Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
खूबसूरती निखारने के लिये हर लड़की के पास जरुर होनी चाहिये अंडर आई क्रीम
कई महिलाओं को चेहरे पर ढेर सारी क्रीम लगाने की आदत होती है। फ्रेस क्रीम से संभवत: ही चेहरे को राहत मिलती होगी और ये आपके चेहरे की त्वचा के लिए अच्छी भी साबित होगी लेकिन इसमें एक समस्या है कि फेस क्रीम आखों के नीचे वाले हिस्से पर काम नहीं करती हैं।
आप चाहें कितनी भी फेस क्रीम लगा लें लेकिन वो आपको काले घेरों से छुटकारा नहीं दिला सकती है। आंखों के आसपास की त्वचा अलग और अधिक संवेदनशील होती है। चेहरे के इस हिस्से को खास देखभाल की जरूरत होती है। आंखों के आसपास के इस हिस्से की देखभाल के लिए आपको किसी बढिया ब्रांड की आईक्रीम यूज़ करनी चाहिए।
आईक्रीम विशेषतौर पर आंखों के आसपास के हिस्से और सेंवदनशील त्वचा को पर्याप्त पोषण देने और उसकी सभी जरूरतों को पूरा करने लिए बनाई जाती है। अपने लिए आईक्रीम खरीदते समय आपको उसके प्रयोग और फायदों के बारे में पूरी जानकारी जरूर होनी चाहिए।

क्या होती है आईक्रीम
पूरे चेहरे के मुकाबले आंखों आसपास की त्वचा थोड़ी अलग होगी इसलिए इस हिस्से पर आईक्रीम लगाना बहुत जरूरी है। अपनी त्वचा की जरूरत के हिसाब से ही आपको अपने लिए आईक्रीम चुननी चाहिए।
आंखों के आसपास की त्व चा की तैलीय ग्रंथि काफी नाज़ुक और पतली होती है इसलिए आईक्रीम इस हिस्से को नमीयुक्त बनाए रखती है। आईक्रीम ना केवल त्वचा को मॉइश्चराइज़ करती है बल्कि त्वचा पर पड़ने वाली महीने रेखाओं, झुर्रियों और सूजन से भी छुटकारा दिलाती है।
हम पूरा दिन में ना जाने कितनी बार पलकें झपकाते या मुस्कुराते हैं, इसका असर आंखों पर पड़ता है। इससे काले घेरे, रेखाएं और सूजन जैसी समस्याएं शुरु हो सकती हैं। अब आप मुस्कुराना या पलके झपकाना तो छोड़ नहीं सकती इसलिए बेहतर होगा कि आप इस हिस्से की देखभाल पर ध्यान दें। अगर आप रोज़ आईक्रीम लगाएंगी तो निश्चित ही आपको इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

कौन-सी क्रीम खरीदें
मार्केट में कई तरह की आई क्रीम मिलती हैं। ढेर सारे ऑप्शंस में से अपने लिए बैस्ट आईक्रीम चुनना कोई आसान बात नहीं होती। अपने लिए सही आईक्रीम चुनना चाहती हैं तो इस बात पर ध्यान दें कि वो किन चीज़ों से बनी है। आपकी सहूलियत के लिए बता दें कि वही आईक्रीम बेहतर होती है जिसमें ये सब चीज़ें हों -:
- सनफ्लॉवर और जोजोबा ऑयल
- सेरामाइड
- ह्यालुरोनिक एसिड
- विटामिन सी
- पेप्टाइड्स
- रेटिनॉल


क्यों करें आईक्रीम का प्रयोग
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि आंखों के आसपास की त्वचा पूरे चेहरे की त्वचा से अलग होती है। आंखों के आसपास का हिस्सा बेहद नाज़ुक, पतला और आसानी से सूखने वाला होता है। हम आपको बताते हैं कि किस तरह एक आईक्रीम चेहरे के इस हिस्से को घंटों तक मॉइश्चराइज़ करती है और आपको इसकी जरूरत क्यों है।
अगर आपकी आंखों के पास झुर्रियां या महीन रेखाएं पड़ रहीं हैं तो आपको आईक्रीम का प्रयोग जरूर करना चाहिए। आईक्रीम इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है। पूरे दिन आंखों को आराम नहीं मिल पाता है और काम के दौरान तो आंखों को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में आईक्रीम आंखों को राहत पहुंचाती है।

दूसरी क्रीम्स़ से कैसे है अलग
अन्य क्रीमों की तुलना में आई क्रीम काफी अलग होती है। आईक्रीम को विशेष तौर पर नाज़ुक और संवेदनशील त्वचा के लिए बनाया जाता है। अन्य क्रीम्स की तरह आईक्रीम ऑयली और चिपचिपी नहीं होती है। कुछ आईक्रीम तो जैल के रूप में भी आती हैं। आईक्रीम में ऐसे ऑयल्स होते हैं जो त्वचा को ज्यादा मॉइश्चराइज़ कर पाते हैं। आमतौर पर आईक्रीम छोटे बॉक्स में आती है और सामान्य क्रीमों की तुलना में आईक्रीम की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है।
आईक्रीम लगाने के फायदे
आंखों के आसपास की त्वचा अत्यधिक संवेदनशील और नाज़ुक होती है इसलिए आपको आईक्रीम जरूर लगानी चाहिए।
हमारी आंखें लगातार काम करती रहती हैं जिससे इस हिस्से की मांसपेशियां भी निंरतर काम करती हैं। ऐसे में आंखों के नीचे झुर्रियां पड़ना आम बात है। इसी समस्या को दूर करने के लिए आईक्रीम का प्रयोग किया जाता है।
कालें घेरों और आंखों के आसपास की सूजन या फुलावट को भी आईक्रीम के प्रयोग से दूर किया जा सकता है। आईक्रीम लगाने का सबसे बढिया फायदा यही है कि इससे त्वचा का सबसे नाज़ुक हिस्सा भी अच्छी तरह से मॉइश्चराइज़ रहता है।
कब लगाएं आईक्रीम
दिन में किसी भी समय आप अपनी सुविधानुसार आईक्रीम लगा सकती हैं। आईक्रीम लगाने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप अपनी ऊंगलियों पर थोड़ी सी आईक्रीम लें और आंखों के नीचे डॉट में आईक्रीम लगाएं। अब ऊंगलियों से हल्का मसाज करें। आईक्रीम लगाने के बाद आंखों को थोड़ा आराम दें। आईक्रीम लगाने के बाद आंखों पर मेकअप ना करें।



Click it and Unblock the Notifications