Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
शुगर स्क्रब से दूर करें स्किन की कंडीशन, ऐसे बनाएं
क्या आपने कभी सोंचा है कि किचन में रखी हुई चीनी यानी शुगर चेहरे की सुंदरता बढाने में कितनी किफायती होती है। यह हमारी स्किन को ब्राइट तो बनाती ही है साथ में रउसे साफ और हेल्दी भी रखती है।
स्किन को अगर अच्छी तरह से स्क्रब ना किया गया तो यह दिखने में खराब लगने लगती है। इसलिये शुगर से आप घरेलू स्क्रब तैयार कर सकती हैं। आइये जानते हैं यह कैसे बनाया जा सकता हे।

1. शहद, नींबू और शुगर स्क्रब
स्किन को गोरा बनाने के लिये शहद और नींबू का मेल काफी अच्छा माना जाता है। यह स्किन को मॉइस्चराइज भी करता है जिससे स्किन काफी सुंदर लगने लगती है। इसे आप आराम से घर पर बना सकती हैं, जिसके लिये आपको 3 चम्मच शहद, 2 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शक्कर मिलानी होगी। इस स्क्रब को धीरे धीरे चेहरे पर लगा कर मलें और 10 मिनट तक छोड़ दें। बाद में सादे पानी से चेहरे को धो लें। इसे आप हफ्ते में तीन बार करें।

2. बादाम तेल और शुगर स्क्रब
बादाम तेल में विटामिन सी होता है जिससे स्किन की समस्या दूर होती है। एक कटोरी में 1 चम्मच शुगर और 2 चम्मच बादाम तेल लें। फिर इससे चेहरे को स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। आपको ऐसा हफ्ते में तीन बार करना होगा।

3. केला और शुगर स्क्रब
स्किन को हाइड्रेट करने के लिये केला सबसे अच्छा माना जाता है। केले में विटामिन ए, बी और सी के साथ अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। केले को काट कर उसे मैश कर के पेस्ट बनाएं। फिर उसमें 2 चम्मच शक्कर डाल कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट से चेहरे को स्क्रब करें और 5 मिनअ के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा आपको हफ्ते में दो बार करना है।

4. नारियल तेल और शुगर स्क्रब
स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिये नारियल तेल काफी अच्छा होता है। इससे स्किन मुलायम होती है। एक कटोरी में 3 चम्मच नारियल तेल लें और उमसें 2 चम्मच शहद और 3 चम्मच शक्कर मिलाएं। अगर यह स्क्रब काफी सूख है तो इसमें थोड़ा सा और नारियल तेल मिला लें। इस मिश्रण से चेहरे को सक्रब कर के सादे पानी से चेहरा धो लें।

5. चॉकलेट स्क्रब
कोकोआ पावडर में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि स्किन को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाता है। यह डैमेज स्किन को रिपेयर करता है और स्किन को हेल्दी बनाता है। इस स्क्रब को बनाने के लिये 2 चम्मच शुगर, 1 चम्मच कोकोआ पावडर और 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और बॉडी पर भी। 15 मिनट के बाद सादे पानी से इसे धो लें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

6. दही और शुगर स्क्रब
दही से चेहरे की झाइयां दूर होती हैं और बैक्टीरिया का खात्मा होता है। यह डेड सेल्स को भी मिटाती है। एक कटोरी में आधा कप ताजी दही और 2 चम्मच शुगर मिला कर मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और फिर स्क्रब करें। फिर इसे सादे पानी से धो लें और सुखा लें।

7. ग्रीन टी और शुगर स्क्रब
यह स्क्रब एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है जो कि स्किन की कंडीशन को ठीक करता है। इसमें एंजाइम्स और अमीना एसिड भी हेाता है जिससे स्किन हेल्दी बनती है। इस स्क्रब को बनाने के लिये 2 चम्मच ग्रीन टी में 3 चम्मच शुगर और 2 चम्मच हनी मिक्स करें। अपने चेहरे पर इस स्क्रब को लगाएं और बाद में ठंडे पानी से धो लें। ग्रीन टी को बना कर ही डालें।



Click it and Unblock the Notifications