Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिर्फ पांच स्टेप्स में इस फेसिअल को घर पर ही करें
Skin Care
lekhaka-Staff
By Ruchi Jha
फेसिअल से चेहरे की क्लींजिंग और मसाज दोनों हो जाता है और इसलिए इसे कुछ समय के अंतराल में करवाते रहना चाहिए ताकि आपके चेहरे पर चमक बनी रहे और आपकी त्वचा भी सही रहे।
फेसिअल के लिए सैलून जाना पड़ता है या फिर घर पर भी काफी मशक्कत हो जाती है इसलिए ज़्यादातर यह देखा गया है कि महिलाएं इसे स्किप कर देती हैं।
फेसिअल के फायदे जानते हुए भी महिलाएं इसकी तैयारी को लेकर परेशान हो जाती हैं और अक्सर फेसिअल नहीं करतीं।

इस प्रक्रिया को हल्का और हर महिला के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए हम यहाँ पर पांच स्टेप में फेसिअल करने के बारे में बताएँगे।
इन पांच स्टेप को घर पर एक के बाद एक करें और आपकी त्वचा में 24 घंटे के अन्दर बदलाव नज़र आयेगा।शुरुआत करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास सभी सामग्री हो और फिर घर पर ही आप फेसिअल कर सकती हैं।

चेहरे को साफ करें:
- सबसे पहले चेहरे को साफ करना होगा। आप अपने चेहरे को घर पर रहकर कैसे साफ करेंगे यह इस बात पर निर्भर करता है कि वर्तमान में आपकी त्वचा किस हालत में है।
- अगर आपके चेहरे पर मेकअप है तो पहले आप इसे नारियल तेल की मदद से हटा लें और उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
- चेहरे की सफाई नारियल पानी से सही होती है। शहद से भी चेहरा अच्छे से साफ होता है।
- गाल, सर और पूरे चेहरे पर क्लीन्सर गोलाई में घुमा कर लगायें और इसे 10 मिनट तक छोड़ दें।
- इसे साफ टिश्यू से पोछ लें। उस टिश्यू को दुबारा फेसिअल के दौरान इस्तमाल ना करें।
- दूसरे स्टेप में आपको चेहरे पर स्क्रब लगाना है। आप घर पर ही स्क्रबर बना सकती हैं या फिर मार्किट से भी ले सकती हैं।
- ज़्यादा देर तक चेहरे पर स्क्रब नहीं करें क्यूंकि इससे त्वचा खराब हो सकती है।
- स्क्रब लेकर चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें। नाक के पास और होठों के नीचे अच्छे से स्क्रब करें।
- स्क्रब करने के 8 से 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
- तीसरे स्टेप में स्टीम की बारी आती है। यह थोड़ा कठिन लग सकता है पर इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
- स्टीम फेसिअल का अभिन्न अंग है और आप इसे स्किप ना करें।
- गर्म पानी पतीले में डाल लें और एक तौलिया साथ में रखें।
- तौलिये से सर को ढकें और गर्म पानी के स्टीम को अन्दर लें।
- इससे आपके चेहरे पर थोड़ा पसीना होगा पर इससे चेहरे को फायदा होगा।
- स्टीम लेने के 6 से 8 मिनट बाद अगले स्टेप के लिए तैयार हो जायें जिसे कहते हैं टोनिंग।
- ट्वीज़र की मदद से पूरे चेहरे से ब्लैकहैड और वाइटहेड निकाल लें।
- अगर आपके चेहरे पर कील मुहांसे हैं तो उनपर ट्वीज़र का इस्तमाल ना करें।
- ऐसा करने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ लें।
- अब चेहरे पर कॉटन की मदद से टोनर लगा लें।
- एक बार फेस टोनिंग हो जाए तो आखिरी स्टेप है फेस मास्क लगाना।
- फेस मास्क के लिए आप अपनी मनपसंद ब्रांड के साथ जा सकते हैं या फिर पल्पी फ्रूट को चुनें जो आपकी त्वचा को भी सूट करता हो।
- गाढ़ा फेस पैक बना कर पूरे चेहरे पर लगा लें और अगले 20 मिनट तक रिलैक्स करें।
- इस मास्क को पूरी तरह से सूखने दें और उसके बाद धो लें।
- सूखे मास्क को धो लें और उसके बाद पूरे चेहरे पर गुलाबजल लगा लें।
- आपके फेसिअल की प्रक्रिया ख़त्म हो चुकी है और अब 24 घंटे का इंतज़ार करें और चेहरे पर असर महसूस करें।

आराम से एक्स्फोलिएट करें:

स्टीम पर समय दें:

टोनिंग:

अंत में फेस मास्क लगायें:
Comments
English summary
Try This Facial At Home, In Just 5 Steps
Story first published: Wednesday, October 11, 2017, 19:00 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2017



Click it and Unblock the Notifications
