Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर ऐसे बनाएं गोट मिल्क सोप
कोई भी नई चीज़ इस्तेमाल करने से पहले आपको उसके फायदों के बारे में जान लेना चाहिए। अगर आप घर पर ही गोट मिल्क यानि बकरी के दूध से साबुन बनाना चाहते हैं तो इससे पहले आपको इसके फायदों के बारे में जान लेना चाहिए।
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि गोट मिल्क साबुन से आपको क्या लाभ मिल सकते हैं।
- मनुष्यो की त्वचा के लिए बकरी के दूध से बना साबुन काफी फायदेमंद माना जाता है। मेकअप स्टोर्स और ऑनलाइन आपको ये मुश्किल से ही मिलेगा। इसलिए अगर आप घर पर ही गोट मिल्क साबुन बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सब कुछ खुद ही करना पड़ेगा।

- गोट मिल्क साबुन में अल्फाै हाइड्रोक्सिल एसिड होता है जो मृत त्वचा को स्क्रब और एक्सफोलिएट करता है।
- गोट मिल्क साबुन में विटामिन ए होता है जो त्वचा की मृत और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करने में मदद करता है।
- गोट मिल्क साबुन में सेलेनियम होता है जोकि त्वचा के कैंसर और ऐसे कई घातक त्वचा रोगों से आपकी रक्षा करता है।
- बकरी के दूध से बने साबुन में उच्च मात्रा में वसा होता है और ये त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इससे त्वचा की सूजन और त्वचा के विकारों को ठीक करने में मदद मिलती है।
- गोट मिल्क साबुन में अधिक मात्रा में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को मॉइश्चचराइज़ करता है।
- अन्य कॉस्मेटिक साबुनों की तुलना में गोट मिल्क साबुन लंबे समय तक टिका रहता है।
- सभी प्रकार की त्वचा पर आप इस साबुन को लगा सकते हैं। महिला और पुरुष दोनों ही इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

गोट मिल्क साबुन बनाने की विधि :
सामग्री :
- दस्ताने
- चश्मे
- लैब कोट
- शॉवर कैप
- सिलिकॉन सोप मोल्ड
- 3 चम्मच टाइटेनियम डाईऑक्साइड
- दो चम्मच एप्रिकोट ऑयल
- 2 चम्मच ऑर्गेनिक कोकोनट ऑयल
- 8-10 कोकोआ बटर क्यूब्स
- एक चम्मच पाम ऑयल (ताड़ का तेल)
- एक चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1.5 ग्राम सोडियम हाईड्रॉक्साइड लाई (सावधानी से करें प्रयोग)
- 400 मिली कच्चा बकरी का दूध
- दो चम्मच शहद
- 4 चम्मच ओटमील का दूध
- दो चम्मच वेजिटेबल ऑयल
- आईस ट्रे
- 1 डीप स्टील वैस्सूल
- मिक्स्र ग्राइंडर
- हैंड ब्लैंडर

तरीका
स्टेाप 1 :
आईस ट्रे में गोट मिल्क डालें और इसे रातभर रेफ्रिजरेटर में जमने के लिए रख दें।
स्टेप 2 :
स्टील वैस्सल में जमे हुए दूध के टुकड़े डालें। अगर आपको लगता है कि अन्य सामग्री की तुलना में गोट मिल्क के जमे हुए टुकड़े कम हैं तो आप इसमें थोड़ा डिस्टिल्ड वॉटर भी मिला सकती हैं। इससे इनका संतुलन बन जाएगा।
स्टेप 3 :
सोडियम हाईड्रोक्साइड लाई की आधी मात्रा गोट मिल्के के टुकड़ों में मिलाएं। जब तक ये दूध में अच्छी तरह से मिक्स ना हो जाए, इसे तब तक हिलाते रहें। अब बाकी बचे हुए सोडियम हाईड्रोक्साइड लाई को भी दूध में मिक्स कर दें।
स्टे्प 4 :
इस मिश्रण को तब तक हिलाते रहें जब तक कि गोट मिल्क के जमे हुए टुकड़े पिघल ना जाएं और उसमें अच्छी तरह से सोडियम हाईड्रोक्साइड लाई मिक्स ना हो जाए। पीला रंग आने तक इसे घुमाते रहें।
स्टेप 5 :
अब मिक्सर ग्राइंडर में टाइटेनियम डाईऑक्साइड के साथ वेजिटेबल ऑयल मिलाकर ब्लेंड करें।
स्टेप 6 :
अब एक कटोरे में सही मात्रा में ओटमील मिल्क और शहद मिलाएं।
स्टेप 7 :
इसमें कोकोनट ऑयल, ऑलिव ऑयल, कोकोआ बटर और एप्रिकोट ऑयल मिक्स कर के डालें। इन्हें अच्छी तरह से घुमाते हुए मिक्स कर लें।
स्टेेप 8 :
गोट मिल्क साबुन बनाने में सबसे महत्वपूर्ण काम है पिघले हुए गोट मिल्क में ऑयल और शहद के मिश्रण को मिलाना।
स्टेप 9 :
अब सभी चीज़ों को एकसाथ मिलकार ब्लेंड कर लें। जो आपने पहले मिक्सर ग्राइंडर में वेजिटेबल ऑयल और टाइटेनियम डाईऑक्साइड ब्लेंड किया था, उसे मिलाना ना भूलें।
स्टेप 10 :
सोप मोल्ड में डालने पर इस मिश्रण में बिलकुल भी बुलबुले नहीं होने चाहि। इसे 5 दिन के लिए रेफ्रिजरेटर में जमने के लिए रख दें। इसके बाद आपको होममेड गोट मिल्क साबुन तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
