Latest Updates
-
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें
OMG! खूबसूरत चेहरा पाने के लिये पहले की रानियांं लगाती थीं गधी का दूध और न जानें क्या-क्या

आजकल टेंशन और स्ट्रेस इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उसका असर आपके चेहरे और शरीर पर दिखने लगता है। यही कारण है कि इस दौड़ती-भागती जिंदगी में 25 की उम्र में ही आप 35 की दिखने लग जाते हो।
यह बात भी अब आम हो गई है। फिर बात पुरुष की हो या फिर महिला की। बहरहाल आपने भी बुजुर्गों से सुना होगा कि पुराने समय में रानियां बहुत सुन्दर और गठीले बदन वाली होती थीं। यही कारण था कि अधिक उम्र गुजर जाने के बावजूद बहुत जवान दिखती थीं।

ऐसे में राजा मतलब उनके पति उन पर हमेशा मोहित हो जाते थे। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे वो खुद को इतना आकर्षित बनाती थीं कि राजाओं का प्यार हमेशा उन्हें मिल पाए। तो हम आपको बता देते हैं कि उनके पास भी राज वैद्यों द्वारा मिले खास नुस्खे हुआ करते थे।
इन्हीं के बूते उनका आकर्षण लंबे समय तक बना रहता था। तो आइये आज हम भी आपको कुछ ऐसे ही खास नुस्खे बताने जा रहें हैं जिनसे आप भी अपने पति या बॉयफ्रेंड को अपना दीवाना बना सकती हैं।

• गुलाब का इत्र
गुलाब की महक से तो सभी वाकिफ है लेकिन गुलाब अपनी खुशबू के साथ साथ त्वचा में नमी बनाए रखने औऱ चेहरे पर निखार लाने में भी मददगार होता है। गुलाब झुर्रियों को दूर करता है। यह त्वचा में कसाव लाकर आपके लुक को जवां बना देता है। ऐसा कहा जाता है कि रानियां अपने नहाने के पानी में गुलाब की पंखुड़ियां डालकर स्नान करती थीं। इससे न केवल उनका शरीर गुलाब की तरह महकता था बल्कि उनकेचेहरे पर भी गुलाबों से ताजगी बनी रहती थी।

• अखरोट
चेहरे को मुलायम, साफ़ और झुर्रियों रहित बनाने के लिए अखरोट और गाजर बेहद फायदेमंद हैं। यही कारण है कि रानियां इन्हें रोज़ खाती थी। ऐसा कहा जाता है कि रानियां केवल गाजर और अखरोट खाती थीं। अखरोट उनके चेहरे को झुर्रियों से दूर रखता था वहीं वजन नियंत्रित करने में भी सहायक था।
• बीयर (मदिरा)
हम बीयर पीने की बात नहीं कर रहें हैं। यहाँ बीयर से बने फेस मास्क की बात की जा रहीं है। जी हाँ रानियां अपनी त्वचा पर मिल पाउडर, अंडे की सफेदी, नींबू का रस और बियर को मिला कर फेस मास्क तैयार करती थी। जिससे उनकी त्वचा चमकदार और जवा रहें। और हमे लगता था बीयर सिर्फ पीने होती है।

• गधी का दूध
यह जान के आपको हैरानी होगी कि गाधी का दूध त्वचा के लिए कितना लाभदायक है। रानियां गाधी के दूध में जैतून का तेल और शहद मिला कर उससे नहाती थी। इससे उनकी त्वचा हमेशा जवां बनी रहती थी।

• शहद और जैतून का तेल
और बालों के लिए वो शहद और जैतून के तेल का प्रयोग करती थी। जिससे उनके बाल लम्बे और घने बने रहते थे। यही नहीं अगर आपके बाल लगातार टूटते हैं तो इसके लिए आप जैतून के तेल को हल्कागुनगुना करके इसे बालों की जड़ों पर लगाए। इसके साथ आप किसी और अच्छे तेल का भी उपयोग कर सकती है।
इन रानियों की तरह आप भी ये घरेलू नुस्खे अपनाएं और नेचुरल खूबसूरती को बरकरार रखें। और बनाये अपनी पति को दीवाना।



Click it and Unblock the Notifications