत है। इसके लिए 2 चम्मच बादाम के तेल में एक अंडा फेंटे। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

9. बेसन और दूध का फेस पैक
यह एक आम घरेलू नुस्खा है और कुछ महिलाएं इस पैक को हर रोज या दूसरे दिन लगाना पसंद करती हैं। 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दूध मिलाएं। आप चाहे तो इसमें चुटकी भर हल्टी और मोटा नमक भी डाल सकते हैं। इस सामग्री से बनने वाले पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद पेस्ट को निकलने के लिए या तो चेहरे को रगड या पानी से धो लें।

10. फरूट मास्क
फलों में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर अपना कमाल दिखाने से नहीं हिचकिचाते। फरूट पैक बनाने के लिए आप अनानस, सेब, नाशपाती या किसी अन्य फल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने मनपसंद फल को मसल कर उसमें 1 चम्मच जैतून का तेल और जई का आटा या बेसन मिलाएं। इस पैक से पहले अपने चेहर पर रगडे और फिर 15 मिनट के लिए रहने दें।

11. ग्रीन टी पैक
खैर, ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट गुणों के बारे में हर कोई जानता है। इसकी ताज़गी आपको सूरज की गर्मी से राहत दिलाएगी। एक कप ग्रीन टी बनाएं। फिर 2 चम्मच ग्रीन टी में जई का आटा मिलाएं। अब इस पैक से अपने चेहरे की मालिश करें। फिर पैक को 20 मिनट के लिए सूखने दें। बची हुई ग्रीन टी को आप फ्रीज़ में एक हफ्त के लिए रख सकते हैं।

12 चॉकलेट मास्क
इसे बनाने के लिए आधा कप कोका पाउडर में आधा कप शहद मिलाएं। अब इसमें 3 चम्मच बेसन और 4 चम्मच नारियल का दूध मिलाएं। तैयार लेप को 10 मिनट के लिए चेहरे पर रहने दें।



Click it and Unblock the Notifications
