Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शरीर के हर रोग को जड़ से दूर करे जैतून और नींबू का रस
आज कल ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल का चलन काफी देखा जा रहा है इसमें फैट होता है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है साथ ही इसमें बहुत सारे पोषण तत्व भी पाए जाते हैं।
नींबू का रस और ऑलिव आयल, हमारे आहार में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। फ़िलहाल कई लोग वैकल्पिक औषधि की तरफ बढ़ रहें हैं, लेकिन यह वैकल्पिक औषधि उतनी कारगर नहीं जितनी की पारंपरिक दवाएं होती हैं।
Lohri Special! Save 20% On your Food Orders with Zomato
इन वैकल्पिक औषधि के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं लेकिन फायदे बहुत होते हैं। और यह सबकी पहुच में होते हैं। हालांकि इन उपचार से गंभीर रोग ठीक नहीं होते हैं लेकिन उससे जुड़े लक्षणों को कम करने में सहायक है।
आज कल ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल का चलन काफी देखा जा रहा है इसमें फैट होता है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है साथ ही इसमें बहुत सारे पोषण तत्व भी पाए जाते हैं।
सुबह-सुबह उठकर तुरंत पिएं उबले नींबू का पानी, होंगे ये फायदे
अब अगर इसके साथ नींबू का रस मिला दें तो यह बहुत अच्छी औषधि बन जायेगी। इसके इस्तेमाल से बहुत सारी बिमारियों से बचा जा सकता है। आइये जानते हैं इसके लाभ ...

कब्ज से छुटकारा दिलाए
इसे अपने नाश्ते में पीने के कई फायदे होते हैं। ऑलिव आयल में लैक्सटिव होता है जिससे कब्ज और पाचन समस्याओं से छुटकारा मिलता है। वही नींबू के रस में एंटी इन्फ्लैमटॉरी गुण होते हैं जो मल त्याग में मदद करता हैं। इससे गैस, पेट में कसाव और एसिड बनाना बंद हो जाता है।

शरीर से विषैले पदार्थ निकाले
नींबू के रस और जैतून के तेल दोनों में शरीर से विषैले पदार्थों को साफ़ करने का गुण होता है। इससे लिवर और गॉल ब्लैडर यानी पित्ताशय स्वस्थ रहता है। इसके साथ फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचता है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता है
ऑलिव आयल में स्वस्थ वसा पायी जाती है जो रक्त में लिपिड को बनाये रखता है। इससे आर्टरी में प्लैक यह धमकियां नहीं बनती हैं। इसे रोज़ लेने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है। साथ ही ट्राइग्लिसराइड्स को नियंत्रित करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

जोड़ों के लिए
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे ऑक्सीडेटिव यानि जकड़न कम होती है जिसे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

त्वचा, बाल और नाखून अच्छे रहते है
यह नाखूनों के लिए बहुत फायदेमंद है, इसे नाख़ून मुलायम नहीं होते साथ ही सूखे नाख़ून से रक्षा करता है। इस मिश्रण में एंटीसेप्टिक और अस्ट्रिन्जन्ट होता है जिससे बालों में रूसी नहीं होती है।

पेट की चर्बी कम करता है
यह और तरीकों की तरह चर्बी कम नहीं करता है। लेकिन इसे पूरक के रूप में इस्तेमाल करने से ज्यादातर वजन कम हो जाता है।

ब्लड सर्कुलेशन अच्छा करता है
ऑलिव आयल में एंटी कोएगुलेन्ट गुण होते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। यह रक्त के थक्के बनने से रोकता है। इस मिश्रण को आप अंदर और बाहर दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से नसों में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है।

यह बढ़ती उम्र को रोकता है
इसे एक चम्मच रोज़ लेने से आपकी कोशिकाओं को एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई बढ़ती उम्र को रोकता है। साथ ही इसके और भी फायदे हैं जैसे इससे हृदय रोग, गठिया, और झुर्रियों का होना रुक जाता है।

यह उपाय कैसे काम करते हैं?
इस उपाय को केवल आहार पूरक यानी काम्प्लेमन्ट की तरह लेना चाहिए ना कि प्रमुख स्रोत मान लेना चाहिए। इसका प्रति दिन एक चम्मच से ज्यादा नहीं लेना चाहिए, वरना इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

सामग्री
1/2 चम्मच (8 ग्राम) जैतून का तेल
1/2 चम्मच (5 एमएल) ताजा नींबू का रस

बनाने की विधि -
- दोनों की मिला कर मिश्रण तैयार करें। इसे नाश्ते से आधे घंटे पहले खाएं।
- इसे आप रोज़ खा सकते हैं। इसके अच्छे परिणाम पाने के लिए हफ्ते में कम से कम तीन बार ले।



Click it and Unblock the Notifications
