Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सेहत के अलावा चेहरे के लिए भी फायदेमंद है सोयाबीन, इसके मास्क में छिपे है कई गुण
विटामिन, खनिज और प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन सेहत का खजाना है लोग इसे बहुत ही चाव के साथ खाते हैं। सोयाबीन को अक्सर लोग हेल्थ से जोड़कर ही देखते हैं। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि ये बालों और चेहरे की समस्या को दूर करने में भी कारगर होता है। इसे डाइट में शामिल करने के साथ इसका पेस्ट बनाकर बालों और चेहरे पर भी लगाने के कई फायदे हैं।
सोयाबीन को नियमित रूप से सेवन करने से आप ग्लोइंग और स्वस्थ चेहरा पा सकती हैं। आइए जानते है इसके फायदों के बारे में।

विटामिन ई की भरपूर मात्रा
सोयाबीन में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है. ये डेड स्किन को दूर करके नई कोशिकाओं को बनने में मदद करता है. जिससे त्वचा निखरी और जवान नजर आती है।

ऑयल हटाता है
अगर आपकी त्वचा बेजान हो चुकी है तो सोयाबीन का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। सोयाबीन का इस्तेमाल हर तरह की त्वचा के लिए किया जा सकता है। ये त्वचा को पोषण देने का काम करता है और त्वचा पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को भी दूर करने में मदद करता है।

नाखूनों को करे सीधा
टूटे फूटे नाखून अक्सर आपके सेहत का राज खोल देते है। नाखूनों की स्थिति दुरस्त करने के लिए आप प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन का इस्तेमाल करके फिर से सुंदर और स्वस्थ नाखून पा सकते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से नाखून तो मजबूत होंगे ही साथ-साथ नाखूनों में चमक भी आएगी।

झुर्रियां करेगा दूर
बढ़ती उम्र के लक्षणों को बढ़ने से रोकने के लिए भी सोयाबीन का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है। त्वचा पर मौजूद बारीक रेखाओं, दाग-धब्बे और झुर्रियों को दूर करने के लिए भी सोयाबीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। सोयाबीन को पहले पानी में भिगोएं और फिर बारीक पीसकर मिश्रण बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। ठण्डे पानी से चेहरा धो लें।

सिल्की बालों के लिए
अगर आपके बाल रूखे-बेजान हो चुके हैं तो सोयाबीन का इस्तेमाल करके आप अपने बालों में नई जान ला सकते हैं। सोयाबीन, प्रोटीन के गुणों से भरपूर होता है। जिसके इस्तेमाल से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।

हेयरफॉल रोकने के लिए
झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप सोयाबीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके बाल बहुत गिर रहे हों तो अपने रेग्युलर तेल की जगह सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
