Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बिकिनी एरिया पर वैक्सिंग करते समय ध्यान रखें ये बातें
वैक्सिंग काफी दर्दभरी प्रक्रिया होती है लेकिन इसके परिणाम आपके दर्द के अहसास को कम कर देते हैं। बालों को हटाने का कोई और तरीका वैक्सिंग जितना फायदा और मुलायम त्वचा नहीं दे पाता है। कई बार कम से कम एक महीने तक वैक्सिंग के बाद बाल नज़र नहीं आते हैं।
इसके फायदों की ही वजह से महिलाएं बिकिनी एरिया पर भी वैक्सिंग को ही प्राथमिकता देती हैं। ये दर्द जरूर देती है लेकिन इसके बाद त्वचा बेहद कोमल और बालों रहित हो जाती है।
भले ही शेविंग में दर्द नहीं होता लेकिन वो आपकी त्वचा को रूखी बना देती है क्योंकि उसमें बाल जड़ से नहीं निकलते बल्कि बालों को सिर्फ ऊपरी सतह से हटाया जाता है।

प्यूबिक हेयर को साफ रखना स्वच्छता की निशानी है। इस जगह से बालों को साफ करने के कई अलग-अलग तरीके हैं। अगर आप पहली बार बिकिनी वैक्सिंग करवाने के बारे में सोच रहीं हैं तो आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
वैक्सिंग में गर्म वैक्स को त्वचा पर लगाया जाता है, इससे आपको थोड़ी जलन जरूर महसूस हो सकती है।
इस प्रक्रिया के बाद आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। बिकिनी वैक्सिंग करवाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।
प्रक्रिया से पहले
बिकिनी वैक्सिंग से आधे घंटे पहले एक पैरासिटामॉल टैबलेट खा लें। इससे आपको कुछ हद तक दर्द का अहसास कम होगा लेकिन ऐसा ना सोचें कि ये एनस्थीसिया की तरह काम करेगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि बालों की लंबाई सही हो ताकि उन्हें जड़ से बाहर निकाला जा सके। इससे वैक्सिंग का असर ज्यादा और दर्द कम होगा।

मॉइश्चराइज़
वैक्सिंग की वजह से बिकिनी एरिया मे लालपन आ सकता है लेकिन कुछ घंटों के बाद यहां सूजन भी हो सकती है। इस सूजन को कम करने के लिए बढिया मॉइचराइज़र का प्रयोग करें। बिकिनी एरिया काफी संवेदनशील होता है इसलिए इस जगह पर सुगंध रहित मॉइचराइज़र का प्रयोग करें।
बेहतर होगा कि आप ताज़ा ऐलोवेरा जैल का इस्तेमाल करें। इससे जलन और लालपन कम होता है। टी ट्री ऑयल भी लगा सकती हैं। वैक्सिंग के बाद थोड़ा सा इनका प्रयोग जरूर करें।

ठंडे टी बैग्स
वैक्सिंग के दर्द को कम करने का अन्य तरीका है टी बैग्स का प्रयोग। एक इस्तेमाल किये गए टी बैग को वैक्स की गई जगह पर लगाएं। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। वैक्सिंग के बाद शरीर के अन्य हिस्सों पर भी आप इसे लगा सकती हैं।

बर्फ
वैक्सिंग के बाद त्वचा पर थोड़ा-बहुत जलन का अहसास रहता है। इस जलन को बर्फ से शांत किया जा सकता है। बर्फ के कुछ टुकड़े लेकर उन्हें एक कपड़े में बांध लें। ये खुले रोमछिद्रों को बंद कर इंफेक्शन के खतरे को कम कर देता है।

वैक्सिंग के बाद ना करें ये काम
- वैक्सिंग के बाद स्पा या स्वीमिंग पूल में जाने से बचें क्योंकि यहां पर आपको इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है।
- टाइट अंडरवियर पहनने से बचें क्योंकि इससे पसीना सूख नहीं पाएगा और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा।
- सप्ताह में कम से कम दो बार बिकिनी एरिया की त्वचा को एक्सफोलिएट जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
