Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
घर पर ऐसे बनाएं रोज़ क्लींजिंग मिल्क
गुलाब सौन्दर्य के लिए उपयोग में लाये जाने वाले पदार्थों में से एक अद्भुत पदार्थ है जिसे प्रत्येक व्यक्ति अपनी त्वचा की दैनिक देखभाल में शामिल करना चाहता है। रोज़ त्वचा की देखभाल करता है और आपको चमकती हुई त्वचा प्रदान करता है।
यह आपको केवल चमकती हुई त्वचा ही नहीं देता बल्कि इसका उपयोग कोमल और स्वच्छ त्वचा प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है। रोज़ में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिसके कारण इस फूल को त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
हम में से सभी को क्लीन्ज़र्स पसंद हैं क्योंकि यह चेहरे से धूल और गंदगी को साफ़ करने के लिए आवश्यक पदार्थों में से एक है।
खैर, बाज़ार से क्लीन्ज़र्स खरीदने के बजाय यहाँ हम आपको घर पर ही रोज़ क्लींजिंग मिल्क बनाने की विधि बता रहे हैं। यह क्लीन्ज़र बहुत सस्ता है और आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है। तो, चलिए शुरू करें.......

आवश्यक सामग्री:
- गुलाब की कुछ पंखुड़ियां
- एक कप दूध
- 2 चम्मच ग्लिसरीन
- 2 चम्मच गुलाब जल (रोज़ वॉटर)

विधि:
- एक गुलाब लें और सावधानी से उसकी पंखुड़ियां निकालें (इसके लिए आपको 5-7 पंखुड़ियों की आवश्यकता होगी)।
- अब दूध से भरा एक कटोरा लें और अब गुलाब की पंखुड़ियों को इसमें भिगो दें।
- 6 घंटे तक इंतज़ार करें।

विधि:
- दूध का रंग धीरे धीरे गुलाबी होने लगेगा। गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह मसलें।
- दूध धीरे धीरे गुलाबी रंग का होने लगेगा।
- अब इस मिश्रण में दो चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं।

विधि:
- इसमें दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
- एक कॉटन बॉल लें और इस मिश्रण का उपयोग क्लींजिंग मिल्क की तरह करें।
- आप बचे हुए मिश्रण को फ्रिज में रखकर बाद में इसका उपयोग कर सकते हैं।

त्वचा को गुलाब से होने वाले लाभ:
- गुलाब चेहरे से धूल और गंदगी को साफ़ करता है और इस प्रकार आपको चमकती हुई त्वचा प्रदान करता है।
- यह आपकी त्वचा की पूरी तरह सफाई करता है।
- इस फूल में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण यह त्वचा के लिए अवरोध की तरह कार्य करता है।
- यह आपकी त्वचा की सूर्य से होने वाले नुकसान और सूर्य से होने वाली टैनिंग से रक्षा करता है।
- यदि आप मुंहासों की समस्या से ग्रस्त हैं तो रोज़ क्लींजिंग मिल्क का उपयोग करना आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि यह त्वचा की मुंहासों से रक्षा करता है।
- यह चेहरे से दाग धब्बों और मुंहासों को साफ़ करता है।
- नियमित तौर पर गुलाब का उपयोग करने से चेहरे पर आने वाली फाइन लाइन्स, झुर्रियों, और बढ़ती उम्र के धब्बों से बचा जा सकता है।

ग्लिसरीन से होने वाले लाभ:
- ग्लिसरीन एक महत्वपूर्ण घटक है जो जो त्वचा के पीएच लेवल को बनाये रखने में सहायक है, तथा आपकी त्वचा को अधिक समय तक नम बनाये रखता है।
- यह चेहरे पर कील या मुंहासे आने से रोकता है।
- लम्बे समय तक ग्लिसरीन का उपयोग करने से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स फीकी पड़ जाती हैं।
- यह आँखों के नीचे की त्वचा को आराम देता है।
- यदि आपको डार्क सर्कल्स या आँखों के नीचे सूजन की समस्या है तो आपको ग्लिसरीन का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

रोज़ वॉटर से होने वाले लाभ:
- रोज़ वॉटर त्वचा की खुजली आदि से राहत दिलाता है।
- यह त्वचा पर आने वाले मुंहासों के दाग धब्बों या मुंहासों को रोकने में सहायता करता है।
- रोज़ वॉटर आपको साफ़ और चमकती हुई त्वचा प्रदान करता है।
- यह आपकी त्वचा को सूर्य से होने वाले नुकसान या टैनिंग से बचाता है।
- रोज़ वॉटर का उपयोग करने से आपकी त्वचा हमेशा तरोताज़ा और चमकती हुई बनी रहती है।

दूध से होने वाले लाभ:
- दूध त्वचा की अच्छी तरह सफाई करता है।
- यह चेहरे से धूल और गंदगी साफ़ करता है और इस प्रकार आपको चमकती हुई त्वचा प्रदान करता है।
- यह बंद रोम छिद्रों को खोलता है और इस प्रकार त्वचा की मुंहासों से रक्षा करता है।
- यह रोम छिद्रों के आकार को आसानी से कम करता है।
- दूध के नियमित उपयोग से आपको कोमल और बेबी सॉफ्ट स्किन मिलती है।
- यह आपके रंग को निखारता है।



Click it and Unblock the Notifications
