Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी पर ऐसे पाएं सुंदर और बेदाग त्वचा
अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी पर चमकती और बेदाग त्वाचा पाने के लिए आप ये बेहतरीन स्किन केयर प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल कर सकती हैं।
हर लड़की अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में सबसे सुंदर और खास दिखना चाहती है। इस दिन के लिए उसने न जाने क्या-क्या सोच रखा होता है।
बेस्ट फ्रेंड की शादी पर कोई भी लड़की कुछ भी पहनना पसंद नहीं करेगी बल्कि इस दिन के लिए उसे खास तौर सजने संवरने की ख्वाहिश होती है।
अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी पर चमकती और बेदाग त्वाचा पाने के लिए आप ये बेहतरीन स्किन केयर प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्लीजिंग मास्क
अपनी स्किन को अच्छी तरह से क्लींज करना बहुत जरूरी होता है। आप चाहें तो घर पर एक मास्क तैयार कर सकती हैं जिसमें चंदन, गुलाब जल मिला सकती हैं। इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा।

सनस्क्रीन लगाएं
निकोल किडमैन की बेदाग और खूबसूरत त्वचा का राज़ यह है कि वह धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरुर लगाती हैं। एसपीएफ आपकी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है। इस प्रॉडक्ट से आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

शुगर स्क्रब
अपनी त्वचा पर चीनी और नींबू मिला कर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। फिर देखें कि आपकी स्किन कैसे खिलखिलाने लगती है। यह स्क्रब त्वचा को मुलायम और नमीयुक्त बनाता है।

फेशियल क्लींज़र
फ्रिज में थोड़ा सा कच्चा दूध रखिये और कुछ घंटो के बाद उससे चेहरा साफ करने के लिये उसमें कॉटन बॉल डालिये। अब नम हो चुके कॉटन बॉल से अपने पूरे चेहरे और गर्दन को साफ कीजिये। कच्चे दूध से न केवल चेहरा साफ होगा बल्कि गर्मी के दिनों में वह कोमल भी होगा। इसके बाद चेहरे को गरम पानी से धोना न भूलियेगा।

मसाज ऑयल का प्रयोग करें
विटामिन ए, ई और सी से युक्त एवोकैडो ऑयल त्वचा, स्कैल्प और बालों को पूरी तरह से मॉइश्चराइज़ करता है। वहीं अन्य ऑयल्स की तुलना में एवोकैडो ऑयल जल्दी और आसानी से त्वचा को गहराई से पोषण देता है। इस ऑयल के प्रयोग से आपकी त्वचा चमकदार बनेगी।

चारकोल बॉडी क्ले
आजकल हर कोई चारकोल के बारे में बात कर रहा है। अन्य चीज़ों की तुलना में चारकोल त्वचा की कमियों को दूर करने में सबसे बेहतर साबित होता है। शादी से कुछ समय पहले ही आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

फेस पैक
इस पैक को बनाने के लिए ज़रूरत के अनुसार चावल का पाउडर लें और उसमें दही मिलाकर एक पैक बना लें। इस पैक को हफ़्ते में कम-से-कम दो बार लगाइए। इस पैक से स्किन को धीरे-धीरे रब कीजिए और फिर पानी से धो लें।

नाइट क्रीम
ये नाइट क्रीम आपकी त्व्चा की सारी कमियों को दूर कर उसकी जरूरतों को पूरा करती है। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ नज़र आती है। इसके इस्तेमाल के बाद आपको खुद ही इसका असर पता चल जाएगा।

हाइड्रेटंग मास्क
हाइड्रेटिंग फेस मास्क आपकी त्वचा को मिनटों में फ्रेश कर सकता है। महीने में एक बार चेहरे पर ये मास्क जरूर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
