Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
चमकदार त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन 12 प्राकृतिक फेस मास्क
ये 12 इंडियन फेसमास्क बहुत ही अच्छे तरीके से आपके चेहरे की रंगत बढ़ाएंगे, इन्हें आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं।
एलोवेरा में ऐसे कई प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।अंडे से चेहरे में कसाव आता है और बादाम के तेल में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है। पपीते में पपेइन नामक एंजाइम होता है जो त्वचा को कई लाभ पहुंचाता है
पूरे संसार में केवल भारत ही एक ऐसा देश है जो सौंदर्य के पांरपरिक रहस्यों के लिए लोकप्रिय है। इस देश में महिलाओं की त्वचा इतनी खूबसूरत और कोमल है कि उन्हें किसी भी तरह के मेकअप की जरूरत ही नहीं होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सदियों से इस देश की महिलाएं खूबसूरती के लिए प्राचीन नुस्खे अपनाती हैं।

चमकदार और सुंदर त्वचा पाने के लिए भारतीय स्त्रियां सदियों पुराने 100 प्रतिशत प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके अपनाती हैं। घरेलू नुस्खों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है रसोई की विभिन्न सामग्रियों से बने अलग-अलग फेस पैक। ये घरेलू फेस पैक त्वचा को फायदा पुहंचाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिंस से युक्त होते हैं।
आजकल अधिकतर महिलाओं की त्वचा प्रदूषण और तनाव की वजह से मुरझाई हुई सी लगती है। यूवी किरणों और प्रदूषण की वजह से त्वचा पर मृत कोशिकाएं बन जाती हैं जिससे त्वचा डैमेज हो जाती है। तो आज हम आपको बताते हैं प्राकृतिक तरीकों से चमकदार त्वचा पाने के घरेलू नुस्खे। चमकदार त्वचा पाने के लिए आपको भी ये 12 भारतीय घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए। चमकदार त्वचा पाने के लिए ये फेस मास्क बैस्ट हैं। तो अपनी त्वचा को चमकाने के लिए आप भी प्रयोग करें ये घरेलु नुस्खेा

एलोवेरा फेस मास्क
ऐलोवरा चेहरे और स्किन संबंधी बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है। किसी भी रूप में एलोवेरा का सेवन करने से त्वचा संबंधी विकारों से मुक्ति मिलती है। एलोवेरा को त्वाचा के लिए वरदान भी कहा जा सकता है। ये एक प्राकृतिक नुस्खा है जो आसानी से आपकी त्वचा को चमकदार बना सकता है। एलोवेरा में ऐसे कई प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा का सेवन करने से मृत कोशिकाओं से छुटकारा मिलता है और रंग भी साफ होता है। एलोवेरा के साथ आप दूसरी कई चीज़ें मिलाकर भी बढिया फेस मास्कै बना सकते हैं। एलोवेरा के साथ आप नीबू, टमाटर का गूदा आदि भी मिला सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
एलोवेरा के पौधे से एक चम्मच एलोवेरा जैल निकाल लें और इसे एक चम्मच नीबू के रस और टमाटर के गूदे के साथ मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों मलें और उसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके सूखने पर चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

खीरे और नीबू के जूस का फेस मास्क
खीरे और नीबू के जूस के फेस मास्क से चेहरे की चमक बढ़ती है। खीरे और नीबू के जूस में विटामिन सी होता है जोकि त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। सदियों से भारतीय महिलाएं इन दोनों प्राकृतिक सामग्रियों को मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं। ये एक बेहद फायदेमंद और प्राकृतिक नुस्खा है जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
कैसे करें इस्तेमाल
आधे खीरे को कद्दूकस कर एक चम्मच नीबू के रस के साथ मिक्स करें। अब इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और अब इसे 15 से 20 मिनट के लगा रहने दें। इस मास्क के सूखने के बाद हल्केे गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

चमकदार त्वचा के लिए बेसन और कच्चे दूध का फेस मास्क
त्वचा को चमकदार बनाने के लिए बेसन और कच्चा दूध भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। त्वचा के लिए बेसन और कच्चा दूध सबसे बेहतर प्राकृतिक सामग्री है। कच्चे दूध से त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होते हैं। इसलिए चेहरे को सुंदर और कोमल बनाए रखने के लिए बेसन और कच्चे दूध का फेस मास्क सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे करें इस्तेमाल
ये फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच बेसन और एक चम्मच कच्चा दूध मिक्स करें। इस मास्क को लगाने से त्वचा की चमक बढ़ती है और स्किन साफ होती है। चेहरे पर इस मास्क को 20 मिनट तक लगाए रखें और फिर इसके सूखने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय से निश्चित ही आपके चेहरे की चमक बढ़ जाएगी।

