Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Acne से हैं परेशान? नीम के ये 7 Face Pack करेंगे जादू
जब तक हमारे चेहरे पर मुंहासों के दाग-धब्बे बने रहेंगे तब तक चेहरे पर कभी ना तो ग्लो आएगा और ना ही चेहरा सुंदर दिखेगा। पर चेहरे पर पिंपल और एक्ने की समस्याएं तो आम बात हैं जिससे आप चाह कर भी छुटकारा नहीं पा सकती।

जिनकी स्किन ऑइली होती है उन्हें मुंहासों की परेशानी काफी ज्यादा होती है। बाजार में मिलने वाले अधिकतर क्रीम और लोशन ये दावा करते हैं कि वह एक हफ्ते में आपके दाग को हल्का कर देंगे।
पर ऐसा होता नहीं है। इसलिये आज हम आपको नीम से बने कई सारे फेस पैक्स बनाना सिखाएंगे जो केवल मुंहासे को दूर करने के लिये ही है।
मुंहासों के लिये नीम एक बेस्ट नेचुरल प्रोडक्ट है क्योंकि यह ऑइली स्किन के लिये काफी अच्छा माना जाता है। नीम जीवाणुरोधी और anti fungal है जो त्वचा को साफ करता है और अतिरिक्त तेल को अवशोषित करता है।
नीम त्वचा को साफ और उज्जवल बना देता है, जो कि pigmentation और मुँहासे से लड़ने वाले गुणों के साथ भरा होता है। अब आइये देखते हैं नीम के फेस पैक बनाने की नइ विधियां।

1. नीम, पुदीना और शहद
इस घर पर बने मास्क से थकी हुई त्वचा में जान आती है और चेहरे पर तेल को बनने से रोकता है। पुदीना स्किन में ठंडक भरता है और एक्ने की वजह से जो जलन होती है उसको कम करता है। कुछ नीम के पत्तों को तथा पुदीने के पत्तों को कूंच कर या निचोड़ कर पेस्ट बना लें और इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिला दें। अच्छे से चला लें और चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आधे घंटे बाद धो लें। हो सकता है कि इसे लगाने के बाद चेहरे में थोड़ी चुनचुनाहट हो लेकिन यह अच्छा है।

2. खीरे का रस और नीम
चेहरे के एक्ने और मुंहासों को दूर करने के लिये खीरे का रस काफी अच्छा है। खीरे को घिस कर उसका रस निकाल लें और फिर उसमें नीम पावडर मिक्स करें। इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं और चाहें तो इसमें आर्गन ऑइल भी मिक्स कर लें।

3. सी सॉल्ट और नीम
पेस्ट बनाने के लिये थोड़ा सा सी सॉल्ट ले कर उसे पीस लें और उसमें नीम की पत्तियां पीस कर मिला लें। फिर थोड़ा सा पानी मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। यह पेस्ट ऑइली स्किन के लिये काफी अच्छा होता है। इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट तक के लिये लगाए रखें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें।

4. पपीता और नीम
इस मास्क में मौजूद एंटी बैक्टीरियल क्षमता चेहरे पर से धूल हटाती है और चेहरे पर चमक लाती है। एक पके हुए पपीते को निचोड़कर उसका पल्प निकाल लें और इसमें एक छोटा चम्मच नीम का पाउडर मिला लें। इन्हें अच्छी तरह मिला लें। अब चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। आधे घंटे तक रहने दें और उसके बाद धो लें।

5. नीम और टमाटर
इस मास्क में बीटा कैरोटीन और लयकोपीन होता है जो त्वचा को फ्री रेडिकल से बचाता है, त्वचा को कोमल बनाता है और टैन से मुक्ति दिलाता है। टमाटर को निचोड़कर उसका पल्प निकाल लें और इसमें नीम पाउडर मिला लें। इसे चहरे पर लगा लें। चेहरे पर इस मास्क को 15 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद धो लें।

6. लहसुन, नारियल तेल और नीम पावडर
खूबसूरत चेहरे के लिये दादी नानी के नुस्खों से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। इस पैक को बनाने के लिये सिर्फ लहसुन की कल को ले कर एक पैन में नारियल तेल के साथ मिला कर उबालें। फिर नीम का एक महीन पेस्ट बनाएं और उसे गरम नारियल तेल में मिक्स करें। इस पेस्ट से चेहरे की झाइयां, मुंहासे और एक्ने के दाग भी मिट जाएंगे। साथ ही अगर स्किन इंफेक्शन और एक्जिमा है तो वो भी दूर होगा।

7. नींबू और नीम
ताजी नीम की पत्तियां ले कर उसे पीस लें। फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-20 मिनट तक रखें। फिर चेहरे को धो लें। नीम की पत्तियों की जगह पर आप नीम पावडर का भी यूज़ कर सकती हैं। यह फेस पैक चेहरे से अत्यधिक तेल को निकालता है जिससे मुंहासे नहीं होते।



Click it and Unblock the Notifications
