Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रेडवाइन और किचेन सामग्री के साथ बनाएं फेस मास्क
रेडवाइन फेस मास्क, त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है और इसके रिजल्ट काफी अच्छे होते हैं।
रेडवाइन फेस मास्क, त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है और इसके रिजल्ट काफी अच्छे होते हैं।
कई लोगों को रेडवाइन फेसमास्क के बारे में पता होता है लेकिन इसे कैसे बनाया और इस्तेमाल किया जाता है, इस बारे में उन्हें पता नहीं होता है।

जानिए रेडवाइन फेसमास्क को कैसे बनाएं और इसे इस्तेमाल कैसे करें:
रेडवाइन मास्क बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन किचेन सामग्रियां चाहिए होगी - रेड वाइन, शहद और दही। ये तीनों ही सामग्रियां बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।
रेडवाइन फेसमास्क को किसी भी मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है और आप इसे दिन के किसी भी समय लगा सकते हैं।
जैसाकि हम सभी जानते हैं कि रेड वाइन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ बना देते हैं और डल स्कीन को जवां कर देता है साथ ही बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम कर देते हैं। यदि आप अपनी स्कीन पर तुंरत ही इफेक्ट देखना चाहते हैं तो रेडवाइन पैक सबसे अच्छा रहता है।

इसे आप हफ्ते में तीन से चार बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप किसी फंक्शन में जाने वाले हैं तो उससे एक दिन पहले इसे एप्लाई कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो पूरी बॉडी पर भी इसे एप्लाई कर सकती हैं। इससे त्वचा निखर जाती है और आपको तरो-ताजा महसूस होता है।
रेडवाइन फेसपैक, चेहरे के पोर्स को खोल देता है, काले धब्बे दूर कर देता है और दानों व मुँहासों को दूर कर देता है।
रेडवाइन फेसमास्क को बनाने की विधि निम्न प्रकार है:
सामग्री और प्रक्रिया -
- 1 छोटा कप ऑर्गेनिक रेड वाइन
- 2 चम्मच ऑर्गेनिक शहद
- 1/2 चम्मच दही
- 1 कटोरी
- 1 एग बीटर

बनाने की विधि:
कटोरी में दही को डालें और अच्छे से फेंट लें। इसके सॉफ्ट हो जाने पर इसमें शहद मिला लें और फिर इसमें एक ढक्कन रेड वाइन मिला दें। बाद में एग बीटर से फेंट दें। इसका कलर पिंक होने तक ऐसा करें।
इस्तेमाल कैसे करें:
इसे इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छे से धोकर पोंछ लें। इसके बाद, इस पैक को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसे हाथों से भी लगा सकती हैं।
पैक लगाने के बाद 20 मिनट तक बिना बोले इसे लगाये रखें। बाद में आप ठंडे पानी से चेहरे को धो लें और किसी टोनर या मॉश्चराइजर को लगा लें।
इसे लगाने के बाद, आपको अपने चेहरे पर मुलायमपन महसूस होगा।



Click it and Unblock the Notifications
