Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अरंडी तेल से करें आँखों के नीचे के काले घेरे का उपचार
आँखों के नीचे की त्वचा सबसे पतली और संवेदनशील मानी जाती है। कई रक्त धमनियां और नसें यहाँ से होकर गुज़रती हैं और अगर आप इसकी सही देखभाल नहीं करते तो इससे बड़ी परेशानियां आ सकती हैं।
इस हिस्से की सबसे आम समस्या है काले घेरे। यह सभी उम्र के लोगों में आजकल आम बात है और इसके उपचार के कई तरीके हैं।अगर आप घरेलू तरीके की तरफ रुख करना चाहती हैं तो हम अरंडी का तेल इस्तमाल करने की सलाह देंगे।
सौन्दर्य विशेषज्ञों का कहना है कि अरंडी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो इस हिस्से को हाइड्रेट तो करता ही है और इस तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इस हिस्से में तरल पदार्थ को रोक कर रखते हैं जिससे आँखों के नीचे काले घेरे नहीं बनते।
इस बात को कई लोग जानते हैं कि अरंडी का तेल काले घेरे मिटाने के लिए रामबाण युपाय है और कई लोग यह उपचार करते भी हैं। अरंडी तेल के इस्तमाल के बाद भी अगर उन्हें कोई अंतर नज़र नहीं आता तो वह दूसरे उपचार की तरफ रुख कर सकते हैं।
सिर्फ अरंडी तेल से ही आपको फायदा नहीं होगा पर आप कुछ और सामग्रियों का इस्तमाल कर आँखों के नीचे के काले घेरे से निजात पा सकते हैं।

अरंडी तेल और नारियल तेल
सामान मात्रा में दोनों तेल को मिला लें। इस मिश्रण को आप बना कर रख सकते हैं और इसे समय समय पर लगा सकते हैं। आप इस मिश्रण को आँखों के नीचे दिन में दो बार या फिर उससे भी ज़्यादा बार लगा सकते हैं। इस मिश्रण से आपको काले घेरे पर कान से नाक की तरफ गोल गोल मसाज करना है।

अरंडी तेल और सरसों तेल
जब आप इन दोनों तेलों से मिश्रण बना रहे हों तो आपको ज़्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी क्यूंकि सरसों का तेल त्वचा के साथ रियेक्ट करता है और आपको जलन हो सकती है। दो बड़े चम्मच अरंडी तेल में एक चौथाई हिस्सा सरसों तेल या उससे भी कम डालें। इस मिश्रण को मसाज ना करें क्यूंकि इससे आपको इस हिस्से में जलन हो सकती है और आपके आँखों में भी पानी आ सकता है। सोने से पहले बूँद बूँद कर लगा लें।

अरंडी तेल और बादाम का तेल
दोनों तेल को सामान मात्रा में लेकर एक हवा बंद डिब्बे में रखें। इस तेल को आँखों के नीचे के हिस्से पर मसाज करें। इस बात का ध्यान रखें कि ऐसा करते समय आँखों के नीचे की त्वचा और आपके हाथ साफ हों। इस तेल को हलके हाथ से थोड़ी देर तक मसाज करें।

अरंडी तेल और ताज़ा क्रीम
आप अरंडी के तेल में ताज़ा क्रीम मिलाकर लगायें और काले घेरे की समस्या गायब हो जायेगी। क्रीम दूध का होना चाहिए। एक चम्मच ताज़े क्रीम में 10 बूंद अरंडी का तेल मिलाएं। इसे लगाने से पहले यह देख लें कि यह दोनों मिश्रण ठीक से मिलें हों। इस मिश्रण को काले घेरे पर लगायें और थोड़ी देर बाद धो लें।

अरंडी का तेल और कच्चा दूध
जैसे आपने अरंडी तेल और ताज़े क्रीम का मिश्रण बनाया वैसे ही आप अरंडी तेल और कच्चे दूध का मिश्रण भी तैयार कर सकते हैं। सामान मात्रा में अरंडी तेल और कच्चे दूध को मिला लें। इन दोनों को तब तक मिलाएं जब तक तेल दूध पर तैरना बंद ना हो जाए। अब रुई की मदद से इस मिश्रण को काले घेरे पर लगायें। इसे दस मिनट तक रूई से दबा कर लगायें और उसके बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें। आप इस मिश्रण में टिश्यू डालकर भी अपने आँखों पर रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
