Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मिली जुली त्वचा के लिए 7 आसान DIY फेस मास्क
मिली जुली त्वचा वाली महिलाओं को तैलीय या शुष्क त्वचा वाली महिलाओं की तुलना में त्वचा से संबंधित अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस लेख में हमने कुछ डीआईवाय मास्क के बारे में बताया है जो मिली जुली
जैसा कि नाम से पता चलता है कि मिली जुली त्वचा से तात्पर्य है कि तैलीय और शुष्क त्वचा का मिश्रण। इसका अर्थ है कि इस प्रकार की त्वचा वाली महिलाओं के चेहरे की त्वचा शुष्क और तैलीय दोनों होती है। वास्तव में अधिकाँश मामलों में चेहरे के टी ज़ोन की त्वचा तैलीय होती है जबकि चेहरे के अन्य भागों की त्वचा शुष्क होती है।
मिली जुली त्वचा वाली महिलाओं को तैलीय या शुष्क त्वचा वाली महिलाओं की तुलना में त्वचा से संबंधित अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार की त्वचा वाली महिलाओं को मुंहासे, शुष्कता, दाग धब्बे, बंद रोम छिद्र आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अत: चेहरे पर लगाने वाली चीज़ों के मामले में उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है।
और जब त्वचा की अच्छी देखभाल की बात आती है तो प्राकृतिक पदार्थों से होने वाले प्रभाव का कोई मुकाबला नहीं है। हालाँकि मिली जुली त्वचा पर उपयोग में लाये जाने वाले पदार्थों के बारे में सतर्क रहना बहुत आवश्यक है क्योंकि कुछ पदार्थ त्वचा की शुष्कता को या त्वचा की तैलीयता को बढ़ा सकते हैं।
सौभाग्य से, कुछ विशिष्ट पदार्थों का संयोजन इस प्रकार की त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। इस लेख में हमने कुछ डीआईवाय मास्क के बारे में बताया है जो मिली जुली त्वचा के लिए उपयुक्त हैं।
ध्यान दें: फेस मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें और देख लें कि कोई पदार्थ आपकी त्वचा को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहें है।

1. क्ले और दूध से बना फेस मास्क
क्ले तथा दूध को जब आपस में मिलाया जाता है तो यह मिश्रण मिली जुली त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। क्ले तथा कच्चे दूध को समान मात्रा में मिलाएं। इस डीआईवाय मास्क को चेहरे पर एकसमान तरीके से फैलाएं और इसे 10 मिनिट तक सूखने दें। बाद में इसे पानी से धो डालें।

2. अवोकेडो और नारियल तेल से बन फेस मास्क
एक चम्मच नारियल तेल को मसले हुए अवोकेडो में मिलाएं और इससे चेहरे पर धीरे धीरे मसाज करें। 20 मिनिट बाद इसे पानी से धो डालें। इस मास्क को महीने में दो बार लगायें ताकि आपकी मिली जुली त्वचा स्वस्थ और सुंदर बनी रहे।

3. सीवीड, शहद और एप्रीकॉट ऑइल से बना मास्क
एक चम्मच सूखी सीवीड लें और इसे एक टेबलस्पून शहद और 2 बूँद शहद के साथ मिलाएं। इस मास्क से अपने चेहरे और गर्दन की मालिश करें। फिर इसे ठंडे पानी से धो डालें। महीन में एक बार इस फेस मास्क को लगायें।

4. ओटमील, बादाम का पाउडर और रोज़ वॉटर से बना मास्क
एक मुट्ठी बादाम को पीसें और इस पाउडर को ओटमील और रोज़ वॉटर के साथ मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर एक समान तरीके से फैलाएं और 10 मिनिट के लिए छोड़ दें। सप्ताह में एक बार इसे लगाने से आपकी त्वचा नरम और मुलायम रहती है।

5. खीरे का रस, मिल्क पाउडर और दही से मिलकर बना हुआ मास्क
एक टेबलस्पून खीरे के रस में एक चम्मच दूध पाउडर और एक चम्मच दही मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर एक समान तरीके से फैलाएं। पदार्थों का यह मिश्रण त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा पर गहाराई से जमी हुई धूल को साफ़ करता है। इस जमी हुई धूल के कारण त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं।

6. केला, अंडे की सफेदी और शहद से बना फेस मास्क
एक चम्मच शहद में एक अंडे की सफेदी और 2 मसलें हुए केले मिलाएं। इस मास्क की पतली परत चेहरे और गर्दन पर लगायें। 10 मिनिट बाद इसे धो डालें। नरम और साफ़ त्वचा प्राप्त करने के लिए अपनी त्वचा पर इस अद्भुत फेस मास्क का उपयोग करें।

7. पपीते का पल्प, शहद और ग्लिसरीन फेस मास्क
एक चम्मच पपीते के पल्प में 2 बूँद ग्लिसरीन और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें और 15 मिनिट तक इसे लगा रहने दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो डालें। अच्छे रंग और साफ़ त्वचा के लिए सप्ताह में एक बार इस फेस मास्क का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
