Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पुदीने की पत्तियां लगा कर सिर्फ 4 दिनों में पाएं आंखों के डार्क सर्कल से छुटकारा
आंखो के आस पास की त्वचा बेहद नरम और मुलायम होती है। जिस वजह से बहुत ही जल्दी यहां त्वचा ढीली और काली होने लगती है। जब भी कोई व्यक्ति बीमार या तनावग्रस्त होता है तो उसके आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। कभी-कभी यह समस्या अनुवांशिक हो सकती हैं जिसे डार्क सर्कल्स भी कहते हैं। आजकल बाजार में डार्क सर्कल्स के लिए कई दवाइयां और ब्यूटी प्रोडक्ट मिलते हैं, लेकिन घरेलू उपाय डार्क सर्कल के लिए अधिक उपयोगी हैं।
इसका कारण यह है कि इसके साइड इफेक्ट नहीं होता है। कई महिलाओं अच्छी नींद लेने के बावजूद आंखों के नीचे डार्क सर्कल और आई बैग्स की परेशानी हो जाती है। कई बार लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियां जैसे ज्यादा वजन होना, डायबिटीज़ और थायरॉइड से आंखों के इर्द-गिर्द पिगमेंटेशन हो सकती है।
कई बार कुछ कॉस्मेटिक्स, क्रोनिक के कारण आंखों के नीचे रेडनेस, सूजन आदि आ जाती है। आंखों की त्वचा ज्यादा सेंसेटिव और पतली होती है। इन सभी परेशानियों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
ऐसा ही एक उपाए है पुदीने की पत्तियों। पुदीना जितना ही खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही यह डार्क सर्किल के लिए भी फायदे मंद हैं। पुदीना कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट में इस्तेमाल होता है। आइये जानते हैं पुदीने की पत्तियों से कैसे ठीक होते हैं डार्क सर्किल।

1. डार्क सर्किल के लिए पुदीने की पत्तियां
• कुछ पुदीना पत्तियां लें और उसे ब्लेंडर में पीस लें।
• अब इस पेस्ट को अपने डार्क सर्किल पर लगाएं और 10 मिनट तक रखें।
• इसके बाद एक कपड़े से इसे साफ़ कर लें।
• इस पेस्ट को रोज़ लगाएं।

2. पुदीने की चाय
• एक बर्तन में 2 टी बैग डाल कर उबाल लें।
• अब चाय को छान लें और टी बैग को फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें।
• इसके बाद इन टी बैग को 20 मिनट के लिए अपनी आंखों पर रखें।
• इसके बाद टी बैग को अपनी आँखों से हटाएँ और आँखों को पानी से धो लें।
• इसे हफ्ते में तीन बार करें।

3. पुदीने की आइस क्यूब्स
• ¼ कप पानी में कुछ पुदीने पत्ते मिलाएं और ब्लेंडर में पीस लें।
• अब इस मिश्रण को बर्फ ट्रे में डालें और फिर उसे फ्रिज में रखकर पुदीने के आइस क्यूब्स बनाएं।
• अब इन आइस क्यूब्स से अपने डार्क सर्किल पर करीब एक मिनट तक मसाज करें और फिर आँखें धो लें।
• इसे रोज़ लगाएं।

4. डार्क सर्किलों के लिए टमाटर, नींबू, और पुदीने की पत्तियां
• ब्लेंडर में कुछ पुदीने पत्ते और 1/2 टमाटर डालकर उन्हें अच्छी तरह पीस लें।
• रस में एक चुटकी नमक और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसे अच्छे से मिलाएं।
• अब इस जूस को रोज़ पीएं।
• इसके अलावा, पुदीने के पत्ते और टमाटर का पेस्ट बना कर रोज़ 10 मिनट के लिए अपने डार्क सर्किल पर लगा सकते हैं।

5. डार्क सर्किल के लिए आलू और पुदीने की पत्तियां
• इसके पेस्ट बनाने के लिए 1 कटा आलू, 7 पुदीने के पत्ते, और 3 चम्मच पानी को मिलाएं।
• अब दो कॉटन पैड्स लें और इस मिश्रण में डिप करें।
• अब इन कॉटन पैड्स को प्लेट पर रखें और एक घंटे के लिए फ्रिज में स्टोर करें।
• अब इन कॉटन पैड्स को अपने डार्क सर्किल पर लगभग 15 मिनट तक के लिए रखें।
• ऐसा रोज़ करें।

6. पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस
• एक ब्लेंडर में पुदीने के पत्तों और आधा नींबू का रस मिलाएं और इसे अच्छे से पीस लें।
• कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपनी आंखों की त्वचा पर लगाएं और 10 मिनट तक रखें।
• सूखने के बाद इसे धो लें।
• इस मिश्रण को रोज लगाएं।

7.पुदीने की पत्तियां और खीरा
• एकखेरे को काटकर ब्लेंडर में पुदीने की पत्तियों से साथ अच्छे से पीस लें।
• अब इस मिश्रण को लगभग 10 मिनट के लिए अपने डार्क सर्किल पर लगाएं।
• सूखने के बाद ठंडे पानी से धोएं।
• इस उपाय को रोज़ करें।

8. पुदीने की पत्तियां और अंडे की सफेदी
• 2 अंडों की सफेदी लें
• अब इसमें एक ब्लेंडर में मुट्ठी भर पुदीने के पत्ते और 2अंडों की सफेदी डालें और अच्छे से मिलाएं।
• कॉटन बॉल की मदद से अपनी आंखों की त्वचा पर यह मिश्रण लगाएं और 30 मिनट तक रखें।
• गर्म पानी के साथ अपना चेहरा धो लें।
• इस उपाय को हफ्ते में 3 बार करें।

9 डार्क सर्किल के लिए गुलाब जल और पुदीने की पत्तियां
• एक ब्लेंडर में पुदीने की पत्तियां और उसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से पीस लें।
• इस मिश्रण को रात भर फ्रिज में स्टोर करें।
• मिश्रण (अगले सुबह में) छान लें और 2 कॉटन पैड इसमें भिगोएं।
• अपनी आंखों पर कॉटन पैड 15 मिनट के लिए रखें।
• इसके बाद पैड हटाएँ और चेहरा ठंडा पानी से धोएं।
• इसे रोज़ करें।

10. पुदीने की पत्तियां और जैतून का तेल
• एक ब्लेंडर में पुदीने की पत्तियां लें और इसे अच्छे से पीस लें।
• पेस्ट में 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं।
• अब इसे आंखों की त्वचा पर लगाएं और इसे 30 मिनट के लुए छोड़ दें।
• फिर पानी से धो दें।
• इसे रोज़ लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
