Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
इन गर्मिंयों में चेहरे की सारी प्रॉब्लम्स दूर करे खीरे का फेस मास्क
यदि आप सोच रहे हैं कि खीरे को किस तरह त्वचा की देखभाल के लिए उपयोग में लाया जा सकता है तो यहाँ घर पर ही कुछ फेस मास्क बनाने की विधि बताई जा रही है।
गर्मियों के मौसम में खीरे का बहुत अधिक उपयोग किया जाता है। चाहे शरीर के लिए हो या त्वचा के लिए, खीरे में बहुत अधिक मात्रा में पानी होता है जो आपके शरीर और त्वचा दोनों को पोषण देता है और उन्हें स्वस्थ रखता है।
इस सस्ते उत्पाद में बहुत से पोषक तत्व, विटामिन सी, विटामिन ए, कैरोटीन आदि पाया जाता है जो मनुष्यों के लिए कई तरीके से सहायक होता है। खीरे का उपयोग कई हाइड्रेटिंग उत्पादों, हर्बल या गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए उपयोग में लाए जाने वाले उत्पादों में किया जाता है क्योंकि यह त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है।
खैर, यदि आप सोच रहे हैं कि खीरे को किस तरह त्वचा की देखभाल के लिए उपयोग में लाया जा सकता है तो यहाँ घर पर ही कुछ फेस मास्क बनाने की विधि बताई जा रही है।

1. खीरे और दही से बना फेस मास्क
खीरे और दही से बना फेस मास्क शुष्क त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। एक खीरा लें और इसे पीसकर पेस्ट बनायें। अब इसमें सादा दही मिलाएं। दोनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगाकर कुछ देर मालिश करें। कुछ देर इंतज़ार करें और बाद में गुनगुने पानी से धो डालें। दही में उपस्थित एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों को आने से रोकते हैं और त्वचा को राहत पहुंचाते हैं और खीरा त्वचा को हाइड्रेट रखता है।

2. खीरे और एलो वेरा से बना फेस मास्क
खीरे और एलो वेरा से बने फेस मास्क का उपयोग एंटी ऐजिंग स्किन के लिए किया जा सकता है क्योंकि यह त्वचा को आराम पहुंचाता है और ऐजिंग के लक्षणों को भी रोकता है। एक खीरा लें और इसका पेस्ट बनाएं। अब इसमें एलो वेरा मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह मिलाएं। इसमें एक चम्मच नीबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें। कुछ देर इंतज़ार करें और बाद में पानी से धो डालें।

3. खीरे और ओट्स से बना फेस मास्क
यदि आपकी त्वचा पर बहुत अधिक मृत त्वचा कोशिकाएं हैं तो खीरे और ओट्स से बना फेस मास्क आपके लिए बहुत उपयोगी होता है। कुछ खीरे लें और उन्हें टुकड़ों में काटें। अब इसमें ओट्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं। यदि आवश्यक हो तो इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें। बाद में ठंडे पानी से धो डालें।

4. खीरे और संतरे के जूस से बना फेस मास्क
खीरे और संतरे से बना फेस मास्क पूरे मौसम में आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और नाम बनाये रखता है। एक खीरा लें और उसमें संतरे का रस मिलाएं। दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनायें। इसे चेहरे पर लगायें और कुछ देर बाद धो डालें। खीरे और संतरे के रस से बने मास्क में कोलेजन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपको हाइड्रेटेड और नरम त्वचा प्रदान करता है।

5. खीरे और बेसन से बना फेस पैक
आधा खीरा लें और इसे पीसकर पेस्ट बनायें। अब इसमें दो चम्मच बेसन और एक चम्मच नीबू का रस मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर फेस मास्क बनायें। इसे कुछ देर तक चेहरे पर लगाकर रखें। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से धो डालें। खीरे और बेसन का फेस पैक आपको चमकती हुई और नमी युक्त त्वचा प्रदान करता है।

6. खीरे और टमाटर का फेस पैक
यदि आप त्वचा को उजला बनाने वाला फेस पैक चाहती हैं तो आपको खीरे और टमाटर से बने फेस पैक का उपयोग करना चाहिए। आधा खीरा लें और इसे टमाटर के साथ मिलाएं। दोनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं और इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगायें। कुछ देर तक इंतज़ार करें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें।

7. खीरे और ऑलिव ऑइल से बना फेस मास्क
खीरे और ऑलिव ऑइल से बना फेस मास्क बहुत शुष्क और खुजली वाली त्वचा के लिए उत्तम होता है। ऑलिव ऑइल खुजली को दूर करता है जबकि खीरा त्वचा को हाइड्रेट रखता है। एक खीरा लें और पेस्ट बनायें। अब इसमें ऑलिव ऑइल मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगायें और फिर ठंडे पानी से धो डालें।

8. खीरे और तरबूज से बना फेस मास्क
खीरे और तरबूज से बना फेस मास्क एक प्रभावी कोलेजन मास्क होता है जो आपको चमकती हुई त्वचा प्रदान करता है। यह गर्मियों में त्वचा की टैनिंग होने से बचाता है। एक ककड़ी और आधा तरबूज लें। इन दोनों को अच्छी तरह एक साथ पीसें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगायें। 15 मिनिट तक इंतज़ार करें और फिर पानी से धो डालें।

9. खीरे और चंदन से बना फेस मास्क
खीरा और चंदन से बना फेस मास्क राहत पहुंचाने वाला मास्क होता है जो सूर्य से जली हुई त्वचा को आराम पहुंचाता है। आधा खीरा लें और उसमें थोड़ा चन्दन पाउडर मिलाएं। दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और इसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच नीबू का रस मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगायें और फिर ठंडे पानी से धो डालें।

10. खीरे और गुलाब जल से बना फेस मास्क
आधा खीरा लें और उसकी प्यूरी बनायें। अब इसमें थोडा गुलाब जल डालें और अच्छे से मिलाएं। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगायें और ठंडे पानी से धो डालें। रुखी और शुष्क त्वचा के लिए गर्मियों में यह पैक बहुत उपयोगी होता है।



Click it and Unblock the Notifications