Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
फ्लाइट में लम्बे सफर के बाद भी रहे ग्लोइंग और फ्रेश, फॉलो करे एयरप्लेन ब्यूटी टिप्स
हम शर्त लगा सकते है कि जब कभी भी आप अपनी फेवरेट सेलिब्रेटिज का एयरपोर्ट लुक देखते होंगे तो आपके मन में एक ही सवाल आता होगा कि कैसे इतनी लम्बी यात्रा के बाद ये लोग फ्रेश और खूबसूरत नजर आ रही है। आखिर कैसे वो इस दौरान फ्रेश रखती है?, खैर आपके इस सवाल का जवाब हमारे पास है। लम्बी यात्रा के दौरान आपका बॉडी क्लॉक पूरी तरह बदल जाता है इस दौरान आपको हाइड्रेड रहने की बहुत जरुरत होती है।
आज हम आपके साथ एयरप्लेन ब्यूटी टिप्स शेयर करने जा रहे है, जिसकी मदद से आप भी लम्बी फ्लाइट के बाद सेलिब्रेटिज की तरह फ्रेश और सुंदर दिख सकती है, आइए जानते है :

खाने पर दे ध्यान
फ्लाइट में उड़ान भरने से पहले 24 घंटे के भीतर आप क्या खाते है और क्या नहीं ये आपके शरीर के लिए काफी महत्व रखता है। एल्कोहल और कैफीन लेने की वजह से आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। नींद नहीं आने की वजह से आपके चेहरे पर थकान आराम से दिख सकती है। इसलिए लम्बी फ्लाइट लेने से पहले कुछ लाइट और हेल्दी खाएं और मसालेदार खाना खाने से भी बचें।

चेहरे की करे केयर
फ्लाइट में सफर करने से एक दिन पहले आप फेशियल या क्लीनअप करवा लें। ये एयरपोर्ट पर आपको फ्रेश दिखने में बहुत मदद करेगा।
फ्लाइट के दौरान भी चेहरे पर अगर ऑइल आए तो उसे साफ करते रहें। जरूरत पड़े तो आप फेस पाउडर अप्लाई कर सकती हैं। इसके अलावा अपने बैग में क्लींजर, मॉइश्चराइजर और टोनर जरुर रखें।

रहे हाइड्रेड
कई लोग फ्लाइट में टॉयलेट यूज करने से बचने के लिए पानी पीने को अवॉइड करते है जो कि गलत है। लगातार एसी में रहने के कारण आपकी स्किन ड्राय हो सकती है, इसलिए फ्लाइट में पानी पीते रहें। खूब पानी पीने से स्किन हाइड्रेड रहेगी और इससे आपको फ्रेश दिखने में काफी मदद मिलेगी।

फ्लाइट में स्किन केयर
लम्बी फ्लाइट के दौरान स्किन को एक्स्ट्रा नरिशमेंट की जरुरत होती है। इसलिए इस दौरान स्किन पर एक्स्ट्रा ध्यान दे। चेहरे पर नमी बनाएरखनेके लिए जोजोबा, नारियल या कोई भी एसेंशियल ऑयल लगाएं। इन तेलों में विटामिन और ओमेगा फैटी एसिड होता है जो चेहरे को अंदरुनी पोषण देता है और चेहरे को डिहाइड्रेड होने से बचाता है और अगर आप बिजनस क्लास में सफर कर रही है तो आप फेसमास्क और क्लीजिंग कर सकती है।

स्लीप ब्यूटी एसेसरीज
फ्लाइट में सफर के दौरान पर्याप्त मात्रा में नींद लें। हालांकि फ्लाइट के दौरान आसानी से नींद नहीं आताी है। इसलिए स्लीप फ्रैंडली एसेसरीज को अपने बैग में रखना न भूले। चाहे फेसपैक हो, तकिया हो या स्कार्फ। अपनी ब्यूटी को ध्यान में रखते हुए सामान को पहले ही हैंडबैग में रख लें, ताकि इनका आप फ्लाइट के दौरान इस्तेमाल कर सकें।



Click it and Unblock the Notifications
