Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
मर्दों के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में जरूर होने चाहिए ये ACIDS
आमतौर पर मर्दों को शॉपिंग में कोई दिलचस्पी नहीं होती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें अपनी चीज़ों से समझौता करना पड़े।
मर्दों के लिए ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स और ब्यूटी कॉस्मेटिक्स खरीदते समय आपको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
चूंकि ये प्रॉडक्ट्स सीधा पुरुषों की त्वचा पर असर करते हैं इसलिए इन्हें चुनते समय आपको बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
जब भी आप पुरुषों के लिए कोई ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स खरीदें तो उसके कंपोजिशन लेबल पर जरूर ध्यान दें। अगर उस प्रॉडक्ट्स के कंपोजिशन लेवल में इन एसिड्स की मात्रा अधिक हो तो आप आंख बंद कर इन्हें खरीद सकते हैं यानि की ये उत्पाद मर्दों की त्वचा के लिए सुरक्षित हैं।

पुरुषों के सौंदर्य प्रसाधनों और ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स खरीदते समय ध्यान रखें क उनमें ये कुछ एसिड्स जरूर शामिल हों। तो चलिए जानते हैं कि पुरुषों के ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स में कौन-से एसिड्स होने चाहिए।

ग्लाइकोलिक एसिड
सभी रसायनों में ग्लाइकोलिक एसिड सबसे ज्यादा फायदेमंद और बेहतर माना जाता है। पुरुषों की सख्त त्वचा होने के बावजूद ग्लाइकोलिक एसिड बड़ी आसानी से अंदर घुस जाता है। हालांकि पुरुषों के ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स में ग्लाइकोलिक एसिड की मात्रा कम ही होनी चाहिए क्योंकि त्वचा पर इसका असर बहुत जल्दी पड़ता है। फेसवॉश और क्लींज़र में ग्लाइकोलिक एसिड होता है जो त्वचा को मॉइश्चराइज़ बनाए रखता है।

रेटिनॉइक एसिड
बढ़ती उम्र में पुरुषों को भी त्वचा से संबंधित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें रेटिनॉइक एसिड का प्रयोग करना चाहिए। रेटिनॉइड एसिड त्वचा के मोटी परत पर काम करता है और मुहांसों और दानों को ठीक करने में मदद करता है। त्वचा में मेलानिन के उत्पादन पर रेटिनॉइक एसिड काम करता है जिससे पिगमेंटेशन की समस्या भी कम रहती है। इसे ट्रेटिनॉइन कहते हैं जो ब्लेड से लगे घावों को भी ठीक करता है। त्वचा की मरम्मत करने के दौरान ये एसिड त्वचा की नई कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है।

सेलिकाइलिक एसिड
कई सौंदर्य उत्पादों में सेलिकाइलिक एसिड का प्रयोग किया जाता है। इस एसिड में पीलिंग यौगिक भी मौजूद रहते हैं। ये त्वचा की ऊपरी परत की गंदगी को हटाकर उसे अंदर से साफ और मुलायम बनाता है। सेलिकाइलिक एसिड मुख्य रूप से पुरुषों में मुहांसों और दानों को खत्म करने का काम करता है। ये केराटोलिटिक मेडिकेशन का एक हिस्सा है जिसमें त्वचा की ऊपरी परत से स्किन को अंदर से साफ किया जाता है।

ह्यलुरोनिक एसिड
मर्दों की त्वचा को इस एसिड की बहुत जरूरत होती है। कई सौंदर्य प्रसाधनों में भी ह्यलुरोनिक एसिड का प्रयोग किया जाता है। ये प्राकृतिक एसिड पुरुषों की त्वचा को मॉइश्चराइज़ कर उसमें नमी को बनाए रखता है। इस एसिड के प्रयोग से त्वचा नरम, मुलायम और नमीयुक्त रहती है। अगर किसी पुरुष को बढ़ती उम्र के कारण त्वचा संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको ह्यलुरोनिक एसिड युक्त उत्पाद इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
