Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
फेशियल ऑयल को यूज़ करने के तरीके
इन दिनों मार्केट में कई तरह के फेशियल ऑयल आ रहे हैं। चेहरे पर इनसे मसाज करने पर स्कीन काफी अच्छी हो जाती है।
इन दिनों मार्केट में कई तरह के फेशियल ऑयल आ रहे हैं। चेहरे पर इनसे मसाज करने पर स्कीन काफी अच्छी हो जाती है। जो लोग ऑफिस जाते हैं या फील्ड में काम करते हैं उनके लिए इस क्रीम का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है।
Flipkart Republic Day Sale! Get Upto 80% Cashback on Fashion Apparels
शुरूआत में लोग इस क्रीम को इस्तेमाल करने से कतराते थे, उन्हें लगता कि इससे उनकी त्वचा में और ज्यादा ऑयल की मात्रा हो जाएगी और उनको दानों की समस्या हो जाएगी।
लेकिन कई लोगों द्वारा इसे इस्तेमाल करने के बाद ये मिथक टूट गया और अब लोग बड़ी मात्रा में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, लड़कियां अभी भी कतराती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप फेशियल ऑयल का इस्तेमाल और किन-किन कार्यों के लिए कर सकते हैं जिससे कि आपको लाभ मिलें।

1. मॉश्चराइज़र -
आप फेशियल ऑयल का इस्तेमाल एक मॉश्चराइज़र की तरह भी कर सकते हैं। ये त्वचा में अंदर तक जाता है और त्वचा को दमकदार बना देता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा चिपकती भी नहीं है।

2. आंखों की क्रीम -
इस ऑयल का इस्तेमाल आई-क्रीम की तरह कर सकते हैं, अगर आंखों के नीचे बहुत ड्राईनेस हो गई हो या आंखों के किनारों पर कीचड़ जमा हो गया हो। यानि अब आपको ऐसी दिक्कत के लिए अलग से कोई मेडीसिन या क्रीम लेने की जरूरत नहीं है।

3. नाक और ऊपरी होंठ पर -
अगर नाक के नीचे और ऊपरी होंठ पर बहुत ड्राईनेस हो गई हो या सनबर्न हो गया हे, तो इस ऑयल से मसाज कर लें। बाद में साफ कॉटन बॉल पर रोज़ वॉटर से पोंछ दें। ऐसा करने से वहां की ड्राईनेस खत्म हो जाएगी।

4. मेकअप से पहले -
चेहरे पर मेकअप करने से पहले आप इस ऑयल से हल्की मसाज करके त्वचा को मुलायम बना सकती हैं ताकि मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहे और चेहरे पर पसीना आदि न निकलें। इसके लिए मसाज करने के बाद आपको इस ऑयल को टोनर से क्लीन कर देना होगा।

5. आईशैडो को सही लाने के लिए -
अगर आप आईशैडो बहुत रूखा है और लगाने के बाद झड़ जाता है तो उसमें दो बूंद इसकी डाल लें और उसके बाद रख दें। एक दिन के बाद इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इससे आईशैडो को चाल्की इफेक्ट चला जाएगा।

6. सूखे आईलाइलनर को ठीक करें -
इस ऑयल की चार बूदें लें और उसे ड्राई आईलाइनर में डाल दें। अच्छे से शेक करें। इससे वो लाइनर ठीक हो जाएगा और आप उसे लम्बे समय तक इस्तेमाल कर पाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
