Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
उंगलियों का कालापन दूर हो जाएगा इन 9 घरेलू नुस्खों से
हाथों की उंगलियां अगर साफ-सुथरी होती हैं तो आपके हाथ भी देखने में बड़े ही खूबसूरत लगते हैं। वहीं अगर उंगलियों पर मैल जमी हो या फिर कालापन हो तो हाथों की रौनक खो जाती है और फिर वह दिखने में भद्दे लगने लगते हैं।
त्वचा का कालापन बड़ी ही आम सी समस्या है जो कि ठीक तरह से केयर ना करने की वजह से होता है। अगर इस समस्या पर अभी से ध्यान ना दिया गया तो यह कंडीशन और भी बुरी होती चली जाती है जिसको बाद में ठीक करना काफी मुश्किल हो जाता है।
हांलाकि आपको अपनी उंगलियों का कालापन दूर करने के लिये किसी महंगे पार्लर या फिर महंगी-महंगी क्रीम्स खरीदने की जरुरत नहीं है। इस समस्या से बचने के लिये घर में रखी कुछ ऐसी सामग्रियों का यूज़ करसकती हैं जो काफी असरदार हो सकती है। इन नुस्खों को पुराने जमाने से ही महिलाएं यूज़ करती आ रही हैं इसलिये इसके परिणाम आपको चौंका देंगे। तो अगर आपको भी चाहिये गोरी-गोरी उंगलियां, तो इन नुस्खों को आजमाना न भूलियेगा।

दूध की मलाई
दूध की मलाई में त्वचा का रंग साफ करने के गुण होते हैं। अगर आपकी उंगलियां काली हैं तो आप उस पर थोड़ी सी ताजी मलाई लगा लीलिये और 10 मिनट के बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लीजिये। इस प्राकृतिक सामग्री को डेली बेसिस पर यूज़ कीजिये और फकक देखिये।

नींबू का रस
नींबू में ब्लीचिंग एजेंट होता है जो कि स्किन को लाइट कर सकता है। 2-3 टीस्पून नींबू का जूस एक बडे बाउल में ले कर उसमें गरम पानी मिलाएं। फिर अपने हाथों को उसमें कम से कम 15 मिनट के लिये भिगोएं। बाद में हाथों को गरम पानी से धो लें।

विटामिन E ऑइल
इस तेल में दोंनो ही स्किन वाइटनिंग और नरिशिंग प्रॉपर्टी होती है, जो कि स्किन का रंग साफ कर के चमका देती है। विटामिन ई की कैप्सूल ले कर उसे अपनी उंगलियों में रगड़ें और 10 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें।

दही
अपनी उंगलियों पर दही लगाएं और 20 मिनट तक रखें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। अगर आपको बेस्ट रिजल्ट चाहिये तो ऐसा हफ्ते में 4-5 बार करें।

बादाम का तेल
बादाम के तेल को रोज वॉटर के साथ मिक्स करें और पेस्ट बनाए। फिर इस गाढे पेस्ट को लगाएं उगलियों पर लगाएं और सूखने दें। बाद में इसे गरम पानी से धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाएं।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडे में एस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टी होती है। एक गरम पानी के कटोरे में आधा टीस्पून बेकिंग सोडा मिलाएं और उसमें हाथों को 15 मिनट तक डुबाएं। उसके बाद हाथों को ठंडे पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में 2-3 बार करें और रिजल्ट देखें।

ग्लीसरीन
ग्लीसरीन बड़ी आसानी से कालेपन को दूर कर सकती है। एक कटोरे में गरम पानी डालें और उसमें आधा टीस्पून ग्लीसरीन मिलाएं। फिर उसमें 10 मिनट के लिये अपनी उंगलियों को डुबोएं। बाद में ठंडे पानी से हाथों को धो लें।

बेसन
बेसन की आपके स्निक की सारी समस्याओं को दूर कर सकता है। आधा चम्मच बेसन में 1 टीस्पून डिस्टिल्लड वॉटर मिलाएं और इस पेस्ट को अपनी उंगलियों पर रगड़ें। 15 मिनट तक इसे सूखने दें आश्र बाद में हाथों को हल्के गरम पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में 4-5 बार करें।

अंडे का सफेद हिस्सा
अंडे के सफेद भाग में बड़े ही पावडरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिससे स्निक का कालापन निकलता है और स्किन स्मूथ होती है। अंडे को फोड़ कर उसका सफेद हिस्सा निकालें और उसे उंगलियों पर लगा कर 10 मिनट तक सूखा लें। बाद में इसे मलते हुए गरम पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में 4-5 बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
