Latest Updates
-
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
व्हिस्की से बने ये फेस मास्क लगाएं और बन जाएं सुंदर
आमतौर पर महिलाओं को अपने पार्टनर को एल्कोहल का सेवन करना पसंद नहीं होता है। उनका मानना है कि सेहत को एल्कोहल से कई तरह के नुकसान होते हैं लेकिन आज ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आप ऐसा सोचना बिलकुल छोड़ देंगीं। आपकी सुंदरता को बढ़ाने में व्हिस्की कारगर होती है।
व्हिस्की से बने फेस मास्क से त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं और वो भी तुरंत। अगर आपके पास व्हिस्की रखी है तो आप मिनटों में निखरी त्वचा पा सकती हैं। कुछ प्राकृतिक चीज़ों के साथ मिलाकर लगाने पर व्हिस्की काफी कम समय में आपकी त्वचा को चमकदार बना सकती है।

व्हिस्की आपकी त्वचा से धूल-मिट्टी को साफ करती है, चेहरे के तेल को नियंत्रित कर एंटीसेप्टिक की तरह काम करती है। व्हिस्की से बने इन फेस मास्क से आप अपनी त्वचा को निखार सकते हैं।
सादे पानी के साथ मिलाकर लगाने पर व्हिस्की सबसे ज्यादा असर दिखाती है। आधा कप पानी में दो चम्मच व्हिस्की मिलाएं। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट के बाद चेहरा धो लें। आपकी त्वचा चमक उठेगी।

नीबू
नैचुरल ब्लीच की तरह चेहरे पर काम करता है नीबू। इसमें व्हिसकी मिला देने से इसका असर दोगुना हो जाता है। दो चम्मच व्हिस्की में आधा चम्मत ताज़ा नीबू का रस मिलाएं। अब इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। ठंडे पानी से चेहरा धो लें और फिर मॉइश्चराइज़र लगाएं। ये बेजान त्वचा में चमक भर रंग को साफ करता है।

शहद
चमकदार त्वचा पाने के लिए आपको ये फेस मास्क लगाना चाहिए। शहद में त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने वाले यौगिक मौजूद होते हैं और ये त्वचा को बढ़ती उम्र के निशानों से भी बचाता है। एक चम्मच शहद में एक चम्मच व्हिस्की मिलाएं। इससे कुछ मिनटों तक चेहरे पर मसाज करें और 15 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

दूध
दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है। 1 से 2 चम्मच दूध में कुछ बूंदें व्हिस्की की मिलाएं। इसमें आप शहद भी मिला सकते हैं। कुछ मिनटों के लिए चेहरे पर इससे मसाज करें और थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें।

अंडा
एक सफेद अंडा लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। अंडे के सफेद भाग में एक चम्मच व्हिस्की और मिल्क पाउडर मिलाएं। इसमें आप कुछ बूंदें नीबू के रस की भी मिला सकते हैं। 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें। ये मुहांसों को भी कम करता है।

चॉकलेट
चॉकलेट, त्वचा में कोलाजन के उत्पादन को बढ़ाती है। एक चम्मच कोकोआ पाउडर में व्हिस्की की कुछ बूंदें डालें। इन दोनों को एकसाथ मिक्स करने के बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने तक इसे लगा रहनें और उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

गुलाब
त्वचा के लिए गुलाब कई तरह से फायदेमंद होता है। ये त्वचा पर प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है और उसके लालपन को भी कम करता है। व्हिस्की के साथ गुलाब को लगाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। गुलाब की कुछ पत्तियां लें और उसमें गुलाबजल डालकर उन्हें पीस लें। अब इसमें आधा चम्मच व्हिस्की मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। सादे पानी से चेहरा धो लें।

नीम
नीम त्वचा के लिए एंटीफंगल के रूप में काम करती है। मिक्सर में नीम की कुछ पत्तियां लेकर उसमें एक चम्मच व्हिस्की डालकर पीस लें। इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।

खीरा
खीरे से त्वचा को ठंडक मिलती है। व्हिस्की के साथ लगाने पर त्वचा का रंग साफ होता है। आधा कप खीरे के जूस में दो चम्मच व्हिस्की मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
