Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
गर्मियों में चेहरे पर ताजगी के लिए लगाएं तरबूज का फेसपैक
तरबूज को प्राकृतिक घटकों के साथ मिलाने से त्वचा के अन्दर और बाहर से अतिरिक्त तेल बाहर निकल जाता है। इस आर्टिकल में तरबूज से बने कुछ प्रभावी मास्क के बारे में बताया गया है।
गर्मियों के मौसम में तरह तरह के फल मिलते हैं। सुंदर आम से लेकर तरबूज तक, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इनका किस प्रकार उपयोग करते हैं। तरबूज त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है।
गर्मियों में आपको पसीना बहुत अधिक आता है जिसके कारण रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और कील मुंहासे तथा त्वचा से संबंधित अन्य समस्याएं हो जाती हैं। तरबूज में पाए जाने वाले कारक त्वचा में गहराई तक प्रवेश करते हैं और त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं।
तरबूज एक प्राकृतिक क्लीन्ज़र की तरह काम करता है और त्वचा को बिना तैलीय बनाये त्वचा की सफाई करता है। विटामिन ए और सी त्वचा को तरोताजा बनाते हैं, त्वचा से गंदगी को हटाते हैं और गर्मियों में भी आपको साफ़ त्वचा प्रदान करते हैं।
तरबूज को प्राकृतिक घटकों के साथ मिलाने से त्वचा के अन्दर और बाहर से अतिरिक्त तेल बाहर निकल जाता है। यहां तरबूज से बने कुछ प्रभावी मास्क के बारे में बताया गया है जिसका उपयोग करके आप गर्मियों में भी ठंडक प्राप्त कर सकते हैं और आकर्षक दिख सकते हैं। अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें:

1. तरबूज और दही से बना फेस पैक
शुष्क त्वचा के लिए यह फेस पैक बहुत प्रभावी होता है। तरबूज के रस और सादे दही की समान मात्रा लें और इन्हें अच्छे से मिलाएं। अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगायें और 10 मिनिट बाद धो डालें। जहाँ दही मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालता है और त्वचा को एक्स्फोलियेट करता है वहीं तरबूज का रस त्वचा को अन्दर से ठीक करता है।

2. तरबूज और केले से बना फेस पैक
एक केला मसलें और उसमें तरबूज का रस मिलाएं। सभी पदार्थों को अच्छी तरह मिलाएं और इस पैक को न केवल चेहरे पर बल्कि अपने पूरे शरीर पर लगायें। इससे आपकी त्वचा नम रहती है और मुंहासों की समस्या भी नहीं होती।

3. तरबूज और अवोकेडो मास्क
जब दो सुपर फूड्स को मिलाया जाता है तो आपको त्वचा पर अच्छे परिणाम देखने मिलते हैं। इन दोनों फलों में विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और अवोकेडो में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो एक एंटीऐजिंग सॉल्युशन है। तरबूज के रस में अवोकेडो को मैश करें और आपका पैक तैयार है।

4. तरबूज और शहद से बना फेस पैक
तरबूज का एक सबसे अच्छा फायदा यह है कि यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह फेस पैक विशेष रूप से शुष्क त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है और ऐसे लोगों के लिए लाभदायक है जिन्हें गर्मियों में भी रुखी त्वचा की समस्या होती है। शहद से त्वचा मॉस्चराइज़ होती है जबकि तरबूज त्वचा को हाइड्रेट रखता है और अतिरिक्त ऑइल को निकालता है।

5. तरबूज और खीरे से बना पैक
गर्मियों में त्वचा से संबंधित कई समस्याएं होती हैं और सनबर्न भी इसमें से ही एक है। आप भले ही कितने भी एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगा लें आपकी स्किन टैन होती ही है। तरबूज और खीरे को पीसकर पेस्ट बनाएं या इनके रस को मिलाकर सनबर्न वाली जगह पर लगायें। आपको त्वचा को बहुत जल्द आराम मिलेगा और डार्क पैचेस भी नहीं रहेंगे।

6. तरबूज और दूध से बना मास्क
एक लम्बा गिलास लें और इसमें तरबूज के टुकड़े डालें। इसमें मिल्क पाउडर डालें और पीसें ताकि एक पल्प मिल जाए। इसे अपने चेहरे और शरीर पर लगाएं। गर्मियों में दाग धब्बे हटाने और टैनिंग को हटाने के लिए यह एक अच्छा पैक है।



Click it and Unblock the Notifications
