Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
बेदाग और सुंदर दिखने के चाह में चेहरे के साथ न करें खिलवाड़
अगर आप अपनी स्किन की सही तरह देखभाल करना चाहते हैं, तो आपको भूलकर भी यह काम नहीं करने चाहिए। क्योंकि इनसे आपकी त्वचा और ज्यादा खराब हो सकती है।
सुंदर दिखना हर लड़की का हक है। लेकिन सुंदर और दमकती त्वचा पाने की चाह में लड़कियां कभी कभी कुछ ऐसी गलती कर देती है। जिसकी वजह से चेहरे की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। गर्मियों में पिंम्पल होना और टैनिंग होना सामान्य सी समस्या है।
इनसे निजात पाने के कई तरीके हैं। लेकिन ऐसी कोई गलती न करें जिसका परिणाम चेहरे को ही भुगतने पड़े।
अगर आप अपनी स्किन की सही तरह देखभाल करना चाहते हैं, तो आपको भूलकर भी यह काम नहीं करने चाहिए। क्योंकि इनसे आपकी त्वचा और ज्यादा खराब हो सकती है।

एक से ज्यादा प्रॉडक्ट की टेस्टिंग न करें
आप मेकअप डिजास्टर से बचने के लिए, प्रॉडक्ट खरीदने से पहले आप इनकी टेस्टिंग करती है। यह एक अच्छी बात है लेकिन एक साथ बहुत सारे प्रॉडक्ट यूज में न ले। क्योंकि इसकी वजह से स्किन एलर्जी हो सकती है।

पिंपल्स को फोड़े नहीं-
बेशक चेहरे पर पिंपल्स देखकर आप बेकाबू हो जाते हैं लेकिन आपको इन्हें फोड़ना नहीं चाहिए। ऐसा करने से आपके चेहरे पर निशान रह सकते हैं।

पुराने मेकअप ब्रश-
अपने मेकअप ब्रश को नियमित रूप से साफ करें। आपको जानकर हैरानी होगी कि मेकअप ब्रश पर बैक्टीरिया जमा हो जाते जिससे आपके चेहरे पर पिंपल्स हो सकते हैं।

खूब पानी पीएं-
गर्मियों में शरीर से बहुत पसीना निकलता है, ऐसे में शरीर से पानी का संतुलन बनाएं रखने के लिए खूब पानी पीएं। और जहां तक हो सकें कॉफी और चाय का सेवन कम ही करें। क्योंकि इनमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है। कैफीन की वजह से ड्राइहाइड्रेशन हो सकता है। जिससे चेहरे की ग्लो कम होती है।

एक्सपायरी प्रोडक्ट्स-
कई लोग अपने मेकअप प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट का ध्यान नहीं रखते हैं। जाहिर है ऐसे प्रोडक्ट्स में केमिकल्स की मात्रा अधिक होती है और इनका लगातार इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है।

ज्यादा एक्स्फोलीऐशन करना-
आपको बता दें कि ज्यादा एक्स्फोलीऐशन करने से त्वचा का नैचुरल मॉश्चर छिन सकता है और आपकी त्वचा बेजान हो सकती है।

ज्यादा वैक्सिंग न करें
शरीर से अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग सबसे अच्छा उपाय है। लेकिन ध्यान रहें। ज्यादा वैक्स से आपकी स्किन रुखी और बेजान बनती है। कम से कम 3 सप्ताह में एक बार वैक्स करवाएं। खासकर सेंसेटिव बॉडी पार्ट की।
मेकअप लगाकर न सोयें- अगर आप मेकअप रिमूव किये बिना सोती हैं, तो इससे आपकी त्वचा ज्यादा खराब हो सकती है। इससे त्वचा के छिद्र बंद हो सकते हैं और ब्रेकआउट्स का खतरा बढ़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
