Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
जानें, हेअर रिमूवल क्रीम के कुछ बुरे प्रभावों के बारे में
शरीर से अनचाहे बालों को हटाने का सबसे आसान तरीका है हेअर रिमूवल क्रीम। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह की हेअर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करने से कितनी सारी बीमारी और साइड इफेक्ट होते हैं।
शरीर से अनचाहे बालों को हटाने का सबसे आसान तरीका जो ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं वो है हेअर रिमूवल क्रीम। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह की हेअर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करने से कितनी सारी बीमारी और साइड इफेक्ट होते हैं।
इन्हें बनाने में बहुत सारे केमिकल्स का इस्तेमाल होता है जो हर स्किन के लिए ठीक नहीं है। इनका इस्तेमाल नाज़ुक त्वचा पर बिलकुल नहीं करना चाहिए, और अगर करना पड़ जाए तो पहले पैच टेस्ट कर लें। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही बुरे प्रभावों के बारे में।

1. लंबे समय तक नहीं चलते
जैसा की आपने देखा होगा कि जिस कोमलता का ये लोग वादा करते हैं वो सिर्फ 2-3 दिन के लिए ही होता है। इसलिए इन हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करने का कोई फ़ायदा नहीं होता है।

2. गन्दी महक
हेयर रिमूवल क्रीम बेचने वाले चाहे कितना दावा कर लें कि इसमें फूलों की खुशबू है। लेकिन इसे जब आप लगाएंगी तो वही गन्दी महक आती है।

3. चकत्ते
अक्सर देखा गया है कि कुछ लोगों की संवेदनशील त्वचा होती है। और इसके इस्तेमाल से उनकी त्वचा में चकत्ते पड़ जाते हैं। कई बार इनमें बहुत दर्द होता हैं। जिसकी वजह से इन हेयर रिमूवल क्रीम के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

4. डार्क स्किन
हेयर रिमूवल क्रीम से सबसे ज्यादा साइड इफ़ेक्ट देखने को अगर मिलें हैं, तो वो हैं त्वचा में कालापन आना। खासकर अगर अंडरआर्म पर किया जाए तो। विज्ञापन चाहे कुछ भी दावा करें। लेकिन इसे आप हर तरह की त्वचा पर इस्तेमाल नहीं कर सकते। हमारी त्वचा पर हेयर रिमूवल क्रीम का यह सबसे बुरा असर है।

5. मोटे बाल
यह उन महिलायों के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है जिनके बाल बहुत मोटे होते हैं। क्योंकि उन्हें हटाने के लिए बहुत सारी क्रीम का इस्तेमाल करना पड़ता है। और यह उन लोगो को बहुत महंगा पड़ता है। क्योंकि इनका छोटा पैक भी बहुत महंगा आता है।



Click it and Unblock the Notifications
