Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जवां रहने के लिए Egyptians लेते थे Steam Therapy, जानिए फायदें
गर्मियां आते ही स्किन से संबंधित कई सारी समस्याएं पैदा हो जाती है। इसके लिए आपको काफी संभलकर रहना पड़ता है। आपको बता दें कि अपनी स्किन को सुरक्षित रखने के लिए वैसे तो आप बहुत से काम करते हो पर आपको स्टीम थैरेपी के फायदों के बारे में तो मालूम ही होगा। ये हर सीजन में हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद होता है। प्राचीन काल में मिस्त्र में टर्की में लोग खुद को जवां बनाए रखने के लिए स्टीम थैरेपी का इस्तेमाल किया करते थे। उस जमाने में सार्वजानिक स्नानघर हुआ करते थे, जहां लोग स्टीम लिया करते थे।
स्टीम थैरेपी त्वचा को साफ सुथरा बनाएं रखने के अलावा जवां बनाए रखने में भी हर्बल स्टीम थेरेपी काफी उपयोगी होती है। इस थेरेपी में उपयोग में लिए जाने वाले हर्ब्स में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पॉली-फिनॉल के साथ एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो कि त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। स्टीम थैरेपी के जरिए स्टीम हमारी बॉडी में जाकर गर्मी पैदा करती है और शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया खत्म होते है, आइए जानते है स्टीम थैरेपी के कुछ फायदें।

फायदेमंद है स्टीम थेरेपी
हर्बल स्टीम थेरेपी में पानी में हर्बल एसेंशियल ऑयल मिलाकर स्टीम ली जाती है। इस ट्रीटमेंट के कारण चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिससे त्वचा की कोशिकाएं फिर से बनने लगती हैं और उनमें कसावट आती है।
कील मुंहासों के लिए
इसे लेने से हमारी त्वचा के पोर्स खुलते हैं और चेहरे की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। जिसके कारण चेहरे पर कील-मुंहासे नहीं होते।
ब्लैक हेड्स हटाएं
अगर आपको ब्लैक हेड्स की समस्या हो जाए तो आपको इसके लिए बिल्कुल भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आपको इससे बचने के लिए बाजार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना है। आपको बता दें कि आपको स्टीम लेनी है जिससे आपकी समस्या कम होगी और इसके तुरंत बाद आपको स्क्रब से अपना चेहरा साफ करना है। ऐसा करने से आपके स्किन से ब्लैक हेड्स की समस्या खत्म हो जाएगी।
तनाव भी होता है छू मंतर
स्टीम लेते समय उसमें कोई भी एसेशिंयल ऑयल का इस्तेमाल करें, एसेशिंयल ऑयल की कुछ बूंदे पानी में मिलाकर स्टीम लेने चाहिए क्योंकि हर एसेशिंयल ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो अरोमा की तरह काम करता है और इनकी खूशबू तनाव भी दूर करती है। इसलिए इन आयुर्वेदिक एसेशिंयल ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
