Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Milk फेस पैक से दुबारा पाएं खोई रंगत
अगर आप अपनी ब्यूटी का ख्याल रखती होंगी तो आपको पता ही होगा कि दूध कितने काम का होता है। दूध से सुंदरता निखारना काफी आसान है। ज्यादातर हर स्त्री अपनी त्वचा को निखारने के लिये महंगे सौंदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को सुंदर बनाने का हर प्रयास करती है पर ये सुंदरता थोड़े ही वक्त के लिये होती है बाद में यह बेजान सी मुरझायी हुई नजर आती है।
आज हम आपको दूध से बने फेस पैक बनाना सिखाएंगे। दूध से बने इन फेस पैक का उपयोग आप अपने रोज़मर्रा के जीवन में कर सकती हैं और आपको सलाह दी जाती है कि आप प्रत्येक सामग्री की बताई गयी मात्रा ही मिलाएं। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि इसमें अधिक दूध डालने से अच्छे और जल्दी परिणाम देखेंगे। परन्तु यह सत्य नहीं है।

कच्चा दूध हमारे चेहरे की त्वचा के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। इसका उपयोग चेहरे पर करने से हमारे चेहरे में चमक बनी रहती है। कच्चे दूध में प्रोटीन ,कैल्शियम और चिकनाई वाले भरपूर तत्व पाए जाते है जो शरीर की खूबसूरती के साथ -साथ चेहरे में निखार लाते है। इसको चेहरे पर कई घरेलू चीजों को मिलाकर उपयोग किया जा सकता है।

1. गुलाब की पंखुड़ियां, चन्दन पाउडर और दूध से बना फेस मास्क
गुलाब की ताज़ा पंखुड़ियों को दूध में रात भर भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह पंखुड़ियों और दूध को एक साथ पीसें। इसमें एक टीस्पून चन्दन पाउडर मिलाएं और इसके परिणाम देखें।

2. शहद और दूध क्लींजर
चेहरे में छिपी गंदगी या मैल को साफ करने के लिये दूध में शहद को मिलाकर लगाये क्योकि शहद त्वचा के लिए टॉनिक का काम करता है। जिसे खाने से और लगाने से स्किन ग्लो करने लगती है। स्किन को गोरा बनाने के लिए एक छोटे चम्मच में शहद लेकर दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाये और 10 मिनट तक लगे रहने दे। धोने के बाद आप खुद ही महसूस करने लगेंगी इसके कारामाती गुण।

3. बादाम और दूध
रात भर पांच बादाम भिगोकर रखें। अगले दिन भीगे हुए बादामों को पीसकर पेस्ट बनायें और इसमें लगभग 1-2 चम्मच बटर मिल्क (छांछ) मिलाएं। बटर मिल्क की जगह आप क्रीम या मलाई का उपयोग भी कर सकती हैं। तुरंत परिणाम प्राप्त करने के लिए इस पैक को 12-15 मिनिट तक रगड़ें। यदि रगड़ते समय आपको लगे कि पैक सूख रहा है तो आप इसमें थोडा और बटर मिल्क मिला लें।

4. पपीता और दूध
पपीते में एक प्रकार का एंजाइम होता है जो कि डेड स्किन को निकाल कर चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे हों तो पपीते का गूदा निकालकर उसे कच्चे दूध में मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। जब इसका अच्छा गाढ़ा सा लेप तैयार हो जाये, तो इसे अपने चेहरे में 10 मिनिट तक लगा रहने दें। जब यह सूखने लगें, तो फिर से हाथ में थोड़ा सा दूध लेकर हल्के-हल्के से चेहरे की मसाज करते हुये चेहरे को पानी से धो लें। आप थोड़ी ही देर में एक अच्छी सी चमक अपने चेहरे पर देखेगें।
5. मलाई, चंदन पावडर, गुलाब जल और शहद
इस पैक को बनाने के लिये 1 चम्मच चंदन पावडर, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच मलाई लेनी होगी। इसे बनाने के लिये इन सभी चीजों को मिक्स कर लें और महीन पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। उसके 20 मिनट के बाद चेहरा धो कर पोछ लें।



Click it and Unblock the Notifications
