Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आँखों के नीचे से रेखाएं और झुर्रियां मिटाने के घरेलु नुस्खे
30 वर्ष या अधिक आयु वाली महिलाएं अपने चेहरे पर अक्सर रेखाएं या झुर्रियां देख सकती हैं जो आंखों के नीचे भी दिखाई देती हैं।
आंखों के नीचे महीन रेखाएं या झुर्रियाँ पूरी सुंदरता के खेल को ख़तरे में डाल सकती हैं, और इसलिए, जल्द से जल्द इन पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।
30 वर्ष या अधिक आयु वाली महिलाएं अपने चेहरे पर अक्सर रेखाएं या झुर्रियां देख सकती हैं जो आंखों के नीचे भी दिखाई देती हैं।
खैर, बहुत महंगी चीज़ों को चुनकर अपनी जेब हलकी करने के बजाय, यहां कुछ प्राकृतिक तरीके हैं जो आपकी आँखों के नीचे दिखने वाली झुर्रियों से आसानी से छुटकारा पाने के लिए कारगर हैं
इसके अलावा पढ़ें: इन सामग्रियों को आप आंखों के नीचे लगाने वाली क्रीम के रूप में उपयोग कर सकते हैं!
आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों को कम करने के लिए कुछ प्राकृतिक घरेलू उपायों की और ध्यान दें

1. अनानास का रस
अनानास रस में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट की एक बड़ी मात्रा त्वचा पर उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकने में मदद करती है। यह आसानी से आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों को मिटाता है| अनानास रस में मौजूद एंटी-इन्फ्लामेट्री गुणऔर अल्फा-हाइड्रोक्सी एसिड आपकी त्वचा को जवान बनाने में भी मदद करता है| कुछ अनानास के टुकड़े ले और इस से रस निकालें। अब आंख के नीचे लगाकर इसे कुछ देर बाद ठन्डे पानी से धो लें।

2. रोज़मेरी तेल
रोज़मेरी तेल एक महत्वपूर्ण तेल है जो आंखों के नीचे झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। रोज़मेरी तेल से अपनी त्वचा की मालिश करने से त्वचा को पोषण मिलता है, इससे आंखों के नीचे महीन रेखाएं और झुर्रियां कम होती हैं| झुर्रियों की जगह पर रोज़मेरी तेल लगानेकी कुछ बूँदें लगाएं और ऊपर की दिशा में मालिश करें। 15 मिनट के बाद धो लें|

3. ककड़ी
ककड़ी एक और उत्कृष्ट उत्पाद है जो आंखों के नीचे रेखाओं को रोकने में मदद करता है। त्वचा में नमी की कमी के कारण, कभी-कभी आंखों के नीचे रेखाएं और झुर्रियां हो सकती है। त्वचा पर झुर्रियों और आँखों के नीचे घेरों को रोकने के लिए आपको ककड़ी का रस लगाना चाहिए। ककड़ी का रसलगाने से आपकी त्वचा में नमी बानी रहेगी और यह आँखों के नीचे पड़ने वाली रेखाओं को रोकने के लिए सबसे अच्छा तरीका है।

4. नारियल तेल
नारियल का तेल आंखों के नीचे वाली रेखाओं के उपचार में बहुत प्रभावी है| नारियल के तेल की कुछ बूँदें लेकर धीरे से आंखों के आसपास मालिश करें। आंख के नीचे नारियल के तेल के नियमित उपयोग से त्वचा की बनावट में सुधार होता है और आँखों के नीचे पड़ने वाले घेरों को रोकने में मदद मिलती है| आप नारियल के तेल में जैतून के तेल की कुछ बूंदों को मिलाकर भी अपनी त्वचा की मालिश कर सकते हैं।

5. अंगूर के बीज का तेल
अंगूर तेल एक प्रभावी तेल है जो आंखों के नीचे की रेखाओं को ठीक करने में मदद करता है। यह त्वचा की एपिडर्मिस परत में नमी बनाए रखने में मदद करता है, इससे आपकी त्वचा जवान बनी रहती है। अंगूर के तेल का प्रयोग करने से चेहरे पर झुर्रियाँ और महीन रेखाएं भी रोकने में मदद मिलती है। यह आपकी त्वचा को मुलायम और नम रखता है।

6. गर्म दूध और ब्राउन शुगर
थोड़ा गर्म दूध लें और इसमें कुछ ब्राउन शुगर मिलाएं। अब, दूध को ठंडा करें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं| इस मिश्रण से आँख के नीचे मालिश करें, क्योंकि यह चेहरे पर बारीक रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है| यह चेहरे से गंदगी और धुल-मिटटी को साफ करने में मदद करता है, इससे आपकी त्वचा चमकदार बनती है। महीन रेखाओं से अछि तरह से छुटकारा पाने के लिए इस प्रक्रिया को दो बार दोहराएं।

7. संतरे का रस
चेहरे पर संतरे के रस का प्रयोग आंखों के नीचे झुर्रियाँ और महीन रेखाओं को कम करने में मदद करता है। विटामिन सी के कारण, संतरे का रस आंख के नीचे रंजकता के उपचार में मदद करता है, इस प्रकार काले घेरों को रोकता है। कुछ ताजा संतरे का रस लें और इसे चेहरे पर लगाएं, कुछ देर मालिश करने के बाद इसे रात भर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह धो लें| यह प्रभावी ढंग से आंखों के नीचे झुर्रियों और महीन रेखाओं को रोकने में मदद करेगा |



Click it and Unblock the Notifications
