Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
BB क्रीम के इन खास फायदों के बारे में क्या जानती हैं आप?
ब्यूटी इंडस्ट्री में इस समय बीबी क्रीम से बेहतर और कुछ भी नहीं है। आपकी सुंदरता को मिनटों में बढ़ाने का काम करती है बीबी क्रीम। हज़ारों की सेना में ये एक चमकने वाले योद्धा की तरह काम करती है जोकि आपकी स्किन की हर जरूरत को पूरा करने के साथ उसकी हर कमी को भी छिपा लेती है। बीबी क्रीम कई तरह से काम आती है और हर लड़की के मेकअप किट में बीबी क्रीम जरूर होनी चाहिए।

जर्मनी के डर्मेटोलॉजिस्ट क्रिस्टिन स्क्रामेक ने बीबी क्रीम का आविष्कार किया था। अपने एक मरीज़ के लेज़र सर्जरी के घावों को भरने के लिए क्रिस्टिन ने इस क्रीम का आविष्कार किया था। इसके बाद एशिया और कोरियाई अभिनेत्रियों ने पूरी दुनिया में इसके फायदों के बारे में बताकर इसे लोकप्रिय बना दिया। आज दुनियाभर में बीबी क्रीम का उत्पादन और प्रचार किया जाता है।
आज हम आपको बीबी क्रीम के खास फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनके बारे में जानने के बाद आप भी इससे दूर नहीं रह पाएंगें।

वजन में होती है हल्की
रेग्यलुर फाउंडेशन के मुकाबले बीबी क्रीम काफी हल्की होती है। रोज़ाना इस्तेमाल के लिए ये परफैक्ट है। ये सौम्य होती है जिससे इसे रोज़ त्वचा पर लगाने से कोई नुकसान नहीं होता है।

सनस्क्रीन युक्त
मार्केट में उपलब्ध कई बीबी क्रीम धूप से सुरक्षा भी देती हैं। इनका प्रयोग करने के बाद आपको अलग से सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।

मॉइश्चराइज़र का काम
आपके रेग्युलर मॉइश्चराइज़र के मुकाबले बीबी क्रीम ज्यादा बेहतर होती हैं क्योंकि इनमें एक रंग होता हैजो आपकी रोज़ाना की जरूरत को पूरा करता है। इसके बाद आपको फाउंडेशन वगैरह लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

अलग-अलग शेड में उपलब्ध
इसकी सबसे खास बात ये है कि ये मार्केट में अलग-अलग शेड में उपलब्ध है। आप अपनी रंगत के अनुसार बीबी क्रीम चुन सकती हैं।

सभी स्किन टाइप के लिए है बेहतर
बीबी क्रीम हल्की होती है इसलिए इसे किसी भी तरह की स्किन टाइप जैसे तैलीय त्वचा से लेकर शुष्क त्वचा तक पर लगाया जा सकता है। तैलीय त्वचा को भी बीबी क्रीम से पूरा दिन फ्रेश और खूबसूरत दिखाया जा सकता है।

नैचुरल लुक देती है
बीबी क्रीम फाउंडेशन की तरह नहीं होती। ये बड़ी आसानी से आपकी त्वचा की रंगत में मिल जाती है और आपको नैचुरल लुक देती है। साथ ही ये कम चिपचिपी भी होती है।

नहीं पड़ती प्राइमर की जरूरत
अगर किसी भी मौके के लिए तैयार होते समय आपको प्राइमर नहीं मिल रहा है तो आप इसकी जगह बीबी क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ये आपकी त्वचा को मेकअप के लिए तैयार करती है और चेहरे की किसी भी तरह की कमी को छिपा देती है।

अत्यधिक तेल के उत्पादन को करती है नियंत्रित
कुछ बीबी क्रीम मिनरल बेस्ड होती हैं इसलिए इनमें तेल को सोखने के यौगिक मौजूद होते हैं जोकि ऑयली त्वचा से चमक को हटाकर उसे मैट लुक देते हैं।

गोरी रंगत पाने के लिए
रोज़ाना बीबी क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे भी कम होने लगते हैं। ये त्वचा की भीतरी परत तक जाकर गहरे दाग-धब्बों को साफ करती है। इससे त्वचा की रंगत भी निखरती है। बीबी क्रीम में रंग को साफ करने का गुण भी होता है।

आसानी से रख सकती हैं
बीबी क्रीम को कोई भी खरीद सकता है, ये ज्यादा महंगी नहीं है। ये आपकी रोज़ान की जरूरतों के साथ-साथ आपके बजट में भी फिट होती है। इसके बाद आपको किसी अन्य प्रॉडक्ट जैसे कि सनस्क्रीन और मॉइश्चराइज़र की जरूरत नहीं पड़ती है। बीबी क्रीम ही त्वचा की हर परेशानी का समाधान कर सकती है।

त्वचा को नमी प्रदान करती है
बीबी क्रीम में मॉइश्चराइज़र का गुण भी होता है इसलिए ये त्वचा में नमी को बनाए रखती है। बीबी क्रीम लगाने के बाद आपको अलग से मॉइचराइज़र लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें ऐसी चीज़ें और गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को नमी देते हैं और उसकी सारी कमियों को भी छिपा लेत हैं।

झुर्रियां कम करे
मार्केट में कुछ बीबी क्रीम ऐसी भी हैं जो बढ़ती उम्र के निशानों को घटाने में मदद करती हैं। बीबी क्रीम एकसाथ आपकी त्वचा की कई सारी परेशानियों को दूर करती है और इस तरह आपकी त्वचा पर बहुत सारे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का बोझ भी नहीं पड़ता है।

आसान है लगाना
बीबी क्रीम लगाने के लिए आपको किसी उपकरण या तकनीक की जरूरत नहीं पड़ती है। अपनी ऊंगलियों की सहायता से आप बड़ी आसानी से चेहरे पर बीबी क्रीम को लगा सकती हैं।

सब कुछ है एक क्रीम में
आपके मेकअप बैग को बीबी क्रीम हल्का कर सकती है क्योंकि इस एक ही क्रीम में कई सारे मेकअप प्रॉडक्ट्स की खूबियां हैं। ये त्वचा की देखभाल करने के साथ-साथ मेकअप का काम भी करती है।



Click it and Unblock the Notifications
