Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
चेहरे की वैक्सिंग करने से पहले इन बातों को अवश्य जानें
चेहरे के बालों से छुटकारा पाकर यदि आपका आत्मविश्वास बढ़ता है तो इसे क्यों न किया जाए? हम तो कहेंगे कि हाँ, आपको चेहरे के बालों को निकालने के लिए चेहरे की वैक्सिंग अवश्य करनी चाहिए।
हम में से बहुत सी महिलाओं को चेहरे पर बाल होते हैं। चेहरे पर बाल होना वास्तव में बहुत शर्मनाक होता है। यहाँ हम आपको चेहरे के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग का तरीका बता रहे हैं। क्या आपको चेहरे की वैक्सिंग करनी चाहिए? इस बारे में अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।
Koovs! Get Upto 80% Cashback on Fashion Apparels
कुछ महिलाओं को चेहरे पर अधिक बाल नहीं होते और कुछ महिलाओं को बहुत अधिक होते हैं। चेहरे पर बालों का होना बहुत ही शर्मनाक होता है क्योंकि लोग आपका मज़ाक उड़ाने लगते हैं।
हम जानते हैं कि किशोर या किशोरियों के युवा मस्तिष्क पर इसका कैसा प्रभाव पड़ता है और यही कारण है कि चेहरे की वैक्सिंग को इतना महत्व दिया गया है।
और चेहरे के बालों से छुटकारा पाकर यदि आपका आत्मविश्वास बढ़ता है तो इसे क्यों न किया जाए? हम तो कहेंगे कि हाँ, आपको चेहरे के बालों को निकालने के लिए चेहरे की वैक्सिंग अवश्य करनी चाहिए। चेहरे के बालों को निकालने के कई तरीके हैं जैसे वैक्सिंग, थ्रेडिंग या शुगरिंग।
चेहरे के बालों को हटाने के लिए किसी भी तरीके को अपनाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. बालों की लंबाई और मात्रा:
यदि आपके चेहरे पर बहुत अधिक बाल हैं और यदि वास्तव में वे बहुत लम्बे है तो वैक्सिंग इन्हें निकालने का सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि इससे एक बार में काफी बाल निकल जाते हैं और बाल जितने लम्बे होते हैं उतनी आसानी से वैक्सिंग से बाल निकल जाते हैं।

2. दर्द:
हम आपसे झूठ नहीं बोलेंगे परन्तु इसमें काफी दर्द होता है संभवत: शरीर के अन्य भागों पर वैक्सिंग करने से बहुत ज्यादा क्योंकि चेहरे की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। परन्तु यह दर्द 10-15 मिनिट तक ही रहता है। यदि नहीं तो आपको मेडिकल सहायता की आवश्यकता हो सकती है।

3. वैक्स के प्रकार:
ध्यान रहे कि चेहरे के लिए आप सही प्रकार के वैक्स का उपयोग करें। यह वैक्स शरीर के अन्य भागों पर उपयोग किये जाने वाले वैक्स की तुलना में बहुत सौम्य होना चाहिए। बाज़ार में चेहरे की वैक्सिंग के लिए रेडी टू यूज़ वैक्सिंग स्ट्रिप भी मिलती हैं। इनमें पोषक तत्व जैसे विटामिन ई और एलोवेरा होता है और ये चेहरे के लिए बहुत सौम्य होती हैं।

4. अधिक समय तक टिका रहने वाला:
एक बार वैक्सिंग करने पर आपको 2 से 6 सप्ताह तक वैक्सिंग की आवश्यकता नहीं होती तथा यह आपके बालों के बढ़ने की दर पर भी निर्भर करता है। चेहरे के अन्य बालों को निकालने के अन्य तरीकों की तुलना में वैक्सिंग से चेहरे के बाल निकलने पर बाल जल्दी नहीं आते। ऐरे

5.लालिमा:
चेहरे की वैक्सिंग करने के बाद आपके चेहरे पर थोड़ी लालिमा आ सकती है परन्तु यह 15 मिनिट बाद चली जाती है। इससे आराम पाने एलोवेरा जैल लगायें। इसके अलावा आप बेबी ऑइल भी लगा सकती हैं क्योंकि ऑइल से त्वचा पर वैक्स के जो अवशेष बचते हैं वो भी दूर हो जाते हैं। ऐरे

6. त्वचा को तैयार करना:
वैक्सिंग के लिए त्वचा को तैयार करने से पहले ध्यान रखें कि आप अपने चेहरे को धो लें और आपके चेहरे पर कोई मेकअप या तेल न लगा हो। उसके बाद जिस हिस्से पर वैक्सिंग करनी है उस पर बेबी पाउडर लगायें ताकि बाकी बचा हुआ तेल अवशोषित हो जाए। उसके बाद वैक्स स्ट्रिप लगायें। ऐरे

7. आफ्टर-केयर:
वैक्सिंग के बाद चेहरे को बहुत कठोर साबुन से चेहरा न धोएं। चेहरा धोने के लिए सौम्य क्लीन्ज़र या बेबी सोप का उपयोग करें। इसके बाद चेहरे को अच्छे से मॉस्चराइज़ करें और चेहरे को हाथ न लगायें क्योंकि यदि आपको मुंहासों की समस्या है तो ऐसा करने से मुंहासें हो सकते हैं।

8. क्या इसे आपको स्वयं करना चाहिए?
आप इसे स्वयं कर सकती हैं यदि आपने पहले वैक्सिंग की हो। इसे तभी करने जब आपको स्वयं पर पूर्ण विश्वास हो। चेहरे पर वैक्सिंग करना थोडा कठिन हो सकता है क्योंकि वैक्सिंग करते समय आप अपने चेहरे के पूरे भाग को नहीं देख सकते। अत: अच्छा होगा कि आप किसी विशेषज्ञ से इसे करवाएं।



Click it and Unblock the Notifications
