Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
साफ और पिंपल फ्री स्किन के लिये सिर्फ चीज़ ही काफी है
जो लोग मुंहासों की समस्या का सामना कर रहे हैं उन्होंने कई प्रकार के उत्पादों का प्रयोग करके देखा होगा जो "रोम छिद्रों को खोलने", "मुंहासों को रोकने", "दाग धब्बों को हल्का करने" आदि का दावा करते हैं।
जो लोग मुंहासों की समस्या का सामना कर रहे हैं उन्होंने कई प्रकार के उत्पादों का प्रयोग करके देखा होगा जो "रोम छिद्रों को खोलने", "मुंहासों को रोकने", "दाग धब्बों को हल्का करने" आदि का दावा करते हैं।
परन्तु इन दावों पर ध्यान दिए बिना आपको वे पदार्थ देखने चाहिए जिनका उपयोग ऐसे उत्पादों को बनाने में किया जाता है। हम आपको ऐसे पदार्थों के बारे में बताएँगे जो मुंहासों के उपचार में सहायक होते हैं।
Also Read: गर्मियों में ऐसे रखे चेहरे को Pimples Free
इनका उपयोग आम तौर पर काउंटर क्रीम्स और क्लीन्ज़र्स में किया जाता है... और मुंहासों से छुटकारा पाना वास्तव में इतना आसान है!
साफ़ त्वचा पाने के लिए ये सर्वश्रेष्ठ उत्पाद हैं। इनका उपयोग एक दूसरे के साथ किया जा सकता है परन्तु इस बात का ध्यान रखें कि बहुत सारे पदार्थों का एक साथ उपयोग न करें।
Also Read: हार्मोन असंतुलन की वजह से होने वाले एक्ने को दूर करने के 5 टिप्स

1. बेंजॉल पेरोक्साइड
यदि आप मुंहासों की समस्या से परेशान है तो आपको रात में ऐसे ऑइंटमेंट का उपयोग करना चाहिए जिसमें बेंजॉल पेरोक्साइड हो। यही कारण है कि त्वचा रोग विशेषज्ञ इसका उपयोग करने की सलाह देते हैं। यह पदार्थ रोम छिद्रों में ऑक्सीज़न स्त्रावित करके मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है। आपकी क्रीम में बेंजॉल पेरोक्साइड की मात्रा 3% से अधिक नहीं होनी चाहिए अन्यथा आपकी त्वचा शुष्क हो जायेगी। परन्तु ध्यान रखें कि इसका उपयोग केवल रात में करें क्योंकि अल्ट्रा वॉयलेट किरणें (पराबैंगनी किरणें) इसे ऑक्सीकृत कर देती हैं जिसके कारण ऐजिंग की समस्या हो सकती है।
कब उपयोग करें: इसे सीधे मुंहासे पर लगायें ताकि ये सूख जाए। इसे त्वचा पर वहां न लगायें जहाँ मुंहासे नहीं हैं।

2. सलीक्य्लिक एसिड
ऐसे उत्पाद जिनमें सलीक्य्लिक एसिड पाया जाता है, रोम छिद्रों को खोलने में सहायक होते हैं, अतिरिक्त ऑइल को सोखते हैं और इनमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा को साफ़ और दाग धब्बों रहित बनाता है। यह आम तौर पर क्लीन्ज़र्स और जैल में पाया जाता है।
कब उपयोग करें: मुंहासों और ब्लैकहैड्स से बचने के लिए नियमित तौर पर सलीक्य्लिक एसिड फेस वॉश का उपयोग करें।

3. सल्फ़र
यह खनिज मृत त्वचा को एक्स्फोलियेट करता है और जलन और अतिरिक्त ऑइल की समस्या को भी दूर करता है। यह मुंहासों के उपचार के लिए उपयोग में लाये जाने वाले कई उत्पादों में पाया जाता है क्योंकि इसमें बैक्टीरिया को नष्ट करने का गुण होता है। ध्यान रखें - इसका उपयोग कम मात्रा में करें - यह 2% या उससे भी कम होना चाहिए।
कब उपयोग करें: केवल मुंहासे आने पर ही इसका उपयोग करें।

4. टी ट्री ऑइल
मुंहासों के उपचार के लिए यह एक प्राकृतिक घटक है जो उतना ही प्रभावी है जितना बेंजॉल पेरोक्साइड जो त्वचा को साफ़ बनाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो दाग धब्बों को दूर करते हैं और त्वचा को आराम पहुंचाते हैं। यह मुंहासों के लिए एक उत्तम प्राकृतिक उपचार है और यह क्लीन्ज़र्स और टोनर्स में पाया जाता है।
कब उपयोग में लायें: यदि आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो नियमित तौर पर टी ट्री फेस वॉश का उपयोग करना अच्छा होता है। केवल मुंहासों पर ही टी ट्री ऑइल का उपयोग करें परन्तु ध्यान रखें कि इसका उपयोग करने से पहले इसे थोडा डाईल्यूट कर लें (इसमें थोडा पानी मिला लें) क्योंकि किसी किसी त्वचा पर यह बहुत तीव्र प्रभाव दिखा सकता है।

5. मिट्टी
ऑयली और मुंहासों वाली त्वचा के लिए क्ले मास्क बहुत उपयोगी होता है। इसमें आराम पहुंचाने का गुण और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होता है जो दाग धब्बों को दूर करता है और त्वचा को राहत पहुंचाता हैं।
कब उपयोग में लायें: सप्ताह में एक बार या दो सप्ताह में एक बार क्ले मास्क का उपयोग करें।

6. ग्ल्य्कोलिक एसिड
यह प्राकृतिक रूप से शुगर केन (गन्ने) में पाया जाता है जो एक प्राकृतिक एक्सफोलियेटर की तरह काम करता है, रोम छिद्रों को खोलता है और दाग धब्बों को हल्का करता है। ग्ल्य्कोलिक पील्स और क्रीम्स त्वचा पर होने वाली कोशिकाओं की वृद्धि को रोकते हैं जो त्वचा की नीरसता के लिए ज़िम्मेदार होती है और यह ब्लैकहैड्स और व्हाइटहैड्स को भी दूर रखता है।
कब उपयोग करें: सप्ताह में एक बार क्रीम या फेस वॉश का उपयोग करें या जब आपको कोई दाग धब्बा दिखे तो उसके बढ़ने से पहले ही उसका उपचार करें।



Click it and Unblock the Notifications
