Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
वैम्पायर फेशियल जवां और खूबसूरत दिखने की नई टेक्निक
मॉडल किम कार्दशियन के जरिए वैम्पायर फेशियल चर्चा में आया था। यह एक कॉस्मेटिक प्रकिया है,इसमें विटामिन व अमीनो एसिड का डोज मिलाकर इसे सिरिंज से चेहरे पर इजेंक्ट किया जाता है जानते है इसके बारे में-
वैम्पायर फेशियल या प्लेट्लेट फेशियल (पीआरपी) एक ऐसा फेशियल है जिसे इन दिनों डॉक्टर और स्कीन स्पेशलिस्ट के द्वारा विशेष रूप से इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इसमें रोगी या व्यक्ति की भुजा से खून निकालकर और इसे सेन्ट्रीफ्यूज करके प्लाज़मा और फ्लूएड पार्ट को अलग कर लिया जाता है ताकि रेड और व्हाइट ब्लड़ सेल्स अलग हो जाएं।
इसके बाद सांद्रित प्लाज़मा को, जो कि प्रोटीन से भरपूर होता है इसे चेहरे पर इंजेक्ट कर दिया जाता है। खा़सकर आंखों के नीचे गहरे काले हिस्सों में इसका विशेष इस्तेमाल किया जाता है।

राफेल नडाल ने भी लिया है यह ट्रीटमेंट
पीआरपी के नाम से जाने जाने वाले इस उपचार को आज से 20 साल पहले जली त्वचा को सही करने व घाव भरने के लिए प्रयोग में लाया गया था। आपको बता दें कि एक टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हुए टेनिस स्टार राफेल नडाल की चोट भी इसी ट्रीटमेंट से ठीक की गई थी।

2000 यूरो तक का खर्च
वैम्पायर फेशियल की गॉडमदर, किम कार्दशियन को कहना गलत नहीं होगा। लेकिन इसे करवाने में प्यारे चेहरे वाली अन्ना फ्राइल भी पीछे नहीं रहीं। इस खुराक को तीन डोज़ में लेने की सलाह दी जाती है जोकि चार हफ्तों में दी जाती है। हर सत्र में £600 का खर्चा आता है और इस तरह पूरे फेशियल में £2000 खर्च हो जाते हैं।
Image Source

जवां रहने के लिए करते है इसका प्रयोग
असल में, चिकित्सक, व्यक्ति के रक्त को उसकी आर्म से खींचता है और उसे एक विशेष प्रक्रिया के द्वारा अलग-अलग घटकों में बांट देता है। प्लेटलेट्स युक्त प्लाजमा को निकाल लिया जाता है और इसमें विटामिन व अमीनो एसिड का डोज मिलाकर इसे सिरिंज से चेहरे पर दिया जाता है। इस प्रक्रिया में 20 मिनट का समय लगता है। इसे ड्रेकुला या वैम्पायर फेशियल के नाम से भी जाना जाता है। अधिकतर लोग अपनी उम्र को कमतर दिखाने के लिए इस फेशियल को करवाना पसंद करते हैं।
Image Source



Click it and Unblock the Notifications
