Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
साफ और बेदाग त्वचा पाने के लिये पालन करें इन 10 नियमों का
कुछ नियम हैं जिनका पालन करने से आपको चमकदार त्वचा मिलती है। यहाँ पर त्वचा सम्बन्धी दस धर्मादेश दिए गए हैं जिन्हें आपको ज़रूर करना चाहिए।
कुछ नियम हैं जिनका पालन करने से आपको चमकदार त्वचा मिलती है। यहाँ पर त्वचा सम्बन्धी दस धर्मादेश दिए गए हैं जिन्हें आपको ज़रूर करना चाहिए।
इस धरती पर ऐसी कौन सी महिला है जो साफ त्वचा नहीं चाहती है? यह हर महिला का सपना है कि उसका चेहरा दाग धब्बों से रहित और साफ दिखे। पर त्वचा सम्बन्धी इन दस धर्मादेश का अनुकरण करने से आप अपने सपने को साकार कर पायेंगे। कुछ नियम हैं जिन्हें साफ और सुन्दर त्वचा वाली महिलाएं मानती हैं।
जब आप जवान होते हैं तो बिना नियम के भी आपका काम चल जाता है। पर उम्र के एक पड़ाव के बाद नियम तोड़ने का असर आपके चेहरे पर साफ दिखने लगता है। ऐसा होने से रोकने के लिए आपको चेहरे के लिए इन नियमों का पालन करना चाहिए।
एक उम्र के बाद आपकी त्वचा ज़्यादा कुछ झेल नहीं पाती और इसलिए इन नियमों की ज़रुरत पड़ती है। इसलिए पढ़िए और यह जानिये कि साफ त्वचा सम्बन्धी दस धर्मादेश क्या हैं!

1. चेहरे को ज़रूर धोएं:
इस बात का ध्यान रखें कि आप चेहरा ज़रूर धोएं। मेकअप लगाने के बाद धोने की आदत बनाकर रखें। इसलिए सुबह, रात को और व्यायाम के बाद चेहरे को धोना काफी ज़रूरी है।

2. कील मुहांसों को ना फोड़ें:
ऐसा कर पाना काफी मुश्किल होता है पर कील मुहांसों को फोड़ने से चेहरे पर सूजन तो होता ही है साथ ही साथ और ज़्यादा कील मुहांसे हो जाते हैं।

3. चेहरे को ज़्यादा न छूएं:
चेहरे को ज़्यादा छूने से हाथों से गंदगी और तेल चेहरे पर लग जाते हैं जिससे गंदगी चेहरे के रोम क्षिद्र में जम जाती है अगर वह खुले होते हैं। इसलिए चेहरे को ज़रुरत से ज़्यादा न छूएं।

4. टोनर:
हम यह नहीं बता सकते कि एक अच्छा टोनर कितना असरदायक हो सकता है। इससे कील मुहांसों का होना, मुहांसों का कम होना और आपको साफ त्वचा मिलती है। इतना ध्यान रखें कि आप सही टोनर का इस्तमाल करें।

5. स्क्रब:
चेहरे पर स्क्रब करने से चेहरे की मृत त्वचा निकल जाती है और आपकी त्वचा चमकदार बनती है; और अगर आप अपनी त्वचा को सप्ताह में एक बार स्क्रब करते हैं तो आपको ब्लीचिंग और फेसिअल जैसे उपचार की ज़रुरत नहीं होती है।

6. पर ज़्यादा स्क्रब ना करें:
हर चीज़ की तरह, ज़्यादा स्क्रब करना आपके लिए बुरा हो सकता है, क्यूंकि इससे आपके चेहरे से प्राकृतिक तेल निकल जाएगा और रोम क्षिद्र खुल जायेंगे। सप्ताह में सिर्फ एक बार स्क्रब करें।

7. ज्यादा तनाव न लें:
बुरी त्वचा का मुख्य कारण तनाव भी हो सकता है। अपने आप को तनावमुक्त रखें। अगर आप तनाव में आ रहे हों तो अपना पसंदीदा गाना सुनें, लम्बी सांसें लें या चमेली का तेल सूंघें जिससे तनाव में आराम मिलता है।

8. त्वचा को सूर्य की किरण से बचाएं:
इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी त्वचा का ख्याल रह रहे हों। घर से बाहर निकलने से पहले एसपीएफ जो 30 से ज़्यादा हों का चेहरे पर इस्तमाल करें। यह तब भी करें जब आप सूर्य की रौशनी नहीं देख पा रहे हों।

9. मूलतत्व पर टिके रहें:
मूलतत्व चेहरे पर इस्तमाल होने वाले उत्पाद का इस्तमाल करें जो चेहरे पर भी कोमल होती हैं। उन उत्पादों का इस्तमाल ना करें जो आपको गोरा बनाने का दावा करती हों। हम यही कहेंगे कि घरेलू उपचार का इस्तमाल सही रहता है क्यूंकि यह प्राकृतिक होते हैं और इनके कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होते।

10. अपनी त्वचा पर सही ट्रीटमेंट करें:
अपनी त्वचा के अनुसार इसकी ट्रीटमेंट करें। जैसे अगर आपकी त्वचा पर कील मुहांसे ज़्यादा होते हैं, तो इसपर स्पॉट ट्रीटमेंट करें। तब भी जब आप चेहरे पर स्पॉट ना देख पा रहे हों। इससे और ज़्यादा स्पॉट उभर कर नहीं आते।



Click it and Unblock the Notifications