एवरग्रीन ब्‍यूटी रेखा के ये है ब्‍यूटी, फिटनेस और मेकअप सीक्रेट

By Parul
Rekha Beauty Secrets and Tips | रेखा की खूबसूरती का राज़ | Boldsky

आज बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्‍यूटी रेखा का जन्‍म दिन है। रेखा आज 63 वीं वर्ष की हो गई है। उम्र के इस पड़ाव में भी रेखा आज भी बेहद सुंदर लगती है।

भानुरेखा गणेशन को लोग रेखा के नाम से जानते हैं। इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं रेखा। रेखा की शुरुआती फिल्‍में देखी जाएं तो उनमें वो काफी बदसूरत दिखाई देती थी लेकिन कुछ फिल्‍में करने के बाद ही रेखा ने ऐसा मेकओवर किया कि वो बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्‍ट्रेसेस में गिनी जाने लगीं।

रेखा को उनके लुक और ग्‍लैमरस अवतार के लिए भी जाना जाता है। आज इस उम्र में भी रेखा बेहद खूबसूरत और जवां नज़र आती हैं। क्‍या आप जानते हैं रेखा के मेकअप, फिटनेस और डाइट सीक्रेट के बारे में -:

रेखा का ब्‍यूटी सीक्रेट

पानी का सेवन :

पानी का सेवन :

रेखा रोज़ 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं। इससे पूरा दिन त्‍वचा नमीयुक्‍त रहती है और शरीर और त्‍वचा दोनों ही डिटॉक्‍सिफाई होती है।

भरपूर नींद :

भरपूर नींद :

सुंदर, स्‍वस्‍थ और एनर्जी से भरे रहने के लिए जरूरी है जल्‍दी सोना, सुबह जल्‍दी उठना और बेहतर नींद लेना। रेखा भी यही करती हैं।

स्‍वस्‍थ खानपान :

स्‍वस्‍थ खानपान :

रेखा का मानना है कि स्‍वस्‍थ और पोषणयुक्‍त डाइट से आप सुंदर दिख सकते हैं। रेखा जंक, फ्राइड और ज्‍यादा पका हुआ खाना नहीं खाती हैं।

अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्‍पा ट्रीटमेंट :

अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्‍पा ट्रीटमेंट :

रेखा सुंदरता पाने के लिए प्राचीन आयुर्वेद और अरोमाथेरेपी पर विश्‍वास करती हैं इसलिए वो घर पर ही इन दोनों के सेशन जरूर लेती हैं।

अनुशासन :

अनुशासन :

रेखा अनुशासन से जीना पसंद करती हैं। तनावमुक्‍त जीवन और खुश रहना ही उनकी खूबसूरती का मंत्र है।

हेयर पैक :

हेयर पैक :

रेखा गूज़बैरी और आंवला, शिकाकाई, मेथीदाना और नारियल तेल से अपने बालों को मजबूत और स्‍वस्‍थ रखती हैं। शहीद, दही और सफेद अंडे के हेयर पैक को सप्‍ताह में एक बार लगाने से बालों को मजबूती और चमक मिलती है। गीले बालों में भी रेखा कंघी करने से बचती हैं।

मेकअप और कॉस्‍मेटिक :

मेकअप और कॉस्‍मेटिक :

बॉलीवुड में रेखा ने ही ऑयल बेस्‍ड मेकअप की शुरुआत की है। रेखा फिल्‍मों में अपना मेकअप खुद किया करती थीं।

क्‍लींजिंग और मॉइश्‍चराइजिंग :

क्‍लींजिंग और मॉइश्‍चराइजिंग :

एक्‍ट्रेस रोज़ रात को सोने से पहले मेकअप हटाने के लिए क्‍लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्‍चराइजिंग करती हैं।

व्‍यायाम :

व्‍यायाम :

रेखा फिट और एक्‍टिव रहने के लिए रोज़ 10 से 15 मिनट व्‍यायाम करती हैं।

योग और ध्‍यान :

योग और ध्‍यान :

रेखा को योग और ध्‍यान करना बहुत पसंद है। रेखा का मानना है कि योग से बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है।

डांस और घरेलू काम :

डांस और घरेलू काम :

रेखा को डांस और घर के काम करना बहुत अच्‍छा लगता है। उनका मानना है कि घरेलू कामों, बागवानी और डांस करने से अपने आप ही वर्कआउट हो जाता है।

Desktop Bottom Promotion