Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
चेहरा चाहिये बेदाग और सुंदर तो लगाएं एलो वेरा फेस मास्क
चेहरे को बेदाग और सुंदर बनाने के लिये हम ना जाने कितनी ढेर सारी क्रीम्स और लोशन का प्रयोग करते हैं। लेकिन एलो वेरा जेल एक ऐसी चीज़ है जो पूरी तरह से नेचुलर भी है और हर तरह के चेहरे को सूट भी करता है। त्वचा की समस्या के लिए एलोवेरा जेल सबसे अच्छा होता है। इसकी ठंडक से मुंहासे और दाग़ ठीक होने लगते हैं। आज हम आपको एलो वेरा के ऐसे मास्क बनाना सिखाएंगे जो हर तरह की स्किन प्रॉब्लम के लिये यूज़ किया जा सकता है।

1. चेहरे के लिये स्क्रब कैसे बनाएं
अपने चेहरे को स्क्रब करना काफी जरुरी होता है नहीं तो आपके चेहरे पर बिल्कुल भी ग्लो नहीं दिखेगा। पर आप चाहें तो स्किन के लिये स्क्रब खुद घर पर ही तैयार कर सकती हैं। यह स्क्रब हर तरह की स्किन टाइप को सूट करता है। इसके लिये आपको एलो वेरा जेल, दही और थोड़ा ब्राउन या फिर वाइट शुगर की आवश्यकता होगी। इन सभी चीजों को मिक्स कर के चेहरे पर लगा कर गोलाई में रगड़ें। एलो वेरा स्किन को नमी पहुंचाता है और गंदगी से निजात दिलाता है। वहीं दही से स्किन में चमक आती है क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है। और शुगर से डेड स्किन हटती है। इस स्क्रब को हफ्ते में एक बार लगाएं।

2. मुंहासों के लिये
मुंहासे काफी दर्द भरे हो सकते हैं और इनकी सबसे बुरी बात यह होती है कि इनके मार्क चेहरे पर लंबे समय तक टिके रहते हैं। मुंहासों को दूर करने के लिये मास्क तैयार करें जिसके लिये एलो वेरा जेल, थोड़ा सा जायफल पावडर और कुछ बूंद नींबू के रस की लेनी होंगी। इन सभी को मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा कर 10 मिनट रूक कर ठंडे पानी से धो लें। एलो वेरा जेल चेहरे पर पड़े सूजे मुंहासों को दूर करेगा। साथ ही उनके दाग को मिटाएगा।

3. रूखी त्वचा के लिये
त्वचा को नमी पहुंचाने के लिये एलो वेरा जेल काफी अच्छा होता है। आपको सिर्फ एलो वेरा जेल को ऑलिव ऑइल, शहद और बादाम तेल के साथ मिक्स करना होगा। इसे चेहरे पर लगाएं और फिर आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें। इस मॉइस्चराइजर में जो तेल यूज़ किया गया है वह आपके चेहरे को काफी लंबे समय तक मॉइस्चराइज़ रखेगा और उम्र से पहले पड़ने वाली झुर्रियों को हटाएगा। तो जब भी आपको लगे कि आपकी स्किन काफी टाइट लग रही है तो इसे लगाना ना भूलें।

4. ऑइली स्किन के लिये
दही के साथ थोड़ा एलो वेरा जेल और टमाटर का रस मिलाइये और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर हल्के हल्के मसाज कीजिये। इससे चेहरे का ऑइल निकलेगा और मुंहासों के निशान भी जाएंगे। इस पेस्ट को चहरे पर 30 दिन के लिये लगा छोड़ दें।

5. संवेदनशील त्वचा के लिये
जिनकी स्किन संवेदनशील होती है, उनके चेहरे पर मुंहासे काफी जल्दी आते हैं और उनकी उम्र का भी जल्दी ही पता चलने लगता है। लेकन एलो वेरा और पपीते का फल अगर पेस्ट बना कर लगाया जाए तो इसमें आपको काफी मदद मिलती है। यह स्किन को हाइड्रेट करती है और एक्ने से बचाती है। इसके अलावा इससे चेहरे पर तुरंत ही ग्लो भी आता है।



Click it and Unblock the Notifications