Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एजिंग की प्रॉब्लम दूर होगी अगर सोने से पहले करेंगी ऐसा
विशेषज्ञों के अनुसार 25 वर्ष की उम्र से एंजिंग के लक्षण दिखने प्रारंभ हो जाते हैं हालांकि यह आवश्यक नहीं है। नाइट केयर करने से आप इस समस्या से बच सकते है।
एंजिंग बहुत सामान्य प्रक्रिया है और हमें इसका सामना बहुत शान से करना चाहिए। इससे डरने की ज़रूरत नहीं है। परन्तु परिपक्व त्वचा के लिए आपको रात के सोते समय इसकी ओर अधिक ध्यान देना चाहिए ताकि ये अच्छी बनी रहे।
विशेषज्ञों के अनुसार 25 वर्ष की उम्र से एंजिंग के लक्षण दिखने प्रारंभ हो जाते हैं हालांकि यह आवश्यक नहीं है।अत: आवश्यक है कि 25 वर्ष की उम्र के बाद आप अपनी त्वचा की देखभाल शुरू कर दें।
आप जितनी जल्दी अपनी त्वचा की देखभाल शुरू करेंगे, ऐजिंग के लक्षण उतनी ही देर से दिखाई देंगे। अत: यहां हम आपको बता रहे हैं कि परिपक्व त्वचा को अच्छा बनाये रखने के लिए प्रतिदिन रात को क्या करें।
दिन में दो बार त्वचा की देखभाल करें और आपकी त्वचा हमेशा अच्छी रहेगी।

1. सफाई:
अपनी त्वचा के अनुसार क्लीन्ज़र का उपयोग करके चेहरा धोएं ताकि चेहरे पर कोई मिट्टी या तेल न रह जाए। इससे आपकी त्वचा साफ़ रहेगी, रोम छिद्र भी बंद नहीं होंगे और मुंहासों की समस्या भी नहीं होगी।

2. टोन:
जब तक महिलायें एक अच्छे टोनर का उपयोग नहीं करती तब तक वे इसका महत्व नहीं समझती। अत: ध्यान रखें कि हमेशा अच्छे ब्रांड का ही टोनर खरीदें, ऐसे टोनर को चुनें जिसके बारे में अन्य लोगों की राय अच्छी हो। टोनर से रोम छिद्रों का आकार घट जाता है और चेहरा धोने के बाद टोनर लगाने से चेहरे का पीएच लेवल वापस आ जाता है।

3. आई क्रीम:
इसके बाद आंखों की क्रीम लगाएं। आंखों के नीचे की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है अत: इसके लिए अतिरिक्त देखभाल और हाईड्रेशन की आवश्यकता होती है। यहीं कारण है कि आंखों के लिए क्रीम की आवश्यकता होती है। आंखों के नीचे के भाग पर क्रीम से मालिश करें और इसे त्वचा में अवशोषित होने दें।

4. सीरम:
यदि आपकी त्वचा परिपक्व है और एंजिंग के लक्षण दिखने लगे हैं तो आपको निश्चित रूप से सीरम की ज़रूरत है। सीरम लगाने से मॉश्चराइज़र त्वचा में गहराई से अवशोषित होता है। यदि आप कर सकती हैं तो एंटी एंजिंग सीरम का उपयोग करें।

5. मॉश्चराइज़र:
सभी प्रकार की त्वचा को मॉश्चराइज़र की आवश्यकता होती है। और एक बार जब आपकी त्वचा की उम्र बढ़ने लगती है तो इसका लचीलापन कम होने लगता है और कोलेजन का उत्पादन भी घट जाता है, जिसके कारण त्वचा शुष्क होने लगती है। अत: आपको मॉश्चराइज़र का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

6. उपचार:
मॉश्चराइज़र लगाने के बाद ट्रीटमेंट क्रीम जैसे एंटी एंजिंग क्रीम लगायें। ऐसी क्रीम का उपयोग करें जिसमें रेटिनॉल हो क्योंकि यही एक ऐसी चीज़ है जो आपको ऐजिंग से बचा सकती है।

7. फेस ऑइल:
त्वचा को अधिक हाईड्रेशन देने के लिए फेशियल ऑइल का उपयोग करें। इससे त्वचा की मालिश करें और ध्यान रहे कि यह त्वचा में अवशोषित हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
