Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
20 की उम्र में लड़कियां ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल
उम्र का धीरे धीरे बढ़ना एक नेचुरल चीज होती है। आप इस बात को बिल्कुल भी नकार नहीं सकती। लेकिन अगर आप अपनी स्किन की केयर अभी से ही करना शुरु कर देंगी तो स्किन पर बुढापा ज़रा धीरे पता चलेगा।

आज हम आपके लिये स्किन केयर टिप्स ले कर आए हैं जिसे वह लड़कियां आजमाएं जो 20 साल के आस पास की हैं। वैसे तो 20 साल की लड़कियों की स्किन काफी अच्छी होती है और इसलिये बहुत सी लड़कियां उसकी देखभाल नहीं करती। आइये जानते हैं इस उम्र में लड़कियां कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल।

1. सोने से पहले पूरा मेकअप उतारिये
हमेशा याद रखें सोने से पहले मेकअप हटा दें, क्योंकि ज्यादातार परेशानी तभी होती हैं जब आप काफी देर तक मेकअप लगा कर रखती हैं। या फिर मेकअप लगाए हुए सो जाती हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन सोते समय सांस ले पाएगी। अगर आप मेकअप नहीं उतारेंगी तो आपकी स्किन पर पिंपल्स होने लगेंगे। जब भी घर पर बाहर से लौट कर आएं तब अपने मेकअप को उतारें। अपने बेड के पास micellar water और कॉटन पैड रखें। इससे आप सोने से पहले चेहरे की सफाई कर सकती हैं। या फिर बेबी वाइप्स से भी आप मेकअप रिमूव कर सकती हैं।

2. सही तरह से क्लींज़ करें
किसी भी तरह का मेकअप करने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छे से साफ़ करें। इससे आपके चेहरे पर लगी गन्दगी अच्छे से साफ़ हो जाती है और मेकअप लगाने से आपको कोई नुक्सान नहीं होगा। चेहरे को क्लीन करने के लिये साबुन का इस्तेमाल ना करें बल्कि किसी माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धुलें।

3. सीरम का यूज़ करें
हमें यह टिप कोरिया और एशिया के ब्यूटी ब्लॉगर से मिली है। वहां के लोग सीरम का यूज़ चेहरे को मॉइस्चराइजिंग करने के बाद करते हैं। इससे मॉइस्चराइजर की शक्ती और भी ज्यादा बढा जाती है। बाजार में कई तरह के सीरम हैं जो आपके चेहरे पर हुई समस्याओं को ध्यान में रख कर बेचा जाता है। खुले पोर्स, बारीक लकीरें और मुंहासों को दूर करने के लिये काफी अच्छे सीरम मौजूद हैं।

4. आंखों के लिये आईक्रीम
विशेषतौर पर आंखों के आसपास के हिस्से और सेंवदनशील त्वचा को पर्याप्त पोषण देने और उसकी सभी जरूरतों को पूरा करने लिए बनाई जाती है। अपने लिए आईक्रीम खरीदते समय आपको उसके प्रयोग और
फायदों के बारे में पूरी जानकारी जरूर होनी चाहिए। मार्केट में कई तरह की आई क्रीम मिलती हैं। ढेर सारे ऑप्शंस में से अपने लिए बैस्ट आईक्रीम चुनना कोई आसान बात नहीं होती। अपने लिए सही आईक्रीम
चुनना चाहती हैं तो इस बात पर ध्यान दें कि वो किन चीज़ों से बनी है। आपकी सहूलियत के लिए बता दें कि वही आईक्रीम बेहतर होती है जिसमें ये सब चीज़ें हों -: सनफ्लॉवर और जोजोबा ऑयल, सेरामाइड, ह्यालुरोनिक एसिड, विटामिन सी, पेप्टाइड्स और रेटिनॉल।

5. Retinol वाले प्रोडक्ट यूज़ करें
Retinol एक टाइम का vitamin A होता है जो कि anti-ageing products में यूज़ किया जाता है। अगर आप किसी भी तरह का anti-ageing product देख रही हैं तो उसमें रेटिनॉल देखना मत भूलें। यह मुंहासों
को निकलने से रोकता है और कोलाजेन को बनाने में मदद करता है। यह बूढी हो चुकी स्किन के लिये यूज किया जाता है। लेकिन हां इसे कम उम्र में भी यूज़ करने से कोई नुकसान नहीं होता है। यह सामग्री स्किन के टेक्सचर को सही कर के सन डैमेज से बचाती है।

6. रेगुलर फेशियल करवाएं
अपने फेशियल के लिये रेगुलरी बुकिंग करवाएं और अपने चेहरे के हिसाब से फेशियल चुनें। फेशियल करवाने से चेहर पर चमक आती है और खून का फ्लो बढता है। इससे चेहरे की थकान उतरती है।

7. हल्का स्क्रब यूज़ करें
हम अगर अपनी स्किन को ठीक से स्क्रब नहीं करेंगे तो स्किन काली दिखेगी। ऐसे में माइल्ड प्रोडक्ट यूज़ करें। अपनी स्किन पर तेजी से स्क्रब ना करें नहीं तो वह रगड़ खा जाएगी। आप चातें तो glycolic acid peels का यूज़ कर सकती हैं। यह पैड के फार्म में भी आता है जिसे आप रोज यूज़ कर सकती हैं।

8. चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं
यह एक गलत धारणा है कि ऑइली स्किन वाले लोंगो को मॉइस्चराइजर नहीं लगाना चाहिये। हर स्किन टाइप के लोंगो को मॉइस्चराइजर यूज़ करना चाहिये। स्किन पर हमेशा जेंटल, जेल बेस्ट मॉइस्चराइजर लगाएं जिसमें hyaluronic acid होता है।

9. सनस्क्रीन का यूज़ करें
सनस्क्रीन लगाने की आदत बहुत अच्छी है। यह अपने काम के साथ साथ स्किन कैंसर से भी बचाव करता है। आप अगर धूप में निकलें तो सनस्क्रीन लगा कर ही निकलें। बाजार में सनस्क्रीन कई रूपों में उपलब्ध है. मसलन, पाउडर, जैल, क्रीम आदि। सभी तरह का सनस्क्रीन बाजार में आसानी से तरहतरह के ब्रैंडों में उपलब्ध है। लेकिन सनस्क्रीन खरीदने से पहले खुद की स्किनटोन को पहचानना अनिवार्य है।



Click it and Unblock the Notifications