चमकदार त्वचा के लिए अंडे और बादाम का फेस मास्क
अंडे से चेहरे में कसाव आता है और बादाम के तेल में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है। इन दोनों चीज़ों को एकसाथ मिलाकर लगाने से चेहरे की खूबसूरती कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। इससे चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता भी बढ़ती है।
कैसें करें इस्तेमाल
एक अंडे को अच्छी तरह से फेंट लें और इसे दो चम्मच बादाम तेल के साथ मिक्स करें। अब इसे अपने पूरे चेहरे और गले पर लगाएं। ये मास्क आपकी त्वचा की ऊपरी परत को चमकदार और ग्लोइंग बनाता है। इस मास्क को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो दें।

ग्लोइंग स्किन के लिए हल्दी, बेकिंग सोडा और गुलाब जल का फेस मास्क
हर तरह की त्वचा संबंधी विकारों जैसे एक्ने, मुहांसे और मुरझाई हुई स्किन के लिए हल्दी सबसे बैस्ट प्राकृतिक नुस्खा है। हल्दी में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं साथ ही बेकिंग सोडा भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
कैसे करें इस्तेमाल
एक चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच गुलाबजल को एकसाथ मिक्स करें। घर में बने इस फेस मास्क को अब अपने पूरे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। इस फेस मास्क से चेहरे पर तुरंत चमक आती है।

हल्दी, शहद और दूध का फेस मास्क
ये तीन प्राकृतिक साम्रग्री त्वचा को चमकदार बनाते हैं। हल्दी, शहद और दूध में एंटीबैक्टीचरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की मृत कोशिकाएं और बैक्टीरिया को बाहर निकाल देते हैं। इस मास्क से चेहरे का ग्लो बढ़ जाता है।
कैसे करें प्रयोग
ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए ऑर्गेनिक हल्दी का प्रयोग करें। एक चम्मच हल्दी को 1 चम्मच शहद और एक चम्मच दूध में मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

ग्लोइंग त्वचा के लिए केले और शहद का फेस मास्कर
भारत में त्वचा से संबंधित कामों में केले का सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है। केले में त्वचा को पोषण देने वाले पोषक तत्व और विटामिन बी16 प्रचुर मात्रा में होता है।
केले में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की चमक और ज्यादा बढ़ जाती है।
कैसे करें इस्तेमाल
एक केले को अच्छी तरह से मथ लें, अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं। केले को चेहरे पर लगाने से त्वचा चमकदार बनती है। इस फेस मास्क को 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। सूखने पर इसे हल्के गुनगुने पानी से धो दें।

पपीता और शहद का फेस मास्क
पपीते में पपेइन नामक एंजाइम होता है जो त्वचा को कई लाभ पहुंचाता है। इस चमत्कारिक फल को शहद के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा को पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। ये फेस मास्क त्वचा को डलनेस की प्रॉब्लम से भी बचाता है।
कैसे करें इस्तेमाल
पपीते के कुछ टुकड़े काटकर चम्मच की सहायता से उसे अच्छी। तरह से मथ लें। अब इसमें एक चम्मेच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। मास्क के सूखने पर चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

खीरा और तरबूज का फेस मास्क
खीरे और तरबूज में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जिससे त्वचा जवां बनती है साथ ही इस मास्क से त्वचा से मृत कोशिकाएं भी बाहर निकल जाती हैं। इन दोनों चीज़ों को मिलाकर एकसाथ लगाने से त्वचा में अद्भुत चमक आती है।
कैसे करें इस्तेरमाल
एक चौथाई खीरे और तरबूज के दो-तीन टुकड़ों को एकसाथ अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। सूखने पर इसे हल्के गुनगुने पानी से धो दें।

ब्रेड क्रंब्स और मलाई का फेस मास्क
त्वचा को चमकदार बनाने वाले सभी पोषक तत्व ब्रेड क्रंब्स और मलाई में होते हैं। इन दोनों को एकसाथ मिलाकर लगाने से त्वचा की चमक कई गुना बढ़ जाती है। अन्य मास्क की तरह ये प्राकृतिक नुस्खा भी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है।
कैसे करें इस्तेमाल
एक मुट्ठी ब्रेड क्रंब्स लें और उसमें दो चम्मच मलाई मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से एकसाथ मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो डालें।

ओटमील, टमाटर जूस और मक्खन का फेस पैक
ओटमील, टमाटर के जूस और मक्खन में त्वचा को फायदे पहुंचाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। यूवी किरणों, प्रदूषण और धूल-मिट्टी से त्वेचा को होने वाले नुकसान से ये फेस मास्क बचा सकता है। इससे त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता निखरकर आती है।
कैसे करें इस्तेमाल
एक चम्मच पके हुए ओटमील में एक टेबलस्पून टमाटर का जूस और मक्खन मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इस मास्क को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। अब हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

आलू और नीबू के रस से बना फेस मास्क
आलू में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। आलू और नीबू के रस दोनों में ही ऐसे यौगिक होते हैं जो त्वचा को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करते हैं। नीबू के रस के साथ आलू को मिलाने से इसके गुण कई गुना ज्यादा बढ़ जाते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
आलू के कुछ टुकड़े काटकर उसे चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मथ लें। अब इसमें दो चम्मच नीबू का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके पश्चात् चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो डालें।



Click it and Unblock the Notifications