Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे के लिए कमाल का कोम्बों है बेकिंग सोडा और नरियल तेल
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि नारियल तेल और बेकिंग सोडा का कॉम्बीनेशन का कई सारे फायदे होते हैं। इन्हें जानने के लिए पढि़ए
पुरूष हो या महिला, हर किसी को सुंदर और स्वच्छ चेहरे की चाह होती है। इस लेख में हम आपको चेहरे को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नारियल तेल के गुणों के बारे में बताएंगे।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ये कॉम्बीनेशन कमाल का है और इसके कई सारे फायदे होते हैं। इन्हें जानने के लिए आगे पढ़ते रहिए:

नारियल तेल के लाभ:
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि नारियल के तेल के कई सारे फायदे होते हैं। ये त्वचा और बालों के लिए लाभकारी होता है। भारत में नारियल तेल का इस्तेमाल भोजन पकाने में भी किया जाता है। साथ ही इसे घाव भरने के लिए भी बेहतर उपचार माना जाता है।
पहले समय में इसी का इस्तेमाल कई घरेलू कार्यों और स्वास्थ्य उपचारों में किया जाता था लेकिन अब रसायन आदि का प्रयोग भरपूर मात्रा में होता है जो कि कई बार नुकसान भी पहुँचाता है।
कई लोगों को नारियल तेल के बारे में गलत-फहमी भी होती है कि इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ जाता है लेकिन ऐसा नहीं है इसमें प्राकृतिक अंसतृप्त वसा होता है जो शरीर को नुकसान नहीं पहुँचाता है अगर इसका नियमित और संयमित सेवन किया जाएं।

त्वचा के लिए नारियल तेल:
नारियल तेल या गरी का तेल, त्वचा के भी बेहद लाभकारी होता है। यह त्वचा को भीतर तक नमी प्रदान करता है और इसे ड्राई होने से बचाता है। इसका त्वचा पर कभी भी कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।
अगर आपकी त्वचा बहुत फटती है तो यह तेल उपयोग करने के लिए सबसे उचित विकल्प है। इसके इस्तेमाल से झुर्रियां और दाने आदि भी नहीं पड़ते हैं और त्वचा में लटकाव भी नहीं रह जाता है।

बेकिंग सोडा के लाभ:
कुकिंग और बेकिंग में आपने बेकिंग सोडा के बहुतेरे लाभ सुने होंगे। लेकिन त्वचा की देखरेख में इसके इस्तेमाल के बारे में शायद ही कभी सुना हो। जी हां, बेकिंग सोडा का इस्तेमाल त्वचा को सुंदर और स्वस्थ बनाने में भी किया जाता है। इससे मृत त्वचा निकल जाती है, और नई स्कीन सेल्स निकलती है जो त्वचा को दमक प्रदान करती है।

नारियल तेल और बेकिंग सोडा का मिश्रण:
त्वचा पर बेकिंग सोडा और नारियल तेल का मिश्रण कमाल का काम करता है। यह एक प्राकृतिक क्लीनर की तरह काम करता है जो कि आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।
इसे आपको सही अनुपात में मिलाकर चेहरे पर पैक की तरह लगा लेना होगा और हल्के हाथों से मसाज करना होगा। इसके बाद, गर्म पानी से धो लें।
ध्यान रहें कि आप मसाज को सर्कुलर मोशन में करें और ज्यादा सख्ती से न करें।
अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसटिव है तो आपको दो हिस्सा तेल और एक हिस्सा बेकिंग सोडा मिलाना चाहिए। इसके बाद ही इसे लगाएं, वरना आपको चकत्ते पड़ सकते हैं। अपनी त्वचा पर इसे ज्यादा देर लगा न छोडें। मसाज करने के तुरंत बाद ही चेहरे को धो लें।
हफ्ते में इस पैक को एक बार ही लगाएं और अगर आपका चेहरा ज्यादा नाजुक नहीं है तो दो बार भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद, आपको चेहरे पर मॉश्इचराजर लगाने की जरूरत नहीं रह जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
