Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
7 हल्दी फेस पैक: दाग-धब्बे दूर करके रंग निखारे हल्दी
पुराने समय से ही महिलाएं हल्दी के लेप को काफी ज्यादा महत्व देती थीं। यही नहीं अगर आप अपनी दादी या नानी से भी पूछें तो वह आपको हल्दी के फेस पैक के कई सारे ऐसे गुण बताएंगी कि आप को बाजारू क्रीम और लोशन की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।
लेकिन आज की लड़कियां हल्दी के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिये इसे चेहरे पर नहीं लगाती। पर अगर आपको अपनी खूबसूरती को सदा के लिये कायम रखना है तो इसे अपनी सौंदर्य सामगी में रख लीजिये।

आज हम आपको कुछ ऐसे हल्छी बेस्ड फेस पैक्स बनाना सिखाएंगे जो कि आपके चेहरे पर प्राकृतिक रूप से ग्लो भरेंगे और चेहरे के दाग-धब्बों को हमेशा के लिये खतम कर देंगे।
हल्दी से आपके चेहरे से निकलने वाला तेल भी कम हो जाएगा इसलिये इसे जरुर ट्राई करे और हमें बताएंगे।

हल्दी और एलो वेरा पैक:
मुँहासे वाली त्वचा के लिए हल्दी का एक चम्मच एलो वेरा जेल के दो बड़े चम्मच के साथ मिक्स करें। मिश्रण के लिए एक चम्मच और थोड़ा समय की आवश्यकता होगी। जब एलो वेरा जेल का रंग पीला हो जाए, तो आप इसे मुँहासे वाले क्षेत्रों पर लगा सकती हैं। हल्दी और एलो वेरा पैक त्वचा को ठंडा प्रभाव देता है। पैक को सूखने दें और उसके बाद पैक को गुनगुने पानी के साथ धो लें।

हल्दी और चंदन का पेस्ट:
संवेदनशील त्वचा के लिए चंदन पावडर और पानी का पेस्ट बना कर उपयोग करें। एक गिलास के कटोरे में 2 चम्मच चंदन पेस्ट डालें। चंदन के पेस्ट में हल्दी का एक चम्मच मिलाएं और पेस्ट बनाएं । धीरे-धीरे हल्दी और चंदन के पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट की अवधि के लिए सूखने दें। आप इसे ठंडे या गरम पानी से धो सकती हैं।

हल्दी और अंडे की सफेदी
रूखी त्वचा के लिये यह अच्छा मॉइस्चराइजर है। इस पैक के लिये केवल एक अंडे का सफेद हिस्सा और चुटकी भर हल्दी पावडर मिलानी होगी। पहले अंडे को फेंट लें और फिर उसमें चुटकी भर हल्दी मिक्स करें। इससे य पीले रंग का पेस्ट बन जाएगा। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं। जब यह पैक सूख जाए तब इसे पानी से धो लें।

हल्दी, दही और शहद
अगर आपको टैनिंग की समस्या है तो आप ये तीन सामग्री जैसे हल्ददी, हदी और शहद मिला कर पेस्ट बना सकती हैं। 1/2 चम्मच हल्दी को 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद के साथ मिक्स करें। फिर इसका पेस्ट बनाएं और इसे उस हिस्से पर लगाएं जहां टैनिंग हुई हो। आप इसे गर्दन, हाथ, पैरों और चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

हल्दी, बेसन और नींबू पैक
तुरंत फेयरनेस पानी है तो यह पैक लगाएं क्योंकि यह एंटीबैक्टीरियल अैर एंटी इंफिलेमेट्री गुणो से भरे होते हैं जो कि स्किन की अच्छी तरह से केयर करते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिये 1/2 टीस्पून हल्दी पावडर, 1 टीस्पून बेसन और आधा नींबू का रस लेना होगा। यह पैक काफी ड्राई हो सकता है तो ऐसे में आप इसमें दूध या गुलाब जल मिक्स कर सकती हैं। इस पैक को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें।

हल्दी और दूध
ऑइली स्किन है और मुंहासे निकल रहे हैं तो आपके लिये यह पैक काफी यूज फुल हो सकता है। एक कटोरी में हल्दी पावडर और 2 चम्मच कच्चा दूध मिक्स करें और पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। आप दूध को कम या ज्यादा भी कर सकती हैं। अपने चेहरे पर यह पेस्ट तब तक रहने दें जब तक कि यह सूख ना जाए। फिर इसे धो लें।

हल्दी, शहद और गुलाबजल
अगर स्किन काफी रूखी हो रही है और उसमें से डेड स्किन निकल रही है तो यह पैक आपके काफी काम आ सकता है। इस मिश्रण को बनाने के यिे एक कटोरी में गुलाबजल, 1 छोटी चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी मिक्स करें और पेस्ट तैयार करे। इस पेस्ट को चेहरे तथा बॉडी के अन्य हिस्से पर भी लगाया जा सकता है। इसे 20 मिनट तक लगाए रखें और फिर जब यह सूख जाए तब चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।



Click it and Unblock the Notifications
