Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
इन 7 तरीकों से छोड़ें नाखूनों को कुतरने की बुरी आदत !
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप नाखूनों को दांत से काटने वाली बुरी आदत से छुटकारा पा सकते हैं।
हर इंसान में अच्छी और बुरी दोनों तरह की आदतें होती हैं । लेकिन बुरी आदत की लत हमेशा जल्दी लग जाती है। उनमें से एक है नाखून चबाने की आदत जो बहुत से लोगों में होती है। ये एक ऐसी आदत है जो आपको किसी के सामने भी शर्मिंदा कर सकती है। इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप जल्द से जल्द अपनी इस गंदी आदत को छोड़ दें। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिन्हें अजमाकर आप नाखून चबाने की इस बुरी आदत से छुटकारा पा सकते हैं।

1- नेल्स बाइटिंग के नुकसान
नाखून काटना इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द ही आप किसी गंभीर बिमारी की चपेट में आने वाले हैं साथ आप उदासी, चिंता, तनाव और क्रोध के घेरे में भी रहते हैं। इसलिए ये बुरी आदत जितनी जल्दी आपसे दूर होगी आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा।

2 - करेले का जूस है फायदेमंद
अगर आप नाखून चबाने की आदत को छोड़ना चाहते हैं, तो ऐसे में आपकी मदद करेला भी कर सकता है। जिसके लिए आपको अपनी उंगलियों को करेले के जूस में डुबाना है। जिससे अगर आप अपने नाखुनों को चबाने की कोशिश करें, तो इसकी कड़वाहट आपको ऐसा करने से रोकेगी । और आपके नाखून चबाने की आदत जल्द ही दूर हो जाएगी।

3- नेल बाइटिंग पॉलिश का इस्तेमाल करें
नेल बाइटिंग पॉलिश के इस्तेमाल से आपकी नाखून चबाने की आदत दूर हो सकती है। इस नेल बाइटिंग पॉलिश को ऑनलाइन या मेडिकल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

4- ध्यान को किसी और काम में लगाएं
नाखून को चबाने की आदत से अगर आप छुटकारा पाना चाहती है। तो अपने नेल्स पर ध्यान देने की बजाय अगर उसे किसी और काम में लगाएं तो ये समस्या जल्द खत्म हो सकती है। आप चाहें तो रूबिक या क्रॉसवर्ड गेम खेल सकती हैं। इससे आपके हाथ व्यस्त रहेंगे और आप अपने नाखूनों को मुंह से नहीं काट पाएंगी।

5- च्युइंगम चबाना भी है कारगर उपाय
च्युइगंम चबाने से आपका मुंह पहले से ही व्यस्त रहेगा, जिससे आप अपने नाखूनों को काटने से बच जाएंगी।

6 - मैनिक्योर करवाना भी है बेहतर
आप मैनिक्योर करवाकर अपने हाथों को बेहतरीन लुक दे सकती हैं। ऐसा करने से आप आसानी से अपने हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं। और हाथों के सुंदर होने से आपको अपने नेल्स को मुंह से काटने का मन भी नहीं करेगा।

7- नेल्स को छोटा रखें
आप अपने नाखूनों को छोटा और शेप में रखें। ऐसा करने से आप अपने दांतों से उन्हें काट नहीं पाएंगे और आप धीरे-धीरे इस आदत को भी भूल जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
