Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिए टीवी की बहू अक्षरा के खूबसूरत बालों और त्वचा का राज़ क्या है
हिना खान का मानना है कि वह जो भी प्राकृतिक लेती हैं वह उसकी त्वचा पर दिखाई देता है, इसलिए स्वयं को नमीयुक्त बनाए रखने के लिए वह दिन भर में लगभग 12 गिलास पानी पीती हैं। वह दिन में नारियल के पानी को दो
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की पूर्व अभिनेत्री हिना खान हमेशा ही सुंदर दिखती हैं चाहे स्क्रीन पर हो या ऑफ-स्क्रीन स्थिति हो। इस अभिनेत्री की अपनी पूर्ण सौंदर्य दिनचर्या है जो उसकी त्वचा को हमेशा कांतिमय बनाए रखती है।
आइए देखते हैं कि हिना खान अपनी त्वचा और बालों का ध्यान कैसे रखती हैं। हिना खान के स्किनकेयर और हेयरकेयर राज़ कुछ इस प्रकार हैं-

हिना खान का मानना है कि वह जो भी प्राकृतिक लेती हैं वह उसकी त्वचा पर दिखाई देता है, इसलिए स्वयं को नमीयुक्त बनाए रखने के लिए वह दिन भर में लगभग 12 गिलास पानी पीती हैं। वह दिन में नारियल के पानी को दो बार, दही और आँवला भी लेती हैं जो उनकी त्वचा चमकदार रखता है।

वह हर रोज सुबह गुलाब जल से अपना चेहरा धोती हैं और काम खत्म होने पर वह रात में नारियल तेल का उपयोग करके मेकअप को हटा देती हैं।
त्वचा की सफाई के बाद, वह अपनी त्वचा नरम और कोमल बनाए रखने के लिए अच्छी तरह से मॉस्चुराइज़ करती हैं। हालांकि, हिना को सौंदर्य देखभाल बहुत पसंद नहीं है, पर वह प्रत्येक 15 दिन पर सफाई के लिए और महीने में एक बार शरीर के पूर्ण देखभाल के लिए स्पा जाती हैं।

रासायनिक उपचार के बजाय, वह अपनी त्वचा की सुंदरता के लिए प्राकृतिक घरेलू उपचार पर निर्भर रहती हैं। हिना ख़ान अपनी त्वचा को तरो-ताज़ा करने के लिए ताज़े टमाटरों से बने फेस मास्क का उपयोग करती हैं। मलाई और भाप का उपयोग उनकी त्वचा को नरम और चमकदार बनाता है। मृत त्वचा को हटाने के लिए वह नारंगी के छिलके और दूध से बने एक्सफ़ोलिएटिंग स्क्रब का उपयोग करती हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री के बाल भी खूबसूरत और लंबे हैं, वह हर दो महीने में अपने बालों को ट्रिम कराने के लिए सैलून जाती हैं ताकि वे दो मुहें बालों और किसी अन्य बालों की समस्या को दूर कर सकें।
हफ्ते में एक बार जैतून के तेल से बालों की मालिश करने से उनके बालों को पोषण मिलता है और इसे नींबू पानी से धुलने पर बाल चमकीले बने रहते हैं। खान 15 दिन में एक बार बालों की देखभाल स्पा के साथ करती हैं और घर में वह दही और अंडे की सफेदी को बालों में लगाती हैं जिससे उनके बाल बेहद खूबसूरत बने रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
