Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
इस सर्दी में केले के इन फेस मास्क से चेहरे को ड्राई होने से बचाएं

सर्दियों के मौसम में आपकी त्वचा को दूसरे मौसम के मुक़ाबले थोड़े ज़्यादा हाईड्रेशन की ज़रूरत होती है। ऐसे समय में बाजार में मिलने वाले माइशचराइजर आपकी त्वचा को नमी प्रदान करते हैं लेकिन एक्स्ट्रा केयर के लिए आपको दूसरे उपायों के बारे में भी पता होना चाहिए और उन्हें आज़माना भी चाहिए।
स्किन की ये देखभाल आपको आने वाले वक़्त में भी फायदा पहुंचाएगी, इससे झुर्रियों और बारीक़ लकीरों की समस्या को कम किया जा सकता है।

हम सभी जानते हैं कि केले में हाईड्रेटिंग प्रॉपर्टी होती हैं और इसे जब त्वचा पर लगाया जाता है तो ये उसे माइशचराइज करता है। इस आर्टिकल में हम आपको केले से तैयार होने वाले बेसिक और आसान फेस पैक के बारे में बताएंगे जो इस सर्दी में आपकी त्वचा की रक्षा करेंगे।

केले और मक्खन का फेस पैक
सामग्री
1 पका हुआ केला
2 चम्मच बिना नमक वाला बटर
कैसे करें तैयार
केला छील लें और उसे मैश करके स्मूद पेस्ट बना लें। अब मक्खन को तब तक फेंटे जब तक उसका टेक्सचर एकदम स्मूद ना हो जाए। अब मैश किये हुए केले में मक्खन को मिला दें और इन दोनों सामग्री को अच्छे से मिक्स करें। इसे पूरे चेहरे में अच्छे तरीके से लगाएं और 15 से 20 मिनट तक रखने के बाद चेहरा धो लें। इस पैक को लगाने के तुरंत बाद ही आपको अपनी त्वचा हाईड्रेटिड लगेगी।

केला, दूध और गुलाब की पंखुड़ियों का फेस पैक
सामग्री
1 पका हुआ केला
2 चम्मच कच्चा दूध
1 चम्मच मक्खन
थोड़ी सी गुलाब की पंखुड़ियां
कैसे करें तैयार
पके हुए केले को छील कर उसके छोटे टुकड़ें कर लें और फिर उसे ब्लेंडर में डाल दें। अब इसमें कच्चा दूध, गुलाब की पंखुड़ियां और बिना नमक वाला मक्खन मिलाएं। इन सब को ब्लेंड करके महीन पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगा लें और 15 से 20 मिनट तक इंतज़ार करें। इस दौरान आपकी त्वचा इसे अब्सॉर्ब कर लेगी। अब अपना चेहरा सादे पानी से धो लें। इसके बाद अपने चेहरे पर माइशचराइजर लगा लें।

केले और विटामिन ई का फेस पैक
सामग्री
1 पका हुआ केला
1 विटामिन ई कैप्सूल
1 चम्मच शहद
कैसे करें तैयार
एक पके हुए केले को ब्लेंड करें और उसका पेस्ट बनाएं। एक विटामिन ई का कैप्सूल खोलें और उसका ऑयल मैश किये हुए केले में मिला लें। अब इसमें कच्चा शहद मिलाएं और अब सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट की लेयर चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट तक रखें। अब सादे पानी से मुंह धो लें।

केले और शहद का फेस मास्क
सामग्री
1 पका हुआ केला
2 चम्मच दही
कैसे करें तैयार
एक साफ़ बाउल में एक पका हुआ केला मैश करें। अब इसमें सादा दही मिला कर अच्छे से मिक्स करें। अपने चेहरे को साफ करने के बाद इस मिश्रण को अपने फेस पर एकसमान तरीके से लगाएं। इसे लगा कर 15 से 20 मिनट तक रुके फिर सादे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
