Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोमल और चमकदार त्वचा के लिए, चेहरे पर लगाएं मक्खन सा बना फैसपैक
नमी और मॉइश्चर की कमी की वजह से त्वचा बेजान और रूखी लगने लगती है। अगर स्किन का ठीक तरह से ध्यान नहीं रखा जाए तो त्वचा शुष्क होने लगती है और ये एक आम त्वचा विकार है जोकि स्किन में खुजली और अन्य त्वचा संक्रमण का कारण बन सकती है।
चेहरे की उतरती हुई त्वचा चिंता का कारण बन जाती है। कुछ हद तक रेगुलर मॉइश्चराइज़र काम करते हैं लेकिन आपकी खुद की किचन में इसका बेहतरीन उपाय मौजूद है।

स्किन के लिए मक्खन का फायदा
मक्खन में फैटी एसिड और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है जोकि त्वचा को मुलायम, मॉइश्चराइज्ड, चमकदार और कोमल बनाता है। इसलिए फेस मास्क में मक्खन का इस्तेमाल करना बेहतरीन विकल्प है।
चमकदार त्वचा पाने के लिए मक्खन का इस्तेमाल करने के 3 तरीके
मक्खन और केले का फेस मासक
केले और मक्खन से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है।
सामग्री
- 1 पका केला
- 1 चम्मच बिना नमक वाला मक्खन
कैसे बनांएं
एक पका केला लें और उसे मैश करके स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। आप चाहें तो ब्लेंडर में केले को ब्लेंड भी कर सकते हैं। अब इस केले के पेस्ट में मक्खन डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
कैसे लगाएं
इस मास्क को लगाना भी काफी आसान है। इस मास्क को मुलायम ब्रिसल्स वाले ब्रश से लगा सकते हैं। इसे 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें ताकि स्किन इसे अवशोषित कर सके। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। चेहरे को सुखाकर मॉइश्चराइज़र लगाएं। सप्ताह में एक बार इस नुस्खे को जरूर आज़माएं।
खीरे और मक्खन का फेस मास्क
अगर आपको त्वचा में जलन, लालपन या एलर्जी हो रही है तो आपको इस फेस मास्क से फायदा होगा।
सामग्री
- आधा खीरा
- 1 चम्मच बिना नमक वाला मक्खन
कैसे तैयार करें
एक खीरा लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे ब्लेंड कर प्यूरी तैयार कर लें। अब खीरे के इस पेस्ट में बिना नमक वाला मक्खन डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
कैसे लगाएं
एक साफ कटोरी में 2 चम्मच खीरे का रस और 1 चम्मच मक्खन डालें। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें। 20 मिनट के बाद पानी से चेहरा धो लें। मुलायम, कोमल और चमकदार त्वचा पाने के लिए सप्ताह में 2-3 बार इस मास्क को लगाएं।
गुलाब जल और मक्खन का फेस मास्क
अगर आपकी त्वचा में कोई चमक नहीं है और वो बेजान दिख रही है तो इस फेस मास्क से त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलेगी। इसमें गुलाब जल मिलाने से त्वचा को नमी और मॉइश्चर मिलेगा।
सामग्री
- 1 चम्मच गुलाबजल
- 1 चम्मच बिना नमक वाला मक्खन
कैसे तैयार करें
गुलाब जल और बिना नमक वाले मक्खन को एक साफ कटोरी में डालकर मिक्स कर मास्क तैयार कर लें। अगर गुलाब जल नहीं है तो आप गुलाब की पत्तियों से भी इसे बना सकते हैं।
कैसे लगाएं
एक कॉटन पैड या बॉल लें और उसे गुलाब जल और बटर मास्क में डुबोएं। इससे पूरे चेहरे और गर्दन की सफाई करें। 15 मिनट के लिए इस मास्क को लगा रहने दें। 15 मिनट बाद पानी से चेहरे को धोकर सुखा लें। थोड़ा मॉइश्चराइज़र लगाएं और मसाज करें। रात को सोने से पहले सप्ताह में 3-4 बार इस मास्क का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
