Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Vaseline और Vitamin E सीरम लगा कर रातभर में ही पाएं बेदाग स्किन
चेहरे पर दाग-धब्बे दिखने में बडे ही खराब लगते हैं। हम कोशिश करते हैं कि यह जल्द ही चेहरे से गायब हो जाएं और हमारा चेहरा पहले की तरह साफ दिखने लगे।
चेहरे पर भला कोई कितनी क्रीम और लोशन लगाएगा इसलिये आज हम आपको एक ऐसी नेचुरल क्रीम बनाना सिखाएंगे, जिसको लगाने से चेहरे के दाग धब्बे कम होना शुरु हो जाएंगे।

यह क्रीम एक ओवरनाइट सीरम है, जो स्किन को अंदर से पोषण पहुंचाती है और इसी के साथ ही दाग धब्बे भी मिटाती है।
जिनके चेहरे पर झुर्रियां हैं वह भी इसे लगा सकती हैं। इस क्रीम के कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं इसलिये इसको एक बार जरुर ट्राई करें।
यदि हम बात करें पेट्रोलियम जैली की तो यह भारत में बहुत से घरों में यूज़ होता है, जो कि रूखी त्वचा, फटे पैरों और हाथों, होंठो तथा सुंदरता बढाने के लिये प्रयोग किया जाता है। इससे आप अपने गालों को मुलायम बना सकते हैं।

यूज़ करना काफी सेफ होता है यानी आप इसे स्किन पर बिना किसी दिक्कत के लगा सकती हैं। छोटे बच्चों को जब डायपर से रैश हो जाते हैं तो मम्मियां घाव और जलन से बच्चों को बचाने के लिये इसे लगाती हैं। यह जैली त्वचा में नमी भरती है और स्किन को सुंदर दिखाती है।
यदि आप बात करें विटामिन ई की तो यह प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है जो आप रात में सोने से पहले शरीर पर लगा सकती हैं।
साथ ही यह त्वचा में कोलाजेन का विकास करता है, यानी की यह त्वचा में लचीलापन लाता है। इससे आंखों के आस पास की फाइन लाइंस और झुर्रियां गायब होती हैं।

इसीलिये हम आपको अपनी नाइट क्रीम में विटामिन ई की गोली मिलाने के लिये बोल रहे हैं। आपको विटामिन ई की गोलियां आराम से बाहार में मिल जाएंगी जिसे आप तोड़ कर क्रीम में मिक्स कर सकती हैं।
विटामिन ई कैप्सूल के अलावा अगर आप अपने आहार में विटामिनयुक्त चीजें भी शामिल करें जैसे, तेल, गेंहू, हरे साग, चना, जौ, खजूर, चावल के मांढ, क्रीम, बटर, स्प्राउट तो समझ लीजिये कि सोने पर सुहागा है।
क्या आप जानती हैं कि स्किन सीरम ये त्वचा के अंदर तक जाता है, जबकि मॉश्चराइजर सिर्फ त्वचा की ऊपरी सतह पर ही काम करता है।
अगर क्रीम और अन्य लोशन की तुलना में सिरम की बात करें तो इसमें बहुत कम मात्रा में थिक्निंग एजेंट होते हैं जैसे एसेंश्यिल ऑयल सिरम में अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। सीरम हमेशा रात को सोने से पहले ही लगाया जाना चाहिये, जिससे यह आराम से स्किन को फायदा पहुंचा सके।
सामग्री-
- Vitamin E कैपसूल
- पेट्रोलियम जैली
क्या करें
- 1/2 टीस्पून पेट्रोलियम जैली
- इसमें 1 विटामिन ई की पैप्सूल मिलाएं।
- अच्छे से मिक्स करें।
- आपकी क्रीम तैयार है
कैसे करें प्रयोग
रात में सोने से पहले यह क्रीम लगाएं। यदि आपके चेहरे पर मेकअप लगा हो तो उसे साफ कर लें और फिर इसे लगाएं। क्रीम लगाने के बाद अपने चेहरे की कुछ मिनट मसाज करें और रातभर इसे यूं ही छोड़ दें। यह क्रीम चेहरे से सारी झुर्रियोंइतथा दाग धब्बों को साफ कर देग जिससे आप पहले से जवां दिखने लगेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
